Halloween party ideas 2015


देहरादून 26 जुलाईः

CM pay tribute to Hira singg bisht congress leader


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में कांग्रेसजनों ने अपने नेता स्व0 हीरा सिंह बिष्ट को पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल रोड, देहरादून स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री  स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि श्री हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस पार्टी के एक अनुभवी वरिष्ठ नेता थे जिनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।

स्व0 हीरा सिंह बिष्ट ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक के अपने लम्बे राजनैतिक सफर में दोनों प्रदेशों के विकास की बात हमेशा सदन में रखी तथा उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री रहते हुए नये आयाम स्थापित किये। उनका असमय आकस्मिक निधन प्रदेश एवं क्षेत्र के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। श्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। छात्र राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड तक का उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे हैं। स्व0 हीरा सिंह बिष्ट के रूप में कांग्रेसजनों ने अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया है। उनके कुशल एवं अनुभवी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे।  

कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व0 हीरा सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व प्रदेश  कांग्रेस    अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने श्री हीरा ंिसह बिष्ट के आवास पर पहुंच कर उन्हें पुष्प चक्र एवं  कांग्रेस   पार्टी का ध्वज चढ़ाया तथा सभी कांग्रेसजनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ0 प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, राजीव कुमार, आशीष नौटियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चौहान, कविन्द्र इष्टवाल, पिया थापा, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, पूनम कंडारी, विरेन्द्र पंवार, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कमल सिंह रावत, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, करतार नेगी, विकास नेगी टिचकुले, मदन कोहली, शरीफ बेग, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, नितिन बिष्ट, अजय रावत, आदि कंाग्रेस कार्यकर्ता थे.


*चांदमारी करगिल शहीद के घर पहुंचकर अमर शहीद राजेश गुरुंग को श्रद्धासुमन अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*


देहरादून, 26 जुलाई




 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून घंघोड़ा चांदमारी स्थित करगिल शहीद के घर पहुंचकर भारत माता के वीर सपूत शहीद राजेश गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित उनके शौर्य और पराक्रम को नमन किया।


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परमवीर चक्र से लेकर मेंशन इन डिस्पैच तक सभी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों की सम्मान राशि में वृद्धि की है तथा शहीद सैनिकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 28 शहीदों के आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि ₹1.5 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ किए जाने को पुष्कर सिंह धामी सरकार की सैनिकों और शहीदों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


इस दौरान शहीद की माता बसंती गुरुंग, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, किरन, सपना मल्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने अजरानंद आश्रम में किया सेवा कार्यक्रम


हरिद्वार, 26 जुलाई



 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ आत्मीय समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम राष्ट्रहित के साथ समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों की सेवा को भी अपने जीवन का संकल्प बनाएं।


संस्था के सदस्यों ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” सेवा और संवेदना के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में प्रसन्नता लाना मानवता की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है। फाउंडेशन भविष्य में भी मानव सेवा, स्वास्थ्य, योग, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।


कार्यक्रम में अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेश चन्द्र पांडेय व जितेंद्र परमार, सचिवा पूनम पांडेय, सह सचिव अनुज कुमार व शुभ गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष श्याम सिंह सहित वरिष्ठ सदस्य दीपक भारद्वाज, मुकेश गोयल, मनोज सैनी, हिमांशु अरोड़ा, नीतू, मनीषा वर्मा, सौरवेंद्र तोमर, संजय विश्वकर्मा, संदीप खन्ना एवं शिवानी गुसाईं आदि उपस्थित रहे।


सभी सदस्यों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र एवं समाज की निस्वार्थ सेवा करते रहने का संकल्प लिया।

 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।


रतकोट गोलू देवता मंदिर में श्री राम कथा महायज्ञ में शामिल हुईं मंत्री, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

*सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 

mi8ster rekha arya uttarakhand


 सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मनान पथररिया स्थित श्री रतकोट गोलू देवता मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महायज्ञ में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर कथा श्रवण किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और जनसेवा का अनुपम संदेश देता है। श्री राम का आदर्श चरित्र आज भी समाज को नैतिक मूल्यों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है।


उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। 


मंत्री ने श्री राम कथा महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, यजमानों और स्थानीय श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर पूज्य कथावाचक पंडित योगेश्वर दास जोशी ने भगवान श्री राम के दिव्य चरित्र का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य पुजारी जीवन चंद्र उप्रेती, मंदिर समिति अध्यक्ष आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह अधिकारी, लीलाधर पांडे, गजेंद्र पांडे, मोहन चंद्र उप्रेती, मोहन चंद्र कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, देवेंद्र मेहरा, हेमचंद जोशी, चंदन प्रकाश, कमल सिंह ठाकुर, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



______


*प्रदेश में विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार: रेखा आर्या*


*सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 25 जुलाई।* कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में सोमेश्वर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन मिलेगा।


बैठक के दौरान जगदीश गिरी गोस्वामी, आनंद गिरि, केशी राम, वसंत राम, नारायण राम, प्रकाश राम, मंगल राम, महेंद्र गिरी, कैलाश राम, भगत राम, महेश राम, हरीश राम, दर्शन गिरी, गणेश गिरी, शेर सिंह राम, विपिन चंद्र जोशी सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री कृष्णा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर बिष्ट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

film actrer aman verma in uttarakhand


बॉलीवुड फिल्म अभिनेता श्री अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी श्री के.एस. चौहान से मुलाकात की तथा उत्तराखण्ड की फिल्म नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्री के.एस. चौहान द्वारा उन्हें ‘जागेश्वर मन्दिर’ का प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया गया। 


इस दौरान श्री अमन वर्मा, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से अत्यधिक प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बहुत ही शानदार शूटिंग लोकेशन हैं। वे शीघ्र ही उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के सम्बन्ध में विचार करेंगे। श्री अमन वर्मा द्वारा दिनांक 26 जुलाई, 2026 को सांय 7 बजे ‘हिमालयन कल्चरल सेन्टर नींबूवाला, देहरादून‘ में ‘‘किस्मत पैलेस’’ नाटक का मंचन किया जा रहा है। 


उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी श्री के.एस. चौहान ने बताया कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए फिल्म नीति लागू की गई है। फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड में फिल्माई गई हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वेब सीरीज और विदेशी फिल्मों को भी सब्सिडी के दायरे में शामिल किया गया है।


उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिल्म शूटिंग की अनुमति अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 7 दिनों के भीतर शूटिंग की अनुमति प्रदान की जा रही है। प्रदेश में शूटिंग शुल्क को माफ किया गया है। शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा जीएमवीएन और केएमवीएन गेस्ट हाउसों में विशेष छूट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 200 से अधिक फिल्म वेब सीरीज सीरियल की शूटिंग उत्तराखण्ड में हो रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।


श्री चौहान ने बताया कि उत्तराखंड अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त राज्य है। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाते हुए उत्तराखण्ड को एक सशक्त फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करना है।


डोईवाला:


pay tribute to tehri jannayak by MLA doiwala Gairola



अमर शहीद एवं टिहरी क्रांति के जननायक श्री देव सुमन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जॉलीग्रांट स्थित सुमन चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर डोईवाला के लोकप्रिय विधायक माननीय  बृजभूषण गैरोला जी, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी, पूर्व मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी , जिला महामंत्री  दीवान सिंह रावत ,  बख्तावर सिंह ,  आयुष पवार सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद श्री देव सुमन जी के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.