मणिमाई मंदिर के निकट दुर्घटना में मृतकों का आंकड़ा हुआ 4, हरियाणा के है मृतक
डोईवाला:
दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 10.40 बजे कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुयी कि मणिमाई मन्दिर के पास दो वाहनों का आपस मे टकराने से सडक दुर्घटना हुयी है, जिसमे कुछ लोग चोटिल हुये है।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व चौकी प्रभारी हर्रावाला मय आवश्यक पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो देखा कि मढ़ी माई मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर देहरादून की तरफ देहरादून से डोईवाला को आने वाले सड़क मार्ग पर एक इको वैन नंबर HR 12 ए 8730 आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त एयरबैग खुले हुए सड़क के बाएं तरफ खड़ी है तथा दूसरा वाहन यूटिलिटी, बिना नंबर सड़क से लगभग 25 -30 मी घिसट कर सड़क के दाहिने तरफ डिवाइडर से लगा है, इको वैन के पास दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले जिनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया, इससे पूर्व इको वैन में घायल 03 व्यक्तियों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र डोईवाला तथा दो व्यक्तियों को कैलाश अस्पताल भेजा गया था, जिसमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में एक व्यक्ति नरेश पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया, 01 घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया जो जौलीग्रांट हॉस्पिटल में उपचाराधीन है अन्य तीसरे घायल व्यक्ति दीपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड रोहतक हरियाणा उम्र 35 वर्ष जिनकी स्थिति सामान्य है को उसके परिजन अरिहंत हॉस्पिटल ले गए हैं। कैलाश अस्पताल में एक घायल व्यक्ति विनोद पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक हरियाणा उम्र 40 वर्ष की दौरान उपचार मृत्यु हो गई है एक अन्य घायल व्यक्ति लाला पुत्र राम भरोसे उम्र 35 वर्ष निवासी काठ मंडी टेकनगर रोहतक हरियाणा उपचाराधीन है।
घायल व्यक्ति विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड रोहतक हरियाणा से पूछताछ की गई तो बताया कि हम लोग इको वैन में कल कल दिनांक 18 8 26 को रोहतक रेलवे रोड से रात के लगभग 9:30 बजे हरिद्वार घूमने के लिए आए थे और रात के लगभग दो ढाई बजे हरिद्वार पहुंचे वहां पर आराम करने के बाद आज सुबह टपकेश्वर मंदिर देहरादून आए थे और दर्शन करने के पश्चात हरिद्वार होकर रोहतक के लिए वापस जा रहे थे तो जंगल में मंदिर के पास हमारे ड्राइवर सोमपाल को नींद आने लगी जिस पर उसे एक दो लोगों ने टोका भी लेकिन वह संभल नहीं पाया और वाहन सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी गाड़ी के पीछे से टकरा गई थी।
उपरोक्त घटनाक्रम में कोरोनेशन अस्पताल मे भेजे गये 02 घायल मृत अवस्था मे दाखिल किये गए हैं। अभी तक उक्त घटना मे 04 घायलों की मृत्यु होना प्रकाश मे आया है 03 घायल व्यक्ति उपचाराधीन है। उक्त दुर्घटना में मृतक तीन लोगों की तथा दो घायलों की पहचान हुई है कोरोनेशन अस्पताल में दाखिल एक मृतक तथा जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में उपचाराधीन एक घायल की पहचान होनी शेष है।। शेष 01 मृतक तथा 01घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उपरोक्त घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।।
*विवरण मृतक व घायल*
-------------------------------
1- नरेश पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा - उम्र 42 वर्ष *(मृतक)* CHC डोईवाला
2- विनोद पुत्र रमेश निवासी आर्य नगर रोहतक हरियाणा उम्र 40 वर्ष- *(मृतक)* कैलाश अस्पताल
3-सोमपाल पुत्र लालाराम निवासी मकान नंबर 1615 वार्ड नंबर 5 pech Kapoor chand रोहतक हरियाणा *(मृतक)* कोरोनेशन अस्पताल
4- विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाणा मोबाइल नंबर 8607231450 उम्र 35 वर्ष *(घायल)* अरिहंत हॉस्पिटल
5- लाला पुत्र राम भरोसे उम्र 35 वर्ष निवासिक काठमंडी टेक नगर रोहतक हरियाणा *(घायल)* कैलाश हॉस्पिटल






