Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश :

गढ़वाल महासभा  की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे  रज्जी फिल्म्स की नई प्रस्तुति गढ़वाली गीत "घुंगरी  बोजी"  का भव्य लोकार्पण किया गया।
शनिवार को  मायाकुंड स्तिथ निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में लोक गायक विनोद सती के नए गीत का लोकार्पण गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी भाजपा के जिला महामंत्री संजीव चौहान,रज्जी फिल्म्स के निर्माता रज्जी गुसाईं एवं लोक गायक धूम सिंह रावत ने सयुक्त रूप से किया।
लोक गायक विनोद सती ने बताया कि उनका ये नया गीत एक डी जे सोंग है जो पहाड़ में देवर भाभी के बीच के आपसी प्रेम, खटास,पहाड़ की संस्कृति, के साथ ही पलायन की पीड़ा को बयां करने वाला है।
भाजपा नेता हरिद्वार लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संजीव चौहान ने कहा कि राज्य की बोली भाषा के संरक्षण में लोक गीतों एवं लोक गायकों का योगदान अतुलनीय है उन्होंने लोगो से अपने बच्चो के साथ घरो में आंचलिक भाषा में बात किए जाने की बात पर जोर दिया। गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने कहा कि लोकभाषा एवं लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए आवश्यक है कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में लोकभाषा को पाठ्यक्रम में शामिल कर इसकी बच्चो को तालीम दिलाई जाए। इस अवसर पर समाजसेवी सूर्य प्रकाश गरोला,उत्तम सिंह असवाल,संजय बिष्ट,,स्पर्श सहगल,अनुभूति जोशी,प्रियंका रावत,जतिन बिष्ट,राहुल कंडवाल,अभ्युदय कलुरा, शालिनी भंडारी,प्रियंका कुकरेती निधि शर्मा, शिवानी पंवार,मीनाक्षी राणा उपस्तिथि थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.