देवभूमि उत्तराखंड से निकली *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* यात्रा
आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को 6:30 बजे गुजरात के वेरावल (सोमनाथ) स्टेशन पर पहुंची, जहां गुजरात सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग द्वारा शानदार गरबा नृत्य, एवं पुष्प वर्षा के साथ तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
उत्तराखंड से *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* यात्रा के तीर्थ यात्रियों ने आज राम मंदिर और गीता मंदिर का भ्रमण किया। उत्तराखंड से आए सभी श्रद्धालु राम मंदिर और गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ) के दर्शन-पूजन कर अभीभूत महसूस कर रहे थे। मंदिर दर्शन के बाद सभी तीर्थ यात्रियों ने समुद्र तट के विहंगम दृश्य को देखा। जिनमें से कई श्रद्धालु पहली बार समुद्र का विस्तार देखकर अचंभित रहे। सायं काल में श्रद्धालुओं ने श्री सोमनाथ जी का दर्शन-पूजन किया तथा सोमनाथ जी की भव्य आरती में भाग लिया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें