Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल ,शुक्रवार 07 सितम्बर,2018  -- ये बाते रखें ध्यान

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड


  मेष:
 स्वास्थ्य का ध्यान रखें फैसलों में सावधानी बनाए रखें दही खाकर घर से निकले ।

वृषभ :
संपत्ति का लाभ हो सकता है।  प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।  वाणी पर काबू रखें । 

मिथुन:
 काफी भागदौड़ रहेगी।  रिश्ते में सुधार होगा।  धन लाभ होगा । 

कर्क:
 कैरियर में सुधार होगा । रुके हुए काम पूरे होंगे।  रिश्तो में सावधानी बनाए रखें। 

 सिंह :
वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है।  धन के मामले में सावधानी रखें । सफेद मिठाई का दान दें। 


 कन्या:
 नौकरी में बदलाव के योग हैं।  परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।  फैसलों में सावधानी रखें। 

 तुला:

 धन का लाभ होगा।  रुका हुआ काम होगा । यात्रा की संभावना है । 

वृश्चिक :

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  घर में व्यस्त व्यस्त  रहेंगे।  रुका हुआ धन प्राप्त होगा।  वाद विवाद से बचें कार्य में सावधानी रखें । भागदौड़ रहेगी
 मकर:
 मेहनत से लाभ होगा।  कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा ।

कुंभ:
 कारोबार या नौकरी के विस्तार के योग हैं । धन का लाभ होगा । स्थान परिवर्तन हो सकता है।

  मीन :

विस्तार से जानिए


मेष:

लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

वृषभ:

शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। दोपहर बाद दुविधा बढ़ेगी, हाथ में आया अवसर आप गवां सकते हैं। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी।

मिथुन:

घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपमें कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के व्यय हो सकता है।

कर्क:

आज व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें।

सिंह:

अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होगी।

कन्या:

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ और उन्नति प्राप्त कर सकेंगे। सम्मान मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

तुला:

सेहत का ध्यान रखें, खान-पान में लापरवाही से बचें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। मध्याह्न के बाद दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आपका आनंद बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक:

सुबह के समय आपकी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आपको सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है।

धनु:

आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर:

स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। बाहरी खान-पान का सहारा न लें। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ:

आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आपका दृढ़ रहेगा। कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी खान-पान संभव हो तो टालें। लेखन के क्षेत्र में आपकि रुचि बढ़ेगी।

मीन:

परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन कर पाएंगे। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतान के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा।




9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.