Halloween party ideas 2015

 

रानीमाजरा में हजारों लोगों ने भरी हुंकार, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और कथित दुरुपयोग पर रोक की उठी मांग


पथरी (हरिद्वार):

UGC Roll back haridwar village pepple, CM dhami


लक्सर रोड स्थित ग्राम रानीमाजरा के रुबराज वेंकट हॉल में रविवार को सामान्य वर्ग एकता मंच के आह्वान पर यूजीसी रोलबैक एवं रिजर्वेशन रिफॉर्म की मांग को लेकर विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में हरिद्वार के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ ही आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 


उत्तर प्रदेश के शामली से पहुंचे ठाकुर पूरण सिंह चौहान ने कहा कि यूजीसी तथा एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को लेकर सामान्य वर्ग में जागरूकता बढ़ी है। किसी भी कानून का उद्देश्य न्याय और सुरक्षा देना होना चाहिए, किसी वर्ग में भय अथवा असमानता की भावना उत्पन्न करना नहीं। उन्होंने सामान्य वर्ग से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी राजनीतिक शक्ति का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए केवल सरकारों की ओर देखने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका को समझना होगा। आगामी चुनावों में राजनीतिक दलों से सवाल पूछने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।


सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र ने आरक्षण व्यवस्था के कानूनी एवं सामाजिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के बाद कई दशकों में आरक्षण व्यवस्था का व्यापक क्रियान्वयन हुआ है। अब आवश्यकता है कि इसके परिणामों और इससे उत्पन्न विसंगतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों में सामान्य वर्ग के युवाओं के बीच अवसरों को लेकर असंतोष है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिसमें प्रतिभा, आर्थिक स्थिति और वास्तविक वंचना जैसे पहलुओं पर भी गंभीरता से विचार हो। उन्होंने कहा कि संविधान में विश्वास रखते हुए समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित और संवैधानिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता द्वारा बनाई जाती है और जनता ही उसे बदलने की शक्ति रखती है। इसलिए समाज को अपने मत की शक्ति को पहचानना होगा।


पंडित पदमप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा उत्तराखण्ड ने कहा कि आरक्षण सहित सामाजिक नीतियों पर समय के साथ पुनर्विचार और स्वस्थ बहस लोकतंत्र की स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता किसी एक वर्ग के हित से ही नहीं वरन सभी वर्गों के न्यायपूर्ण सम्मान से मजबूत होती है। उन्होंने समाज से शांतिपूर्ण, संवैधानिक और तथ्याधारित तरीके से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग की समस्याओं को लंबे समय से अलग-अलग मंचों पर उठाया जाता रहा है, लेकिन अब आवश्यकता है कि इन विषयों पर संगठित और तथ्याधारित विमर्श हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी जब प्रत्येक वर्ग को न्याय और समान अवसर का विश्वास हो।

जनसभा में आरक्षण व्यवस्था की वर्तमान संरचना, यूजीसी से जुड़े प्रावधानों तथा एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को लेकर सरकार से पुनर्विचार और आवश्यक सुधार की मांग की। जनसभा में केवल आरक्षण व्यवस्था ही नहीं अपितु समान अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता, कानूनों के दुरुपयोग की रोकथाम और सामान्य वर्ग के युवाओं के अधिकार जैसे विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। जनसभा में वक्ताओं ने आव्हान किया कि सामाजिक न्याय के नाम पर बनाई गई किसी भी व्यवस्था का मूल्यांकन समय-समय पर उसके वास्तविक प्रभाव के आधार पर होना चाहिए।


जनसभा में मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी एवं ब्राह्मण समाज मुजफ्फरनगर, ठाकुर जयपाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय कल्याण महासभा, अधीर कौशिक, अध्यक्ष श्री अखंड परशुराम अखाड़ा हरिद्वार, सुनील कुमार अग्रवाल, पार्षद हरिद्वार,  राजू ओबराय, प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाबी समाज उत्तराखण्ड, उत्तम सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार तथा नरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। जनसभा के पश्चात विशाल जनसमुदाय पैदल चलकर महान क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप चौक धारीवाला पहुंचा जहां उपजिलाधिकारी लक्सर को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।


जनसभा में पहुंचे अतिथियों एवं विभिन्न जनपदों से आए सामाजिक प्रतिनिधियों का स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति ने ढोल-नगाड़ों तथा फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर समाज की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाले नारे भी गूंजते रहे। कार्यक्रम के आयोजन में ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अतुल चौहान, शिवकुमार चौहान, ठाकुर अक्षय चौहान, पीयूष चौहान, नाथीराम चौहान, त्रिलोक चौहान, सौरभ चौहान, सचिन चौहान, अभिषेक चौहान, पंकज प्रधान, तरुण चौहान, विशाल चौहान, शिवम चौहान, रविन्द्र शर्मा तथा नितिन चौहान सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।




जौनपुर;

rohit yadav bronze medalist


राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने ग्राम डभिया अदारी पहुंचकर एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जौनपुर का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी रोहित यादव से मुलाकात की। उन्होंने रोहित यादव को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


राज्यमंत्री ने रोहित यादव के आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता से भी मुलाकात की और उन्हें बेटे की उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोहित यादव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता जौनपुर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “रोहित यादव की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। उनकी सफलता जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।”


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


राज्यमंत्री ने रोहित यादव से भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें और देश के लिए और पदक जीतकर जौनपुर का नाम रोशन करें। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी रोहित की उपलब्धि पर खुशी जताई।

 


