ऋषिकेश;
मैत्री स्वंय सैवी संस्था द्वारा हर रविवार को श्यामपुर में बच्चों तथा महिलाओं को योग कराया जा रहा है। योग को लेकर खास तौर पर ग्रामीण बच्चे एवं महिलाऐं में खास उत्साह दिखायी दिया है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिऐ योग से सकारात्मक उर्जा प्राप्त होती है जो की दिन भर के कामो के लिऐ जरूरी है। योग से मानसिक तनाव दूर होता है प्राणायाम से व्यक्ति के अन्दर उर्जा का संचार होता है।
योग के अलावा खेल भी बच्चो से तथा महिलाओ से कराऐ जायेगें है। खेल से तंदूरसती के साथ साथ एकता की भावना भी पैदा होती है, व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि मोबाईल एवं इंटर्नेट के इस दौर में बच्चो का पूरा समय स्क्रीन पर बरबाद होता है। देर रात सोना दिनचर्या में सामिल हो गया है जिससे शरीर मे गलत असर हो रहा है। योग के दौरान बच्चो को गढ़वाली बोली भी सिखाई जायेगी। इस काम के लिऐ हम महिलाओं का सहयोग लेंगे ताकि बच्चे अपनी संसकृति के प्रति भी रूबरू हों।
इस अवसर पर नंदनी जोशी, शुभम जोशी, शीतल भट्ट, सुषमा राणा, रेखा रतूड़ी, कमला नेगी, सुग्रीव द्विवेदी, राजेन्द्र जोशी, श्रद्धा सिलस्वाल आदि उपस्थित थे।
.png)
एक टिप्पणी भेजें