Halloween party ideas 2015

 

CM Dhami listened PM Modi man ki baat



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर, अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर दिए जा रहे संदेश, समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई ऐसे लोग हैं, जो अपने कार्यों से समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं का उल्लेख भी किया। 


*मुख्यमंत्री ने किया छात्राओं से संवाद

मुख्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और उनके विचार जाने।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अपनी रुचि के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक परिवर्तन बड़े बदलावों का आधार बनते हैं। आपके अच्छे प्रयासों और कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होकर जुड़ते हैं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए अच्छे कार्य दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बनते हैं।

इस अवसर पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत भी मौजूद थे।

 

 

हरिद्वार, दिनांक :31 मई ,

minister madan kaushik Maan ki Baat


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को लेकर रविवार को हरिद्वार में मध्य हरिद्वार मंडल के बूथ संख्या 159,वार्ड संख्या 19 खन्ना नगर में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार की महापौर श्री मति किरण जैसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवाओं की भूमिका तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं, जिससे सकारात्मक परिवर्तन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विचार समाज में जनजागरण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों के प्रयासों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलती है, जिससे लोगों में राष्ट्रहित में योगदान देने की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा समाज के सकारात्मक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के उन अनदेखे नायकों को सामने लाते हैं, जो अपने कार्यों से देश और समाज में परिवर्तन ला रहे हैं। यह कार्यक्रम लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। इन विषयों पर जनसहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम है। इसके माध्यम से देशभर में चल रहे नवाचारों, जनआंदोलनों और प्रेरणादायक प्रयासों की जानकारी मिलती है, जो लोगों को समाज और राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करती है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

देहरादून :





4 और 5 जून को राहुल गांधी जी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया जी ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी जी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत भी उनके साथ थे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या मे उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया  ।

 कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की  बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं इसीलिए चुनाव से काफी पहले उन्होंने उत्तराखंड को 2 दिन का समय दिया है जिसमें वह 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 जून को ही पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारीयो से संवाद करेंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण है और वह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दु:ख में  हमेशा साथ खड़े रहते हैं उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते हैं उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और वह जोश 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का काम करेगा ।

कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है भाजपा नेता विधायक और मंत्री अंतर कला में उलझे हुए हैं यह समय प्रदेश में बदलाव का है जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए । मैंने कहा कि कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अब राहुल गांधी जी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए ।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे ।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी जी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे जिसमें वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी रही है उनके सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है अब राहुल गांधी जी स्वयं पौड़ी में पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है ।   कुमारी शैलजा ने बताया कि देहरादून में राहुल गांधी जी कांग्रेस के  प्रदेश पदाधिकारीगणों  कांग्रेस के पूर्व सांसद , कांग्रेस विधायकों ,पूर्व विधायक ,कांग्रेस के जिला अध्यक्षों नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीयो  , एआईसीसी सदस्यों, तथा पीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को मार्गदर्शन भी देंगे और उनके सुझाव भी आमंत्रित करेंगे  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कि हमें राहुल गांधी जी का दो दिन का सानिध्य मिलेगा इस दौरान वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे उनके दौरे से पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी मदद मिलेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दौरे की सफलता के लिए कमर कस लेनी चाहिए ।
इसके अलावा बैठक को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री  श्री   प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया ।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी,  श्री नव प्रभात,   हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत , प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह,  नवीन जोशी,  श्रीमती गोदावरी थापली,   महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, नेता प्रभु लाल बहुगुणा, जोत सिंह गुनसोला,  प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,  प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, शीशपाल सिंह बिष्ट , डॉ 0 प्रतिमा सिंह  ,सुजाता पॉल,  अभिनव थापर , सूरत सिंह नेगी प्रदेश,  महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी श्री राजकुमार,  श्री जयेन्द्र रमोला,  श्री मनीष नागपाल,   श्री राजेश चमोली, श्री नितिन बिष्ट, श्री संजय जैन, श्री यशपाल चौहान, श्री विरेन्द्र पोखरियाल, श्री पूरण सिंह रावत, श्री लालचन्द शर्मा, श्री अमरजीत सिंह, विकास नेगी, श्री मधुसूदन सुन्द्रियाल, श्री अश्विनी बहुगुणा, श्री अमेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री अखिलेश उनियाल, श्री सुरेन्द्र सिंह रांगड, श्री दीप बोहरा, महन्त विनय सारस्वत, रघुवीर सिंह बिष्ट,  श्री राजपाल खरोला, श्री सागर मनवाल, श्री ताहिर अली, श्री जगदीश धीमान, श्री याकूब सिद्वीकी, श्री संदीप चमोली, श्री राजीव कुमार,  एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदनलाल महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी पछवा दून के जिला अध्यक्ष संजय किशोर परवाह जून के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, श्री प्रदीप जोशी, श्री यामीन अंसारी, श्रीमती पिया थापा, श्री विपुल जैन, श्री सुलेमान अली, श्री अनिल नेगी, श्रीमती मंजू त्रिपाठी, श्रीमती परिणीता बडोनी, श्रीमती सुनीता प्रकाश, श्रीमती नजमा खान, श्री प्रशान्त खण्डूरी, महन्त विनय सारस्वत, श्रीमती हेमा पुरोहित, डॉ0 प्रदीप जोशी, श्री अनुज गुप्ता, श्री सत्येन्द्र सिंह पंवार, श्री अनिल बसनेत, श्री आदर्श सूद, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीतम सिंह आर्य, श्री विनोद कुमार   प्रदेश महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी* 