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें, काम में लापरवाही न करें। व्यापार में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवार में सदस्यों की बात को ध्यान से सुनें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। खानपान पर नियंत्रण रखें, पेट खराब हो सकता है।

Rashifal


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

नौकरी व करियर में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं, लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। व्यापारिक विरोधियों पर आपकी रणनीति भारी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में शांति और सहयोग रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

विद्यार्थियों व कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार करना शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता और निकटता आएगी। वित्तीय मामलों में संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, ध्यान और योग करें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में लिया गया फैसला बदल सकता है। व्यापार में अचल संपत्ति से जुड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, फिजूलखर्ची रोकें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, विश्राम लें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, जटिल कार्य हल होंगे। व्यापारिक संपर्क बढ़ाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में छोटे सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में निरंतरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ताजगी बनी रहेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल और सुखद रहेगा। बचत योजनाओं में निवेश करना फायदेमंद होगा। वाणी और स्वास्थ्य दोनों में सकारात्मकता रहेगी।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आपकी कार्यशैली दूसरों को प्रभावित करेगी। व्यापार में नई रणनीति अपनाने से मुनाफा बढ़ेगा। निजी जीवन में खुशियां और उत्साह रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लाभ के साधन मिलेंगे। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, सेहतमंद महसूस करेंगे।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कार्यक्षेत्र में संयम बरतें, विवाद से दूर रहें। व्यापार में लेनदेन के मामलों में लिखापढ़ी जरूर करें। परिवार में किसी मुद्दे पर विचार-विमर्श हो सकता है। अचानक कुछ अनपेक्षित खर्च सामने आ सकते हैं। अनिद्रा या मानसिक तनाव से बचें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

नौकरी में तरक्की या नए अवसर की प्राप्ति संभव है। व्यापार में नेटवर्क बढ़ाने से नए ग्राहक मिलेंगे। दोस्तों के साथ मेलजोल मन को हल्का करेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे, वित्तीय मजबूती आएगी। सेहत अच्छी रहेगी, दिन आनंददायक बीतेगा।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्रा सफल और दूरगामी लाभ देने वाली होगी। पारिवारिक निर्णय में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग स्पष्ट हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

अध्यात्म और अध्ययन में मन लगेगा, कार्य सफल होंगे। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा, विस्तार होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में परिवार का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा, पुरानी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। मानसिक शांति और शारीरिक ताजगी रहेगी।



 

 विभिन्न क्षेत्रों की 24 प्रतिभाओं को मिला ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान–2026’

Mamta kunwar gaurav mati.samman 2026


लोक संस्कृति और गढ़वाली कविताओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए डॉ. ममता कुंवर सम्मानित


देहरादून। संस्कृति जागरण मंच, उत्तराखंड प्रान्त की ओर से संस्कृति विभाग के सहयोग से हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान–2026’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में साहित्य, संस्कृति, लोकगायन, संगीत, अभिनय, स्वास्थ्य सेवा, महिला उद्यमिता, पत्रकारिता, समाजसेवा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 24 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकभाषाओं और परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह में साहित्यकार, कवयित्री एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और गढ़वाली कविताओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। डॉ. कुंवर लंबे समय से साहित्य, लोकभाषा और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं तथा अपनी रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास कर रही हैं।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. ममता कुंवर ने संस्कृति जागरण मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी माटी, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति के लिए कार्य करना उनके लिए गौरव के साथ एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, “यह सम्मान मुझे अपनी लोक संस्कृति और गढ़वाली भाषा-साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा देगा।”

संस्कृति जागरण मंच, उत्तराखंड प्रान्त के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश पंत ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड की संस्कृति और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं और उनके कार्यों को व्यापक पहचान प्रदान करते हैं।

समारोह में दीपक केंतुरा, विजय पंत सहित  संस्कृति जागरण मंच के पदाधिकारी, आयोजक मंडल के सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

                    


*प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश*


*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का जताया आभार*


देहरादून

Medical college Haridwar, CM Dhami


हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज हरिद्वार स्थित मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए प्रारंभ किया जाएगा।


हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी 30 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदान की गई है। इसके तहत मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से राज्य में चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा तथा युवाओं को एमबीबीएस की शिक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी।


उन्होंने कहा कि मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जाने से उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

 *SDRF उत्तराखंड में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* 


देहरादून, 02 अक्टूबर 2026।



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज SDRF उत्तराखंड वाहिनी मुख्यालय सहित प्रदेशभर में स्थित समस्त SDRF पोस्टों पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को अपने जीवन एवं कर्तव्यों में अपनाने का संकल्प लिया गया।


जयंती के अवसर पर वाहिनी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता के महत्व एवं महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता दोहराई।


इस अवसर पर उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी द्वारा वाहिनी के स्वच्छकों को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री सुशील सिंह रावत, सहायक सेनानायक श्री संजय उप्रेती, शिविरपाल श्री आनंद सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में SDRF उत्तराखंड की समस्त पोस्टों पर भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


डोईवाला:





 आंगनबाड़ी केंद्र मिस्सरवाला-2 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं विचारों को जाना गया।


कार्यक्रम में वार्ड सभासद श्रीमती रीना कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश कोठारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई एवं अन्न प्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए।


इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती आशा कोठारी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रजनी बडोनी, शबीना गुरुंग, मीडिया संयोजक केतन गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिया क्षेत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती मंजू जोशी, सहायिका चेता कंडारी, आशा कार्यकर्ता सरिता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन मातृशक्ति एवं बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रभावी माध्यम हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनसंवाद की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।


सेवा संकल्प अभियान — जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.