Halloween party ideas 2015

 *SDRF उत्तराखंड में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* 


देहरादून, 02 अक्टूबर 2026।



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज SDRF उत्तराखंड वाहिनी मुख्यालय सहित प्रदेशभर में स्थित समस्त SDRF पोस्टों पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को अपने जीवन एवं कर्तव्यों में अपनाने का संकल्प लिया गया।


जयंती के अवसर पर वाहिनी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता के महत्व एवं महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता दोहराई।


इस अवसर पर उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी द्वारा वाहिनी के स्वच्छकों को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री सुशील सिंह रावत, सहायक सेनानायक श्री संजय उप्रेती, शिविरपाल श्री आनंद सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में SDRF उत्तराखंड की समस्त पोस्टों पर भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।


डोईवाला:





 आंगनबाड़ी केंद्र मिस्सरवाला-2 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं विचारों को जाना गया।


कार्यक्रम में वार्ड सभासद श्रीमती रीना कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश कोठारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई एवं अन्न प्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए।


इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती आशा कोठारी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रजनी बडोनी, शबीना गुरुंग, मीडिया संयोजक केतन गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिया क्षेत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती मंजू जोशी, सहायिका चेता कंडारी, आशा कार्यकर्ता सरिता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन मातृशक्ति एवं बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रभावी माध्यम हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनसंवाद की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।


सेवा संकल्प अभियान — जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार।

 *नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह* 

‘ *क्रिकेट को हां, नशे को ना’ के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ* 

 





 *खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री* 

 *पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में देशभर की 30 से अधिक टीमों ने लिया नमो क्रिकेट लीग में हिस्सा* 




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला और मैदान पर उतरकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच क्रिकेट खेलते देख खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।



मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में उतरने का अपना ही आनंद है। खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि खेल हमें सिखाता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, निरंतर प्रयास, अनुशासन और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।



नमो क्रिकेट लीग में देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों एवं समाज के अन्य युवाओं को भी नशे की आदत से बचाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो क्रिकेट लीग’ का संदेश ‘क्रिकेट को हां और नशे को ना’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर ले जाने का संकल्प है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जीवन में कोई लत लगानी ही है तो खेल और फिटनेस की लत लगाएं। यदि कोई जुनून पालना है तो अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का जुनून पालें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम हैं। खेल के मैदान में खिलाड़ी जीत से विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ना सीखता है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान और सम्मान मिला है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज देश के गांवों और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती खेल प्रतिभाओं के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यहां के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय कहा जाता था कि ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’, लेकिन आज देश में इस सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच मिल रहे हैं। आज यह कहा जा सकता है कि ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब।’


मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, जबकि खेल जीवन को सकारात्मक दिशा, अनुशासन और नई पहचान देता है। उन्होंने कहा कि एक युवा नशे से बचेगा तो एक परिवार बचेगा, एक परिवार बचेगा तो समाज मजबूत होगा और मजबूत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा।


मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं ने ‘नशे को ना, खेल को हां’ का सामूहिक संकल्प लिया।


हरिद्वार:




राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी, हरिद्वार द्वारा माननीय डॉ. ललित नारायण मिश्र जी, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, औरंगाबाद, हरिद्वार में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।


इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का विधिवत रोपण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल, सुरक्षा एवं निगरानी भी पूरी निष्ठा के साथ की जाएगी।


यह वृक्षारोपण अभियान हरिद्वार प्रशासन द्वारा संचालित “हरित हरिद्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जे. पी. जुयाल जी, सेवानिवृत्त डिप्टी डीएसपी, उत्तराखंड पुलिस उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण को जन-अभियान का स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल पर विशेष बल दिया।


शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने इस अवसर पर भविष्य में भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण अभियान आयोजित करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का निष्ठापूर्वक संकल्प लिया।


“एक पौधा लगाना प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है,

और उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी।”







*राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्सीमरण रखा जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास भी मौजूद थे।

 


ऋषिकेश : 




छिद्दरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकजोगीवाला में गुलदार की लगातार बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात एक घर के आंगन में गुलदार के टहलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले गुलदार एक ग्रामीण की बछड़ी को घर के आंगन में ही मार चुका है।

स्थानीय ग्रामीण मुरारी सिंह रावत ने बताया कि बुधवार देर रात घर के बाहर कुत्ते के लगातार तेज भौंकने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आंगन में गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है और अब उसकी चहलकदमी घरों के आंगन तक पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।


लंबगांव टिहरी गढ़वाल 

अनिल चन्द रमोला 





आज श्री फूल सिंह बिष्ट महाविद्यालय नौगर लंबगांव शांतिकुंज विश्व तीर्थ गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय लंबगांव गांव में राज्य आंदोलनकारी भारत अभियान के सदस्य देवी सिंह पंवार  के द्वारा विभिन्न विषयों पर खासकर नशा से संबंधित बच्चों को अवगत कराया गया शराप गांजा बीड़ी सिगरेट चाऊमीन मोम मैगी पिज्जा बर्गर कू बेशनो से छात्र छात्रों के लिए हानिकारक है इस पर प्रकाश डाला गया विशेष रूप से  जन्म मरण के बीच में जितने भी संस्कार होते हैं आते हैं उन पर बच्चों से सीधा संवाद किया गया है और एक विशेष शुभ सूचना श्री पंवार जी की द्वारा दी गई कि आज के बाद 4 अक्टूबर से शांतिकुंज हरिद्वार का जो केंद्र प्रज्ञा मंडल लंबगांव में स्थापित हो रहा है उस पर 

आप सबने जितने भी संस्कार होते है वह अब लंबगांव से ही संचालित होगें  इसका प्रचार प्रसार गांव गांव घर-घर जाकर के करें और निशुल्क संस्कार आप सबको उपलब्ध कराऐ जाएंगे हम इस के लिए आप हम सब प्रताप नगर क्षेत्र वासियों को आचार्य श्री राम शर्मा एवं वंदनीय मांता भगवती शर्मा के प्रति कृतंगियां है शांतिकुंज हरिद्वार के तरफ से भी इस क्षेत्र को ज्ञान की गंगा के रूप में मिलीं है इस कार्यक्रम में शांतिपूर्ण गायत्री परिवार के सदस्य श्री शिवांकांत त्रिपाठी जी के द्वारा बच्चों को संकल्पित कराया गया कि आज से गलत नशा धारण नहीं करेंगे और नशा ही  लेना है तो शिक्षा और दीक्षा का नशा जीवन में धारण करना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित श्री ओम प्रकाश जी श्री रामदेव कलुडा जी श्री सुनील दत्त शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन श्री डॉक्टर भरत सिंह राणा जी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा जी ने किया  कार्यक्रम में श्री धनेश प्रसाद उनियाल जी श्री कुमार मंगलम डॉक्टर विजय राणा श्री प्रदीप रावत जी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.