Halloween party ideas 2015

राशिफल 29 जुलाई: आज इन 7 राशियों को मिलेंगें शुभ समाचार

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष:
उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से संबंधित कार्यों के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर- सट्टे में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पत्नी के आरोग्य को लेकर चिंता रह सकती है।

वृषभ:

अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन। व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता बने रह सकते हैं।
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। अग्नि, जल और अकस्मात से सावधानी बरतें। नौकरी में पदोन्नति होगी।

मिथुन:

नकारात्मक विचारों को मन से दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान का ध्यान
रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन का खर्च के योग हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और दोस्तों का साथ पाकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्तर पर मजबूती का अहसास करेंगे। अनिर्णय़ की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ सकता है। आज नए काम की शुरुआत न करें।

सिंह:

आज व्यापार का विस्तार हो सकता है। व्यवसाय में धन संबंधित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणों पर धन का खर्च होगा। धन वृद्धि होने से खर्च के मामलों में हाथ खुला रहेगा। प्रबल लाभ के योग हैं। फिर भी विचारों में अनिर्णायकता हो सकती है। क्रोध पर निर्णय रखें।

कन्या:

आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आभूषणों की खरीदी
करेंगे औरकला के प्रति भी रुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन संबंधी विषयों में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद बने रहेंगे। सहकर्मियों का सहकार मिलेगा।

तुला:

आपके लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप थकाम महसूस कर सकते हैं। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। आप सृजनात्मक और कलात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक:

आज संपत्ति संबंधी कार्यों एवं गृहस्थ जीवन के प्रश्नों का निराकरण आ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु:

निजी संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा। विद्यार्थियों लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल है। मन में जो दुविधा है उसका निराकरण मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। हितशत्रु सफल नहीं हो पाएंगे।

मकर:

आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।
जीवन में भी आनंद बढ़ जाएगा। फिर भी मध्याह्न के बाद आपके विचारों में नकारात्मक भावों में वृद्धि हो सकती है। हताशा से बचें।

कुंभ:

धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। परिवार में कलह होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें, चोट से संभलें। मध्याह्न के बाद प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होता दिखेगा। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। मानसिक शांति आपके मन पर छाई रहेगी।

मीन:

व्यवसाय और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। विवाह के योग्य लोगों का संबंध पक्का हो सकता है। प्रवास-पर्यटन के योग हैं तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। मध्याह्न के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतनी आवश्यक है। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव अधिक रहेगा। 

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.