भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज
प्रधानमंत्री के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सभी जनपदों का दौरा- राष्ट्रीय एकता की दिलाएंगे शपथ*
*प्रदेश के समस्त पुलिस थानों में होगा एकता नगर गुजरात में आयोजित "एकता परेड-2026" का सीधा प्रसारण*
*साइबर धोखाधड़ी व नशे के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम में जनसमुदाय, से.नि. पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों, युवाओं से करेंगे संवाद*
राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर, 2026) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाली *एकता परेड-2026 का उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा*। इस प्रसारण के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के संदेश को राज्य के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर तराई के सीमांत क्षेत्रों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे जन-जन में राष्ट्र के प्रति एकता, समरसता और समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में स्थानीय जनसमुदाय, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, तथा सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
*उपरोक्त कार्यक्रम हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रदेश के जनपदों में दायित्व आवंटित किए गए हैं।* ADG श्री वी0 मुरूगेशन- देहरादून, ADG श्री ए0पी0 अंशुमान- नैनीताल, IG श्रीमती विम्मी सचदेवा- हरिद्वार, IG श्रीमती रिधिम अग्रवाल- देहरादून, IG श्री कृष्ण कुमार वी के- ऊधमसिंह नगर, IG श्री नीलेश आनंद भरणे- पौड़ी गढ़वाल, IG श्री राजीव स्वरूप- टिहरी गढ़वाल, IG अनन्त शंकर ताकवाले- अल्मोड़ा, IG श्री सुनील कुमार मीणा- उत्तरकाशी, IG श्री योगेन्द्र सिंह रावत- चम्पावत, IG श्री बरिन्दरजीत सिंह- रुद्रप्रयाग, DIG श्री धीरेन्द्र गुंज्याल- चमोली तथा DIG श्री यशवन्त सिंह- पिथौरागढ़ ।
वरिष्ठ अधिकारी आवंटित जनपदों में उपस्थित रहकर *प्रातः पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड में प्रतिभाग कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे।* सभी जनपदों में *पुलिस कर्मियों के साथ सम्मेलन* आयोजित किये जाएंगे।
*पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने बताया* कि सायंकाल 05.30 बजे *सभी थानों में स्थानीय नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों एवं युवाओं के साथ* मा. प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में गुजरात के एकता नगर में आयोजित *‘एकता परेड’ का सीधा प्रसारण साझा* किया जाएगा। इसके उपरांत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस एवं आमजन के मध्य आपसी समन्वय, सहयोग एवं विश्वास को सुदृढ़ करने, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून:
विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत सभी पदोन्नत शिक्षा अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में सचिव शिक्षा ज्योति यादव की ओर से पदोन्नति/पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति को लेकर विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के द्वारा दिये गये निर्देशों को युद्ध स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डाॅ. रावत ने समय-समय पर आयोजित विभागीय समीक्षा बैठकों में पदोन्नति को लेकर स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी कार्मिक की पदोन्नति को लम्बित न रखा जाय, उन्होंने कहा कि पदोन्नति कार्मिकों को मूल अधिकार है वह इससे वंचित नहीं रखे जा सके। इसी क्रम में विभाग में संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नत किया गया, जिन्हें विभागीय मंत्री के अनुमोदन के उपरांत नवीन तैनाती दे दी गई है। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत करते हुये विजयपाल सिंह को सीमेट में विभागाध्यक्ष के पद पर नवीन तैनाती दी गई। इसी प्रकार चंदन सिंह बिष्ट को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, आकाश सारस्वत को प्राचार्य डायट रूड़की तथा गोविंद राम जायसवाल को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जगदीश प्रसाद काला को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, सुरेश चन्द्र आर्य को सीईओ नैनीताल, विनय आर्य को सीईओ बागेश्वर, प्रेमलाल भारती को सीईओ उत्तरकाशी, पुष्कर लाल टम्टा को सीईओ ऊधमसिंह नगर, चण्डी प्रसाद रतूड़ी को सीईओ चम्पावत, अमित कोटियाल को सीईओ चमोली और संजीव जोशी को सीईओ हरिद्वार बनाया गया। इसके अलावा मंजू भारती को प्राचार्य डायट, देहरादून, श्रीकांत पुरोहित को संयुक्त निदेशक मध्याहन भोजन, पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, शैलेन्द्र अमोली को संयुक्त निदेशक प्रारंम्भिक शिक्षा, तरूण कुमार पंत को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड का अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि रणजीत सिंह नेगी को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है वह सीईओ पौड़ी के सेवानिवृत्ति के उपरांत पौड़ी जनपद की कमान सम्भालेंगे। इन शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति के उपरांत नवीन जिम्मेदारी मिलने से विभागीय कार्यों में और तेजी आयेगी, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
*बयान-*
शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत कर उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी गई है। इन सभी पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव और दक्षता से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।- *डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड।*
*
देहरादून:
राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में इंजीनियर इन्क्लेव, जाखन, राजपुर रोड स्थित एक निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अनुसार, अनुभव छाबड़ा और विकास गिरधर द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में स्वीकृत मानचित्र से विचलन पाया गया। नियमों के विपरीत निर्माण किए जाने पर प्राधिकरण ने संबंधित पक्ष के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 (उत्तराखंड संशोधन अधिनियम, 2009) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत वाद दायर किया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील कर दिया गया।
एमडीडीए की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना और भवन निर्माण के निर्धारित मानकों का पालन कराना है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत मानचित्र से हटकर निर्माण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध निर्माणों पर निगरानी बढ़ाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
*एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि* राजधानी देहरादून में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। भवन निर्माण के लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानचित्र का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन कर किए जाने वाले निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि* स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में नियमानुसार वाद दायर कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। इंजीनियर इन्क्लेव स्थित निर्माण के मामले में भी निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने निर्माणकर्ताओं से अपील की कि वे प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश के सभी महिलाओं शासकीय शासकीय संस्थाओं में जो कार्य कर रहे हैं उनको करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए हैं
डोईवाला:
गार्डन कॉलोनी शुगर मिल, डोईवाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्री भागवत जी की विदाई के साथ विश्राम हो गयी है। कथा के विश्राम दिवस पर कथा वाचक श्री राम उपाध्याय वृंदावनवासी ने उद्धव गोपी संवाद, गौ धर्म का महत्व बताया। ठाकुर जी के 8 विवाह हुए, 16000 रानियों की कथा भी सुनाई।
कर्माबाई का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान प्रेम के आधीन है न कि नियम के।
शिशुपाल के वध, पांडवों के यज्ञ को सम्पूर्ण भी सम्पूर्ण कराया।
सुदामा कृष्ण जी की झांकी और उनकी मित्रता का प्रसंग वर्णित किया।
विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं ने झुम-झुम कर संगीत का आनन्द लिया और श्री कृष्ण राधा,सुदामा चरित्र पर भजनों की शानदार प्रस्तुति सभी वृन्दावनवासियों श्री दीपक शर्मा (गायक), श्री रामानंद(तबलावादक), श्री धर्मा शर्मा(पेड वादक),श्री मोतीराम जी(रासाचार्य) द्वारा दी गयी। व्यासजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवम आयोजकों को कथा श्रवण हेतु धन्यवाद दिया।
ल महाराज एवम मंडली का सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा वाचन हेतु ह्रदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सहस्त्रों यज्ञों के फल के बराबर श्रीमद्भावत जी की कथा का श्रवण और आयोजन ही मनुष्य को भवपार कराने का एकमात्र साधन श्री कृष्ण जी ने दिया है और उसमें श्री राधा जू के विभिन्न चरित्रों को श्रवण मात्र से ही हम धन्य हो गए है।
साथ ही उन्होंने ,इन सात दिनों में सहयोगी बने समस्त शुगर मिल परिवार के लोगों का धन्यवाद किया।
डोईवाला शुगर मिल कॉलोनी डोईवाला में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से पधारे व्यास जी महाराज श्री राम उपाध्याय ने श्री कृष्ण एवं राधा के लीलाओं का सविस्तार वर्णन करते हुए
बताया कि प्रयागराज को आपत्ति होती है, कि उनके पास सभो तीर्थ आते है पर वृन्दावन उनके पास नही आते है। तब ठाकुर जी कहते है कि वह मेरा घर है उसकी अनुमति मैने किसी को नहो दी है।
उन्होंने महारास के कारण और प्रक्रिया का का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। जब श्री कृष्ण गोपियों को छोड़कर राधा रानी को लेकर अंतर्ध्यान हो जाते है।
गोपियाँ उनसे अनेक प्रकार की अनुनय विनय करती है, और अपने प्राण त्याग करने जमुना जी पंहुच जाती है।
तब भगवान अपना स्वरूप प्रकट करते है और 6 माह तक महारास करते है।वृन्दावन में महारास में भाग लेने माता पार्वती के साथ शंकर जी भी पंहुचते है परंतु स्त्री भेष में। यही स्वरूप वृन्दावन में श्री गोपेश्वर महादेव के मंदिर में भोलेनाथ का देखने को मिलता है।
इस अवसर पर रुक्मणी और श्री कृष्ण जी के विवाह की झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विवाह में बढ़ चढ़कर भाग लिया और विवाह में नृत्य किया और बधाई दी।
श्रीमद्भागवत कथा का आशीर्वाद लेने पंहुचे, आरारपी दल के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, महिला अध्यक्ष सुलोचना ,पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, अश्विनी बहुगुणा, पूर्व सीएम ओएसडी धीरेंद्र पंवार भी पंहुचे।