देहरादून सीएससी केंद्रों पर पीएम किसान सम्मान निधि वितरण का सीधा प्रसारण, साक्षी बने लोग, योग दिवस पर भी खास होगा आयोजन
20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के किसानों को दी गयी है। जिसको देहरादून जिले के सीएससी केंद्रों पर भी प्रसारित किया गया और किसानों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। राजेश सिंह बिष्ट जिला मंडल देहरादून ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अनेकों केंद्रों पर सफलतापूर्वक यह आयोजन वीएलई द्वारा किया गया।साथ ही उन्हें डॉक्यूमेंटेशन संबंधी जानकारी भी
हरिद्वार में भी प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर में किया गया।
इसी क्रम में सीएससी केंद्र पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना तथा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं उपस्थित किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पात्रता एवं अन्य सरकारी किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
सीएससी केंद्र के माध्यम से किसानों को डिजिटल सेवाओं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का यह प्रयास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी एवं जानकारीपूर्ण बताया। सीएससी निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों तक डिजिटल सेवाएँ एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
CSC देहरादून ,21 जून योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार
सभी VLE साथियों एवं भाई-बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि
1. दिनांक व समय: 21 जून 2026, सुबह 6:00 से 7:00 बजे के बीच
2. स्थान: अपने CSC सेंटर / पार्क / गार्डन / मंदिर या किसी भी उपयुक्त स्थान पर
3. गतिविधि:* योग कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करें
फोटो/वीडियो निर्देश:
- *Time Stamp Camera* से फोटो लेना अनिवार्य है
- हर एंगल से *कम से कम 4-6 फोटो* लें
- हो सके तो *वीडियो भी बनाएं*
*🏆 पुरस्कार:*
- *सभी प्रतिभागियों* को सर्टिफिकेट दिया जाएगा
- *Top 3 Best योगा फोटो/वीडियो* को CSC द्वारा *ट्रॉफी + सर्टिफिकेट*
- ग्रुप में शेयर की गई फोटो/वीडियो के आधार पर चयन होगा
* अटेंडेंस:*
- अटेंडेंस का फॉर्मेट आपको दिया जाएगा।
- अटेंडेंस अपलोड करना अनिवार्य है।
- अटेंडेंस के आधार पर जुलाई अंत तक ₹1400 दिए जाएंगे।
CSC VLE ध्यान दें:*
यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर है। CSC के लिए पालन अनिवार्य है। ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों के नाम पहले ही मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं, अतः सभी का भाग लेना जरूरी है* .
यह जानकारी देते हुए बताया कि समय पर अपना बैनर तैयार कर लें और 21 जून को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।







