Halloween party ideas 2015

इन राशियों के लिए लाभ का दिन

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष:

नौकरी-व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। छोटे प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय बहुत सोचकर लें।

वृषभ:

आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। गलत व्यवहार के कारण अच्छे अवसर जा सकते हैं। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आज कार्यभार अधिक हो सकता है।

मिथुन:

आज का दिन लाभदायक साबित होगा। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ उपहार भी मिल सकता है।

कर्क:

मन बेचैन हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। माताजी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्थायी संपत्ति के काम में सावधानी बरतें। आर्थिक लेन-देन में जोखिम से बचें।

सिंह:

लाभ मिलने की संभावना है। मित्र मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में प्रमोशन और आय वृद्धि का योग है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता अनुभव करेंगे। जीवनसाथी से लाभ होगा।

कन्या:

व्यापार में लाभ होगा। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी पेशावालों की मान-प्रतिष्ठा मिल सकती है। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा।

तुला:

लंबी दूरी या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी पेशावालों को उच्च अधिकारियों तथा सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ आनंद में समय गुजरेगा।

वृश्चिक:

नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। राजकीय प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए संबंध विकसित करने की गणेशजी सलाह देते हैं। इष्टदेव का नाम स्मरण करें।

धनु:

बौद्धिक, तार्किक, विचार विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मित्रों के साथ मनोरंजन और उत्साह के साथ दिन गुजारेंगे। नए वस्त्रों का लाभ हो सकता है साझेदारी में लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर:

व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे।

कुंभ:

आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचा सकती है। आज शुरू किए गए नए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

मीन:

कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इस बात का ध्यान रखें। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आ सकती है। धन और कीर्ति की हानि ना हो, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य कर सकते हैं
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.