देहरादून:

penchak silat game rekha arya uttarakhand


 शनिवार को आमवाला ने स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का समापन किया। कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। 


उत्तराखंड पेंचक सलाट संगठन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल आठ जनपदों से 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 


समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले यह खेल उत्तराखंड की खेल नीति में शामिल नहीं था, लेकिन गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में जब प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस खेल में मेडल जीते तो इसे खेल नीति का हिस्सा बनाया गया। 


खेल मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में इस खेल में नए खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं और बीते 1 साल में प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 


उन्होंने कहा कि पेंचक सिलाट जैसा खेल हमें अनुशासन, परिश्रम और आत्मरक्षा का आत्मविश्वास देता है।  अब युवा न सिर्फ इस खेल में कैरियर बना सकते हैं, साथ ही यह उनके लिए अपने आप को फिट रखने का भी शानदार जरिया है। 


खेल मंत्री ने कहा कि अब अभिभावक अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने लगे हैं, जो कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव है। इसलिए खिलाड़ियों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरें। 


इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल किशन भारतीय, महासचिव बबलू दिवाकर, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

 डोईवाला:

journalist award  , hindi patrkarita diwas




विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर  डोईवाला  नगरपालिका सभागार में साहित्यकार  डॉ प्रभाकर उनियाल, की पुण्यतिथि  पर  पत्रकार  सम्मान समारोह   का आयोजन किया गया। 

 राज्य महिला आयोग राज्य मंत्री  श्रीमती विनोद उनियाल   ने  पत्रकारों का सम्मान करते हुए, अपेक्षा की है कि आनेवाले समय मे भी पत्रकार अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए, जन जन की समस्याओं को उठाते रहेंगे।[


श्रीमती विनोद उनियाल ने  कहा कि समाज के चौथे स्तम्भ पत्रकारों का कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।उन्होंने डॉ प्रभाकर उनियाल के पत्रकार जीवन पर प्रकाश डाला और डोईवाला से उनके संबंधों को उजागर किया। एबीवीपी के लिये हो या आरएसएस के लिये, या साहित्य सेवा के लिये उनकी जिजीविषा कभी कम नही हुई।

साहित्यकार के रूप में भी उन्होंने सैकड़ों  रचनाएं लिखी।टिहरी के विस्थापन के दर्द पर भी उन्होंने डॉ प्रभाकर उनियाल  के द्वारा  बनाये गए टिहरी विशापित मंच  बनाने  के उद्देश्य को स्पष्ट किया ।

डॉ प्रभाकर उनियाल जी के पुत्र  श्री मधुकर उनियाल  ने  अपने पिता के संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि पत्रकार रक्तवाहिनियों में बहता हुआ  वह रक्त है जो,श्रम तो करता है पर  दिखाई नही देता है।

