Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव सिंह का नगर पालिका डोईवाला सभागार में कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

डोईवाला निवासी गौरव सिंह उर्फ१ गिन्नी को  5 अगस्त को कांग्रेस कमेटी ने देहरादून ग्रामीण परवादून का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिनका संगठनात्मक जिला कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ रही है। और नगर चुनावों व लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसी उनके साथ खड़े हैं।

पूर्व नगर अध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की नीतियों को आगे बढाकर ही वाहवाही लूट रही है। केंद्र ने हर चीज को बड़े अच्छे ढंग से मैनेज किया हुआ है। जिसका फायदा भाजपा को मिल रहा है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता बिखरा हुआ है। और एकजुट होकर प्रयास करने में सफल् नहीं हो पा रहा है। इसलिए सबकों मिलकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दूसरे लोगों ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मनोज नौटियाल, अब्दूल रजाक, सागर मनवाल, राजवीर खत्री, गौरव मलहोत्रा, विक्रम नेगी, अमीर हसन, शेर सिंह सैनी, मधु थापा, रणजीत सिंह, देवीदास, गुरचरण सिंह, विनोद चौहान, पन्नालाल, अशोक कुमार, बालादेवी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.