Halloween party ideas 2015

 




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।


चम्पावत:

CM dhami tanakpur


 *शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री श्री धामी* 

*टनकपुर में विकास की नई धारा, मुख्यमंत्री ने रखी ₹300+ करोड़ योजनाओं की आधारशिला*

*मुख्यमंत्री द्वारा शारदा घाट शिलान्यास, टनकपुर को मिलेगी नई पहचान


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।


मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायर–खेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर–अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण ₹115 लाख, चम्पावत–खेतीखान मोटर मार्ग (एसएच–64) के अंतर्गत सुयालखर्क–पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण ₹320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी (चूका क्षेत्र) में हेलीपैड निर्माण ₹187 लाख, विकासखंड पाटी में धूनाघाट–बसौट मोटर मार्ग नवनिर्माण ₹83 लाख, लोहाघाट में कामज्यूला–भनार–रैघाड़ी मोटर मार्ग सुधारीकरण ₹666.84 लाख, पाटी विकासखंड अंतर्गत सांगो–घिंघारूकोट–बांस बसवाड़ी मोटर मार्ग पुनर्निर्माण ₹89.36 लाख, टनकपुर के ग्राम बेलखेत में क़वेराला नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य ₹125.96 लाख, तहसील पूर्णागिरि के ग्राम बमनपुरी में हुड्डी नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम हेतु सुरक्षा कार्य ₹154.63 लाख, स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में परीक्षा हॉल निर्माण ₹672.11 लाख, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय, चहारदीवारी एवं मिनी स्टेडियम निर्माण ₹2,045.78 लाख, कस्तूरबा गांधी छात्रावास टनकपुर का विस्तारीकरण ₹384.50 लाख तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय के अनावासीय भवन का निर्माण ₹224.71 लाख शामिल हैं।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगी और चम्पावत को पर्यटन, आस्था तथा आधुनिक शहरी सुविधाओं के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, सड़क, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इससे सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। यहाँ की आध्यात्मिक चेतना जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। माँ शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं और उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि टनकपुर की धरती पर आते ही उन्हें विशेष ऊर्जा का अनुभव होता है।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन से ही उत्तराखण्ड की पहचान मजबूत होगी और चम्पावत आने वाले समय में एक आदर्श, सशक्त एवं आत्मनिर्भर जनपद के रूप में स्थापित होगा।


उन्होंने सभी नागरिकों से जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान   उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति, श्याम पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला पंचायत चम्पावत आनन्द सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी  मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति  अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, चम्पावत श्रीमती प्रेमा पाण्डेय समेत अन्य विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


 

इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  यमकेश्वर पहुंचे। कार्यक्रम से पूर्व दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। 

CM yogi CM dhami


इसके पश्चात दोनों नेताओं ने इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।

*सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : पुष्कर सिंह धामी*

*शिक्षा केवल रोजगार नहीं, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का माध्यम*


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्या मनुष्य का सबसे बड़ा आभूषण है। शिक्षा केवल डिग्री या रोजगार का साधन नहीं, बल्कि संस्कार, चेतना और नैतिक मूल्यों के विकास का आधार है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा बीते चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार शिक्षा के सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचार के माध्यम से समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा और इससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा। शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण ही सरकार का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि योगी आदित्यनाथ ने यहीं से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और आज देश के सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका जीवन सेवा, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरक मिसाल है।

संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण, भौतिक विकास मात्र साधन : योगी आदित्यनाथ*

*आधुनिक शैक्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर से गांवों का कायाकल्प, पलायन पर लगेगा अंकुश*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह केवल आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की भूमिका केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन की भी होनी चाहिए। पौराणिक गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पद्धति व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त आधारशिला रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें व्यवहारिक एवं कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार भवन की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई है, उसी प्रकार शिक्षण की गुणवत्ता भी उच्चस्तरीय होनी चाहिए। शिक्षा में नवाचार से गांवों का समग्र विकास होगा तथा पलायन पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि दूसरों पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति से ऊपर उठकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।


इस अवसर पर सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए प्रांतीयकरण की प्रक्रिया पर नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने विद्यालय के प्रांतीयकरण एवं विज्ञान विषय की कक्षाएं प्रारंभ कराने की मांग रखी।

कार्यक्रम में दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 6 के नमन रावत, कक्षा 7 के हर्ष चौहान, कक्षा 8 की आरती चौहान, कक्षा 9 के सचिन बडोला, कक्षा 10 की कु. दीपाली, कक्षा 11 के अभिषेक बडोला तथा कक्षा 12 की कुं. पल्लवी शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।

