Halloween party ideas 2015

बुधवार 5 सितंबर2018 : कार्यक्षेत्र में मिलेंगे नए अधिकार

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड 



मेष:
आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा।

वृषभ:
आज आपको राज्य से सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी।

मिथुन:
आज आपको उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

कर्क:
आज आप अपने व्यवसायिक स्थल या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

सिंह:
परिजनों से अर्थहीन वाद-विवाद में न उलझें। यह व्यर्थ और व्यय कारक है। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या:
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मौजमस्ती के कार्यों में खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला:
नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र की सभी जिम्मेदारियां आप सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

मकर:
आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने का दिन है। अचानक घर पर आए मेहमानों पर खर्च के योग हैं। आज यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ:
सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन:
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे शाम के समय परेशानी हो सकती है। गुरु भक्ति से लाभ होगा



आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड
9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.