Halloween party ideas 2015

देहरादूनः
काग्रेस के चार प्रमुख नेताओ हरीश  रावत,प्रीतम सिहं, किशोर उपाध्याय और धीरेन्द्र प्रताप ने काग्रेस की प्रमुख नेत्री ओर राज्य चकबन्दी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती आशा कैड़ा के निधन पर गहरा दुख और षोक व्यक्त किया है !

 उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा कल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की होने वाली बैठक की तैयारी
 हेतु प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई है। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी भाई देेसाई संबोधित करेंगे। इस अवसर पर श्री दुर्गापाल ने कहा कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम सिंह 10.00 बजे प्रातः प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक  रामविलास रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर बैठक का शुभारम्भ करंेगे। 
उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की समस्त कार्यकारिणी के साथ-साथ जनपद के मुख्य संगठक भी सम्मिलित होंगे। श्री दुर्गापाल ने कहा कि राष्ट्रीय मुख्य संगठक  लाल जी भाई देेसाई बैठक मंे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करंेगे और आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश को भी आमंत्रित किया गया है। 

      बैठक मंे जिला मुख्य संगठक हरिद्वार ईलम चैहान, देहरादून के मुख्य संगठक कुंवर सिह यादव, सावित्री थापा, राजेश रस्तोगी, संजय दुर्गापाल, पारितोष जोशी, राजकुमार यादव की टीमें बनाकर उन्हंे विभिन्न कार्यो का जिम्मा सौंपा गया है। 


प्रदेश   महिला कांगे्रस कमेटी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रीमती नजमा खान उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांगे्रस कमेटी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नजमा खान ने समस्त पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के निर्देश पर शक्ति ऐप के द्वारा पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जायेगा। उक्त बैठक में सभी जनपदों में महिला कांगे्रस के जिला अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक लेने का निर्णय लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा सकें। उन्होंने कहा कि शक्ति ऐप के द्वारा महिला कांगे्रस हर बूथ, ब्लाक, गांव, शहर जनपद स्तर पर कांगे्रस को मजबूत बनाया जायेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि देहरादून के सभी विधानसभाओं में महिला कांगे्रस द्वारा रथ यात्रा भी निकाली जायेगी। जिसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जायेगा।
   इस असवर पर प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी, मीना रावत, बाला शर्मा, कमलेश रमन महानगर अध्यक्ष, अमीर बानू, अनुराधा तिवाडी, विमला मंहास, संयोगिता रानी, अम्बिका चैहान, जेवा खांन, तेजेन्दर कौर, दीपा चैहान, उर्मिला ढौढियाल, कमला रावत, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सावित्री शर्मा, देविका रानी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.