डोईवाला से मसूरी तक चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई*
*एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग*
*एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग*
देवभूमि उत्तराखंड से निकली *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* यात्रा
आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को 6:30 बजे गुजरात के वेरावल (सोमनाथ) स्टेशन पर पहुंची, जहां गुजरात सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग द्वारा शानदार गरबा नृत्य, एवं पुष्प वर्षा के साथ तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
उत्तराखंड से *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* यात्रा के तीर्थ यात्रियों ने आज राम मंदिर और गीता मंदिर का भ्रमण किया। उत्तराखंड से आए सभी श्रद्धालु राम मंदिर और गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ) के दर्शन-पूजन कर अभीभूत महसूस कर रहे थे। मंदिर दर्शन के बाद सभी तीर्थ यात्रियों ने समुद्र तट के विहंगम दृश्य को देखा। जिनमें से कई श्रद्धालु पहली बार समुद्र का विस्तार देखकर अचंभित रहे। सायं काल में श्रद्धालुओं ने श्री सोमनाथ जी का दर्शन-पूजन किया तथा सोमनाथ जी की भव्य आरती में भाग लिया।
आज का राशिफल
15 जुलाई,2026,
दिन बुधवार
आषाढ़
शुक्ल पक्ष
मेष
सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा
वृषभ
शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी
मिथुन
विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।
कर्क
शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।
सिंह
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें
कन्या
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें।
तुला
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक
लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
धनु
कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे
मकर
कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी।
कुंभ
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।
मीन
शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी।
- ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाज।l
देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश एवं अन्य क्षेत्रों की समस्त ब्राह्मण सभा, महासभा, समिति, परिषद तथा विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आज एस एम जे एन डिग्री कॉलेज गोविंद पुरी में आयोजित की गई।
इस सभा का उद्देश्य "ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच" का गठन करना तथा समाज की एकता, सम्मान, संगठन और देश-प्रदेश में समय-समय पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध होने वाले दुर्भावनापूर्ण एवं द्वेषपूर्ण कृत्यों के संबंध में सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा।
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच में मुख्य संयोजक पद पर परम आदरणीय श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज होंगे तथा प्रदेश के प्रत्येक ब्राह्मण संगठन से चार चार संयोजक सदस्य सम्मलित किए जायेगे। व जिला, नगर आदि के अनुसार संगठनों से क्षेत्रिय प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके साथ उत्तराखंड प्रदेश की सीमा से लगने वाले अन्य प्रदेशों के ब्राह्मण संगठनों को भी संयुक्त मंच से जोड़ने के प्रयास होंगे।
सभा को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी जी ने कहा की संत समाज प्रत्येक समाज उपयोगी कार्य में ब्राह्मण समाज के साथ खड़ा है। ब्राह्मण समाज के उद्देश्यों को प्रमुखता से पूर्ण करने के कार्य होंगे। आगामी कुंभ 2027 में निरंजनी अखाड़े के साथ ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के सदस्य भी शाही स्नान करेंगे तथा विशेष रूप से निरंजनी अखाड़े के शाही स्नान में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी की पालकी होगी तथा चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के प्रतीक विग्रह को पवित्र मा गंगा के हर की पेढ़ी पवित्र कुण्ड में शाही स्नान करवाया जाएगा।
श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी जी महाराज जी ने ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच में पांच संरक्षक के रूप में
आनंद पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्रीमहंत आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज,शांभवी पीठाधीश्वर श्रीमहंत आनंद स्वरूप भारती जी महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति गिरी जी महाराज,योग एवं इनर पीस फाउंडेशन के स्वामी संतोषानंद गिरी जी महाराज,स्वामी कार्तिक गिरी जी महाराज जी को जोड़ा।
आवश्यकता व सुविधानुसार संयुक्त मंच में संत समाज के अन्य संरक्षक भी सम्मलित किए जाएंगे। संयुक्त मंच का मुख्य कार्यालय श्री निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार में रखने की सहमति भी श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी महाराज ने प्रदान की।
सभा में देहरादून ,हरिद्वार,रुड़की आदि क्षेत्रों के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा,सतीश शर्मा , वी डी शर्मा,पंडित रामप्रसाद उपाध्याय,अभय उनियाल,अनुराग गौड़, बालकृष्ण शास्त्री,डॉ अजय वशिष्ठ,अधीर कौशिक,संजय कुमार शर्मा,शिवकुमार शर्मा,,मुकेश कुमार शर्मा,अश्वनी कुमार भारद्वाज,राजेश शर्मा ,अरुण शर्मा,अंकाज शर्मा ,रंजन मिश्रा,शशांक उपाध्याय,अविनाश कांत,शशि शर्मा,सुधीर शांडिल्य,ऋषभ शर्मा,उज्ज्वल शर्मा,अविनाश शर्मा,आचार्य रमेश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
चुनाव ड्यूटी ने बढ़ाई मुश्किलें बच्चों की पढ़ाई पर संकट, विभाग के
ऋषिकेश :
ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय साहबनगर पिछले छह माह से मात्र एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। जनवरी 2026 में एक शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने के बाद से विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जिनके कंधों पर शिक्षण कार्य के साथ-साथ सभी सरकारी अभिलेख, विभागीय कार्य और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी हैं।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब 14 और 15 जुलाई को उप प्रधान चुनाव के लिए इसी एकमात्र शिक्षक की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई। ऐसे में विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाला कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं रहेगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होना तय है।
इस संबंध में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम प्रधान शोबन सिंह कैन्तुरा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की तत्काल नियुक्ति की मांग की थी।
इसके लिए विद्यालय के शिक्षक के साथ मिलकर निजी स्तर पर एक शिक्षिका भी रखी गई थी । जिन्होंने गत वर्ष तक बच्चों को पढ़ाया। लेकिन वर्तमान में एकमात्र शिक्षक होने के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।
उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में तत्काल एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाए और एकमात्र शिक्षक को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने से बचाया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित पेयजल, पर्यटन, सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पौड़ी गढ़वाल में एन.सी.सी. अकादमी स्थापना के लिये ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्तपोषण के अंतर्गत चमोली एवं अल्मोड़ा जनपदों में सिंचाई विभाग की 5 योजनाओं के लिए ₹12.83 करोड़ सहित सिंचाई विभाग की 7 अन्य योजनाओं के लिए ₹15.06 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विभिन्न स्थानों पर 50 हैंडपंप तथा 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिये ₹3.98 करोड़ जनपद नैनीताल स्थित पर्यटक आवास गृह, मुक्तेश्वर के उच्चीकरण कार्य के लिए ₹4.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही जनपद पौड़ी में एन.सी.सी. अकादमी की स्थापना के लिए संशोधित आगणन ₹50.00 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
*मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दरों में वृद्धि का किया अनुमोदन*
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के पांचवें एवं छठवें केन्द्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार लागू वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन में पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दरों में वृद्धि करते हुए 1 जनवरी 2026 से पांचवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 484 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है।
*कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल*
*हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश*
पौड़ी:
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे विश्व के लिए अमूल्य है तथा इसका संरक्षण और वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संवर्धन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेंगे।
मालाग्राम स्थित 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' देश का अपनी तरह का एक अनूठा हर्बल पार्क है, जहां देश के विभिन्न राज्यों एवं हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। यह परिसर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।
कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देहरादून ;
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया कि फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया गया है। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline App के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची में अवश्य कर लें। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन आवश्यक है तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करें।
उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन किया जा सकता है।
मृतक, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरा जा सकता है।
मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संशोधन हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान के दौरान पात्र नागरिकों, युवाओं एवं नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने नागरिकों से मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करने की अपील की
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।