नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल
प्रदेश की कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां स्थित पुराने कलेक्ट्रेट परिसर की खाली भूमि पर छायादार व फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण के बाद "बेहतर जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण" विषय पर परिसर के बरामदे में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
इस मौके पर कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण बातें बताते हुए कहा कि "चैरिटी बिगिंस फ्रॉम होम" ने अच्छे कार्य की शुरूआत घर से की है इससे सामाजिक जन चेतना को नई दिशा और स्वयं कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार होता है।
कृषि मंत्री ने कहा घटते वन और बिगड़ते पर्यावरण से मानव सहित सभी जीवों का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है, लिहाजा समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति ना सिर्फ जागरूक होना जरूरी है बल्कि इस दिशा में धरातल पर कार्य करना हम सबके लिए अनिवार्य हो गया है। ताकि प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के संभावित खतरों से बचा जा सके।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर व पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा राणा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा टमटा, पूर्व सभासद सरिता जोशी, आशुतोष रतूड़ी, नरपाल सिंह भंडारी ,डौंर के पूर्व प्रधान मंगल सिंह नेगी, विनोद शर्मा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम धमांदा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें