Halloween party ideas 2015


नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल

विश्व के चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव पर यहां पालिका के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अधिकारियों ,कर्मचारियों व शहर के स्त्री- पुरुषों ने योगाभ्यास में भाग लिया।
योग प्रशिक्षक  सविता रतूड़ी, सूरज बिष्ट एवं धारकोट से आए स्वामी अद्वैता नंद ने योगाभ्यास करने आए लोगों को योग की बारीकियों से अवगत कराते हुए योगाभ्यास कराया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर लक्ष्मी राज चौहान ने योग के महत्व को समझाया।
योगाभ्यास के दौरान अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दिनेशचंद्र गौड़, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एम पी सिंह, गोविंद दर्शन ट्रस्ट के दर्शन लाल शाह, रितिका शाह,शमा शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, धूम सिंह नेगी सत्यपाल सिंह पुंडीर आदि बड़ी संख्या में  लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.