Halloween party ideas 2015

रतकोट गोलू देवता मंदिर में श्री राम कथा महायज्ञ में शामिल हुईं मंत्री, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

*सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 

mi8ster rekha arya uttarakhand


 सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मनान पथररिया स्थित श्री रतकोट गोलू देवता मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महायज्ञ में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर कथा श्रवण किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और जनसेवा का अनुपम संदेश देता है। श्री राम का आदर्श चरित्र आज भी समाज को नैतिक मूल्यों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है।


उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। 


मंत्री ने श्री राम कथा महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, यजमानों और स्थानीय श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर पूज्य कथावाचक पंडित योगेश्वर दास जोशी ने भगवान श्री राम के दिव्य चरित्र का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य पुजारी जीवन चंद्र उप्रेती, मंदिर समिति अध्यक्ष आशुतोष पांडे, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह अधिकारी, लीलाधर पांडे, गजेंद्र पांडे, मोहन चंद्र उप्रेती, मोहन चंद्र कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, देवेंद्र मेहरा, हेमचंद जोशी, चंदन प्रकाश, कमल सिंह ठाकुर, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



______


*प्रदेश में विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार: रेखा आर्या*


*सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 25 जुलाई।* कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर स्थित अपने निजी आवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में सोमेश्वर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन मिलेगा।


बैठक के दौरान जगदीश गिरी गोस्वामी, आनंद गिरि, केशी राम, वसंत राम, नारायण राम, प्रकाश राम, मंगल राम, महेंद्र गिरी, कैलाश राम, भगत राम, महेश राम, हरीश राम, दर्शन गिरी, गणेश गिरी, शेर सिंह राम, विपिन चंद्र जोशी सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री कृष्णा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर बिष्ट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.