 कमांडर मठारू ने बताया कि पत्रकार भी किसी फौजी से कम नही है। देश को मजबूत करने में इनका बड़ा योगदान है।पत्रकार की जिम्मेसारी ही उससे सबसे ऊंचे स्थान पर बिठाती है। 

कार्यक्रम का संचालन विक्रम  नेगी द्वारा किया गया।


आज का राशिफल

दिनाँक 31 मई 2026

दिन रविवार

rashifal today 31 may,2026


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है।

सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

घर-बाहर सहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों समय पर संपन्न होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे।

मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर किया संगोष्ठी का आयोजन

एआई के युग में भी प्रिंट मीडिया के बिना रह नहीं सकते हैं - भगत सिंह कोश्यारी

समाज को आईना दिखाने का काम करती है पत्रकारिता-स्वामी कैलाशानंद गिरी

1857 की क्रांति में हिंदी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका-प्रो.गोविंद सिंह

press club haridwar bhagat singh kosjyari

हरिद्वार:


 हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब हरिद्वार  द्वारा 5 चरणों मे चलाये जा  रहे भव्य द्विशताब्दी समारोह का समापन आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर।  किया गया। अपने आप मे इतिहास बना देने वाले इस पल के साक्षी बने अनेक वरिष्ठ पत्रकार, विद्वान और संत महापुरुष।


कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य वक्ता मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल  द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को इस मौके पर  सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत  को स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी स्मृति पुरस्कार तथा राहुल वर्मा को स्वर्गीय पीएस चौहान स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। 

पत्रकारिता अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।


“हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष एवं मीडिया काउंसिल की अपरिहार्यता” विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रोफेसर गोविंद सिंह ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 1826 में कोलकाता से जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदंत मार्तंड’ पहला हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र था, जिसने हिंदी पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आपातकाल और डिजिटल युग तक हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रिंट मीडिया आज भी अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है।


मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने प्रेस क्लब हरिद्वार को उत्तराखंड का आदर्श प्रेस क्लब बताते हुए कहा कि भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री वैश्विक मंचों पर हिंदी में संवाद कर रहे हैं, जिससे हिंदी भाषा का सम्मान और प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एआई और डिजिटल युग में भी प्रिंट मीडिया की प्रासंगिकता बनी रहेगी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। सत्य और विश्वसनीयता के साथ पत्रकारिता करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। उन्होंने समाज में हिंदी भाषा के महत्व को समझने और उसे बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल ने किया। इस अवसर पर संयोजक समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार, गणमान्य अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत को स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी स्मृति पुरस्कार तथा राहुल वर्मा को स्वर्गीय पीएस चौहान स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही पत्रकारिता की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य वक्ता मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित करने पर प्रेस क्लब हरिद्वार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है।


 उस समय अंग्रेजी के अखबार चलते थे जिसमें सभी कर्मचारी और पाठक भी अंग्रेज ही होते थे। उसके बाद बंगला, फारसी और उर्दू के अखबार शुरू हुए। कोलकाता को अखबारों की जननी कहा जाता था, वहां से जुगल किशोर शुक्ल ने 1826 में उदंत मार्तंड नाम से पहला हिंदी भाषी साप्ताहिक अखबार शुरू किया। डेढ़ साल चलने वाले इस अखबार ने अपने मापदंड और छाप छोड़ दी। उसके बाद 1857 की क्रांति में भी हिंदी पत्रकारिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1935 के बाद अखबारों ने आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक कार्य किए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदी के अखबार शुरू हुए क्योंकि लोगो को उम्मीद थी कि हिंदी भारत की राजभाषा बन जाएगी। आजादी के बाद इमरजेंसी लगी और उसके बाद हिंदी पत्रकारिता का सुधार हुआ। नब्बे के दशक के बाद टीवी और डिजिटल मीडिया का युग आ गया। डिजिटल युग ने लोगों को लिखने की स्वतंत्रता प्रदान की। लेकिन इसमें कई खामियां भी हैं। लेकिन इस सब के बीच प्रिंट मीडिया ने आज भी अपनी विश्वनीयता कायम रखा है। पूर्व राज्यपाल पद्मभूषित भगत सिंह कोश्यारी ने सभी आयोजकों को शुभकानाएं दी और प्रेस क्लब हरिद्वार को उत्तराखंड का आदर्श प्रेस क्लब बताया। उन्होंने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर वर्नाकुलर और भाषायी प्रेस जैसे शब्द विलुप्त हो जाएंगे। अब समय आ गया है कि अपने अस्तित्व के लिए भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाएं और ऐसे शब्दों का प्रयोग करें ताकि नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बन सकें। कहा कि उदंत मार्तंड पहला साप्ताहिक अखबार कोलकाता में आज से दो सौ साल पहले शुरू हुआ था, यह प्रकट करता है कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि चेन्नई से भी इसका उदय होगा। देश के पहले प्रधानमंत्री अंग्रेजी माहौल में पढ़े थे। इसलिए जनता भी उसी माहौल का अनुसरण करने लगती हैं। आज देश के प्रधानमंत्री ट्रंप जैसे वैश्विक नेताओं से हिंदी में बात करते हैं। इसलिए अब उन लोगों को भी हिंदी की आवश्यकता आन पड़ी है। आज देश के महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में बेहतर हिंदी बोली जा रही है। एआई के युग में भी हम प्रिंट मीडिया के बिना रह नहीं सकते हैं। भारत के अंदर आज भी आध्यात्मिक इंटेलिजेंस का कोई जवाब ही नहीं है और उसकी पहुंच बहुत आगे है। आज देश का मुखिया जिस दिशा में चल रहा है, जनता भी उसी दिशा में चल रही है। देश विकास और विरासत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वो मायानगरी मुंबई को छोड़कर मायापुरी हरिद्वार में आए हैं। वो दिन भी आएगा, जब भारत अखंड भारत बनेगा और उसमें मायापुरी का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को आईना दिखाने का काम करती है। समाज में घट रही घटनाओं को विश्वसनीयता से रखना ही सच्ची पत्रकारिता कहलाती है। निर्भीक होकर अपने मिशन को पूरा करना चाहिए। 


सच्चाई समाज के आगे आएगी तो देश मजबूत होगा। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार समाज के सजग प्रहरी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष गौरव पूर्ण रहे हैं। अगली पीढ़ी का दायित्व है कि इस गौरव को और आगे ले जाए। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि श्रंखलाबद्ध कार्यक्रम हिंदी पत्रकारिता के गौरवपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन लगातार संचालित हैं। 


समाज को हिंदी के महत्व को समझने की आवश्यकता है। मीडिया जगत लगातार हिंदी भाषा को प्रसिद्धि दिलाने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी अतिथीयों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और आभार जताया। 

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। उन्होंने समाज में हिंदी भाषा के महत्व को समझने और उसे बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल ने किया। इस अवसर पर संयोजक समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार, गणमान्य अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 इस अवसर   पर सुनील दत्त पांडे, आदेश त्यागी, दीपक नौटियाल, काशीराम सैनी, मेहताब आलम, गुलशन नैय्यर, श्रवण झा, रामचंद्र कन्नौजिया, अमित शर्मा, नरेश गुप्ता,संदीप रावत, राजकुमार, दीपक मिश्रा, डा.शिवा अग्रवाल, सुनील पाल, बालकृष्ण शास्त्री, आशीष मिश्रा, नरेश दीवान शैली, रोहित सिखौला, शमशेर बहादुर, राव रियासत ,आनन्द गोस्वामी, परमजीत सिंह राणा, एसके अरोड़ा, रूपेश वालिया, लव शर्मा, रामेश्वर शर्मा, महेश पारीख, कुलभूषण शर्मा, राधिका नागरथ, मंजू नेगी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, सुनील मिश्रा, संदीप शर्मा, केके पालीवाल, गोपाल कृष्ण पटुवर, संजय रावल, जोगेंद्र मावी, सुभाष कपिल, चंद्रशेखर जोशी, कौशल सिखोला, महावीर नेगी, मुदित अग्रवाल, मनोज सोही, अमित गुप्ता, त्रिलोकचंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और अतिथी शामिल रहे।






www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.