Rashifal today


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।




मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। यह विजय देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी खिलाड़ियों  को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

भारत ने शुक्रवार को हरारे में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। यह आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए एक ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

14 साल के शानदार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भारत की जीत की नींव रखी, उन्होंने 80 गेंदों में शानदार 175 रन बनाकर टीम को 50 ओवर में 411/9 के स्कोर तक पहुंचाया।


 जवाब में, इंग्लैंड ने कैलेब फाल्कनर की 67 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी की बदौलत मैच में जान बनाए रखी, लेकिन आखिरकार वे काफी पीछे रह गए। भारत ने ट्रॉफी जीतने के रास्ते में हर एक मैच जीता

देहरादून :




 मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। इलाज में भारी लापरवाही के चलते मरीज की मौत के मामले में उत्तराखंड राज्य मेडिकल काउंसिल ने कड़ा रुख अपनाया है। काउंसिल ने अस्पताल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोकते हुए दो डॉक्टरों का पंजीकरण दो महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला 4 अप्रैल 2025 का बताया जा रहा है। कर्नल अमित कुमार दोउली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी बिन्देश्वरी देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि न्यूरोसर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज को समय पर इलाज नहीं मिला और डॉक्टरों ने जरूरी सतर्कता नहीं बरती।

राज्य मेडिकल काउंसिल की जांच में मैक्स अस्पताल की गंभीर चूक सामने आई। इसके बाद काउंसिल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

साथ ही डॉक्टर डॉ. आनंद मोहन ठाकुर और डॉ. मुकेश बिष्ट का पंजीकरण दो महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है। इस अवधि में दोनों चिकित्सक इलाज नहीं कर सकेंगे।

अन्य डॉक्टरों को भी चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए काउंसिल ने अस्पताल के अन्य चिकित्सकों को भी चेतावनी जारी की है।

मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून में निजी अस्पतालों की मनमानी पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं ,क्या मरीजों की जान की कीमत सिर्फ जुर्माने तक सीमित रह जाएगी?

 

छापेमारी में 146 सिलेंडर जब्त, पांच मोटर किट और 15 बासुरी बरामद                     

ऋषिकेश : 


gas refiling scam


श्यामपुर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफ के लक्कड़घाट स्थित गली नंबर तीन में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर गैस के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया।

टीम ने मौके से कुल 146 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इसके साथ ही गैस भरने के लिए इस्तेमाल हो रही पांच बिजली से चलने वाली रिफिलिंग किट, 15 बासुरी तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार सीएम पोर्टल पर लक्कड़घाट क्षेत्र में गैस की कालाबजारी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली और शिव मोहन भट्ट ने टीम के साथ निर्माणाधीन भवन पर छापा मारा।

टीम को देखकर मौके पर मौजूद युवक फरार हो गए। जब टीम भवन के भीतर पहुंची तो गैस सिलेंडरों का जखीरा देख अधिकारी भी हैरान रह गए।

भवन व लोडर वाहनों से मिला सिलेंडरों का जखीरा

छापेमारी के दौरान भवन से 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू सिलेंडर बरामद हुए। वहीं पास खड़े दो लोडर वाहनों में 63 व्यावसायिक सिलेंडर और मिले।

कुल 146 सिलेंडरों को जब्त कर ऋषिकेश स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। लोडर वाहनों को क्रेन की मदद से आईडीपीएल पुलिस चौकी भेजा गया।

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह गैस रिफिलिंग अड्डा कभी भी इलाके में बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।

 

भाजपा की महिला विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर --

डोईवाला;



भाजपा नेत्री रीता क्षेत्री ने आज कई महिलाओं के साथ परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा। महिलाओं के शोषण, लगातार बढ़ती महंगाई, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसक घटनाएं तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों ने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है। इन्हीं कारणों से हताश होकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।


रीता क्षेत्री ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है।


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ अन्याय, शोषण और अत्याचार चरम पर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। रीता क्षेत्री सहित सभी महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।


इस कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवान शास्त्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश गुरुंग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवराज सावन, राहुल सैनी, सुशील सैनी, राजेन्द्र सेमवाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी थापा, गंगा क्षेत्री, गीता थापा, लता सिंह, सीता थापा, यशोदा क्षेत्री, पिंकी थापा, ऊषा थापा व अन्य महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

रीता क्षेत्री 2025 में वार्ड न 20 से डोईवाला नगरपालिका सभासद पद की प्रत्याशी रही है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.