देहरादून
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित लोधी रोड़ से
ठाकुरद्वारा ट्रस्ट द्वारा जनपद चमोली के घाट क्षेत्र में आयी आपदा हेतु
उपलब्ध कराये जा रही राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र ने ठाकुरद्वारा ट्रस्ट द्वारा घाट में आपदाग्रस्त
क्षेत्रों के लिये दी गई राहत सामग्री के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संकट व दुःखदर्द के समय सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य
है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देश में विशिष्ट पहचान
है। देश के प्रत्येक क्षेत्र से लोगों का उत्तराखण्ड के प्रति भावनात्मक
जुड़ाव है। विपदा के समय हर कोई उत्तराखण्ड को सहायता प्रदान करने के लिए
तैयार रहता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से
संवेदनशील राज्य होने के कारण राज्य में आपदा प्रबन्धन मंत्रालय अलग से
बनाया गया है। राज्य सरकार ने आपदा से निपटने के लिए भारत सरकार की
गाईडलाईन के अलावा आपदा प्रबन्धन के लिए कई अहम कदम उठाये हैं। अन्य
राज्यों में भी आपदा के समय उत्तराखण्ड से आपदा प्रबंधन की टीम भेजी जाती
है। उत्तराखण्ड में आॅल वेदर रोड का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चारधाम
यात्रा मार्गों व अन्य मार्गों में भी सड़कों की स्थिति में काफी सुधार आया
है। चारधाम यात्रा में इस वर्ष पिछले अन्य वर्षों की तुलना में अत्यधिक
श्रद्धालुओं ने दर्शन किये है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के उच्च
शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, ठाकुरद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री
भूरे लाल के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देहरादून:
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर
उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली
की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री
त्रिवेंद्र ने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय एवं
अद्वितीय रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली
ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक
नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था और अंग्रेजी हुकूमत को यह सोचने पर मजबूर
कर दिया कि भारत में उनके राज के कुछ ही दिन बचे हैं। वे अपने बुलंद इरादों
की वजह से किसी के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र
सिंह गढ़वाली की शख्सियत और उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। हमें
स्वतंत्रता संग्राम के इस अमर सेनानी पर गर्व है।
देहरादून:
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व
संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि रक्त की महिमा सभी जानते है। हमारा
रक्तदान अनेक अमूल्य जिंदगीयों को बचाने में सहायक हो सकता है। मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्तदान महादान है एक यूनिट रक्तदान से कई
लोगों की जान बचती है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की शारीरिक एवं
मानसिक परेशानी भी नहीं होती है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक
है, जो केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो
क्यों न हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को
जीवनदान दें। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि मनुष्य के शरीर में
रक्त बनने की प्रक्रिया हमेशा बनती रहती है। रक्तदान बहुत कल्याणकारी कार्य
है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें