Halloween party ideas 2015

 डोईवाला शुगर मिल कॉलोनी डोईवाला में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन से पधारे व्यास जी महाराज श्री राम उपाध्याय ने  श्री कृष्ण एवं राधा के लीलाओं का सविस्तार वर्णन  करते हुए

 बताया  कि  प्रयागराज को आपत्ति होती है, कि उनके पास सभो तीर्थ आते है पर वृन्दावन उनके पास नही आते है। तब ठाकुर जी कहते है कि वह मेरा घर है उसकी अनुमति मैने किसी को नहो दी है।

sixth day shrimadbhagwat


उन्होंने महारास  के कारण और प्रक्रिया का का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। जब श्री कृष्ण गोपियों को  छोड़कर राधा रानी को लेकर  अंतर्ध्यान हो जाते है। 

 गोपियाँ उनसे अनेक प्रकार की अनुनय विनय करती है, और अपने प्राण त्याग करने जमुना जी पंहुच जाती है।

तब भगवान अपना स्वरूप प्रकट करते है और 6 माह तक महारास  करते है।वृन्दावन में महारास में भाग लेने माता पार्वती के साथ शंकर जी भी पंहुचते है परंतु स्त्री भेष में। यही स्वरूप वृन्दावन में श्री गोपेश्वर महादेव के मंदिर में भोलेनाथ का देखने को मिलता है।


इस अवसर पर रुक्मणी और श्री कृष्ण जी के  विवाह की झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विवाह में बढ़ चढ़कर भाग लिया और विवाह में नृत्य किया और बधाई दी।


श्रीमद्भागवत कथा का आशीर्वाद लेने पंहुचे, आरारपी दल के  अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, महिला अध्यक्ष सुलोचना ,पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, अश्विनी बहुगुणा, पूर्व सीएम ओएसडी धीरेंद्र पंवार भी पंहुचे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.