डोईवाला:
विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डोईवाला नगरपालिका सभागार में साहित्यकार डॉ प्रभाकर उनियाल, की पुण्यतिथि पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
राज्य महिला आयोग राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने पत्रकारों का सम्मान करते हुए, अपेक्षा की है कि आनेवाले समय मे भी पत्रकार अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए, जन जन की समस्याओं को उठाते रहेंगे।[
श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा कि समाज के चौथे स्तम्भ पत्रकारों का कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।उन्होंने डॉ प्रभाकर उनियाल के पत्रकार जीवन पर प्रकाश डाला और डोईवाला से उनके संबंधों को उजागर किया। एबीवीपी के लिये हो या आरएसएस के लिये, या साहित्य सेवा के लिये उनकी जिजीविषा कभी कम नही हुई।
साहित्यकार के रूप में भी उन्होंने सैकड़ों रचनाएं लिखी।टिहरी के विस्थापन के दर्द पर भी उन्होंने डॉ प्रभाकर उनियाल के द्वारा बनाये गए टिहरी विशापित मंच बनाने के उद्देश्य को स्पष्ट किया ।
डॉ प्रभाकर उनियाल जी के पुत्र श्री मधुकर उनियाल ने अपने पिता के संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि पत्रकार रक्तवाहिनियों में बहता हुआ वह रक्त है जो,श्रम तो करता है पर दिखाई नही देता है।
कमांडर मठारू ने बताया कि पत्रकार भी किसी फौजी से कम नही है। देश को मजबूत करने में इनका बड़ा योगदान है।पत्रकार की जिम्मेसारी ही उससे सबसे ऊंचे स्थान पर बिठाती है।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम नेगी द्वारा किया गया।
.png)


एक टिप्पणी भेजें