Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश:




 पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से समय 21:22 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बीन नदी में एक मैक्स वाहन पलट गया है, जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल समय 21:25 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को वाहन से सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर फंसा हुआ था। बीन नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा होने के कारण वाहन बहाव में कुछ दूरी तक नीचे चला गया था, जिससे रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक कविंद्र सजवान के हमराह SDRF की द्वितीय टीम भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दोनों टीमों द्वारा समन्वय के साथ अभियान चलाते हुए वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया। दोनों व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। रेस्क्यू अभियान में SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं साहस के साथ दोनों व्यक्तियों की जान बचाई गई।



*भारी बारिश के कारण स्वारना नदी में फंसे UPES के 06 छात्रों को SDRF ने 06 किमी पैदल ट्रैकिंग कर सकुशल बचाया*  



*स्थान: थान गांव मिसरास पट्टी,  स्वारना नदी, देहरादून*  


देहरादून। दिनांक 17 अगस्त 2026 को UPES विश्वविद्यालय के 06 छात्र ट्रैकिंग हेतु *स्वारना नदी, मिसरास पट्टी, थान गांव, देहरादून* क्षेत्र में गए थे। वापस आते समय अचानक हुई तेज बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए।  


सूचना मिलते ही *SDRF डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र और बढ़े हुए जलस्तर के कारण टीम ने लगभग *6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग* कर सभी 6 छात्रों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया। रेस्क्यू किए गए सभी छात्र UPES के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।  


श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF ने सभी पर्यटकों और छात्रों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रैकिंग पर निकलें।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.