श्यामपुर :
उत्तम सिंह
ग्राम
पंचायत श्यामपुर मे आबादी क्षेत्र मे जंगली हाथी का उत्पाद थमने का नाम
नहीं ले रहा है। आबादी क्षेत्र मे हाथी के उत्पाद से लोगों परेशान है
।बीती रविवार को रात्रि मे 9 बजे ही जँगली हाथी आबादी क्षेत्र मे आ थमका ।
श्यामपुर क्षेत्र की गलियों मे चहलकदमी के बाद कुवँर सिंह पँवार के घर
के आगँन मे आ धमका ।
जिससे घर के आगन मे जँगली विश्वालयकाय हाथी को देखे
बच्चें चिल्लाने लगे और और भगदड़ का माहौल बन गया । परिवार डरा सहमा गया ।
परिवार की पास बनी गौशाला मे जा धमका । काश्तकारों के लिये बनायी गयी
सिंचाई नहर को तोडते हुये जँगली हाथी विश्वनाथ कालोनी मे जा घुसा । वहां
पर एक प्लाट की चारदीवारी तोड डाली एव सिंचाई नहर को भी क्षतिग्रस्त कर
दिया ।
श्यामपुर क्षेत्र में इन दिनों हाथी आबादी
क्षेत्र में घुस रहे है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती
रविवार को रात्रि हाथी ने श्यामपुर ग्राम सभा मे विश्वनाथ कालोनी मे
कुलदीप सिंह असवाल के प्लाट की चारदीवारी तोड डाली । जिसमें काश्तकारों के
खेतों के लिये बनायी गयी सिचाई नहर को भी क्षतिग्रस्त किया । जिसमें
ग्राम प्रधान शाकुम्भरी बिष्ट ने वन विभाग को सूचित किया । मौके पर
पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी ने हाथी से हुये नुकसान का मौका मुआयना
किया । ग्राम प्रधान ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की
मांग की है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें