Halloween party ideas 2015



 भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के अंतर्गत खनन क्षेत्र में सुधार के लिए उत्तराखंड को ₹200 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की गई है।



यह राशि माइनर मिनरल सुधारों तथा स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स से जुड़े सुधार कार्यों को पूरा करने के लिए दी गई है। यह सहायता भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों, उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव और खान मंत्रालय की संस्तुति के आधार पर जारी की गई है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उत्तराखंड के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और सतत विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस राशि का उपयोग खनन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पर्यावरण-संवेदनशील और रोजगारोन्मुखी बनाने में करेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

आज का राशिफल

दिनाँक 30 दिसंबर,2025

दिन मंगलवार

rashifal today 30 dec 2025


 मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें।

वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।



सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। 'आ बैल मुझे मार' की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।

वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें।


 

ऋषिकेश : 



छिददरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी में  रविवार देर शाम गुलदार की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी राकेश सिंह मेहर के खेत में गुलदार द्वारा मारे गए कुत्ते का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सोमवार  सुबह खेत स्वामी जब अपने खेतों में पहुंचे तो उन्होंने खेत में कुत्ते का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शैलेंद्र रागड़ को दी गई, जिन्होंने वन विभाग को अवगत कराया।

यह इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं। इससे पहले चकजोगीवाला क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी पर वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था, लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। इसके बाद गुलदार की गतिविधियां छिददरवाला क्षेत्र के आशा प्लाट में देखी गईं, जहां दोबारा पिंजरा लगाया गया, लेकिन गुलदार अब तक पकड़ से बाहर है।

शनिवार देर शाम छिददरवाला के आडवाणी प्लाट क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी का वीडियो भी सामने आया था। अब रविवार देर शाम गुलदार का जोगीवाला माफी पहुंचना यह दर्शाता है कि वह लगातार एक गांव से दूसरे गांव में घूम रहा है।

लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

ग्राम प्रधान शैलेंद्र रागड़ ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने, गुलदार की सतत निगरानी और शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

 गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन*

*आयोजन के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने उत्तराखंड के लिए की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं*

*-मुक्तेश्वर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर* 

*-घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को इस साल मिलेगा 90 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट*

, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोचर और

*केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सौंपा पीएमजीएसवाई-4 योजना के से संबंधित स्वीकृति पत्र*

*-309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228.2 किमी सड़कों के निर्माण हेतु रू. 1706.94 करोड़ की धनराशि स्वीकृत*

*88 हजार किसानों के खाते में फसल बीमा की 65 करोड़ 12 लाख रूपये धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित*

*केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर की सराहना*

*मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों का उल्लेख कर कहा किसानों के कल्याण हेतु सरकार प्रतिबद्ध*



गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रूपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में 100 करोड़ की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित किए जाने और घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को 90 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की घोषणा की। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पीएमजीएसवाई-4 योजना के अंतर्गत राज्य की 309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228.2 किमी सड़कों के निर्माण के लिए रू. 1706.94 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। 


राज्य स्तरीय किसान दिवस के आयोजन में खेती-बागवानी तथा इससे जुड़े क्षेत्रों में राज्य में हो रहे अभूतपूर्व बदलावों के साथ ही किसानों के कल्याण एवं आर्थिक उत्थान की दिशा में किए जा रहे ऐतिहासिक प्रयासों की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए गौचर पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साक्षी बने तथा इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की। 

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से संवाद कर मेले में विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत ‘किसान भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित करने के साथ ही रिवर्स पलायन कर कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों एवं समूहों को भी सम्मान प्रदान किया गया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार उत्तराखंडवासियों की निरंतर सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के प्रति समर्पित रहने के साथ ही महिला और किसानों के सशक्तिकरण के लिए विशेष तौर पर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के माल्टा की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के माल्टा को देश - विदेश तक पहुंचाने के लिए कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भले ही खेती की जमीन कम हो रही है, बावजूद इसके कृषि उत्पादन बढ़ रहा है। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि खराब पौधां के कारण किसानों की मेहनत बेकार  न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने मुक्तेश्वर में 100 करोड़ की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित करेगी। इस सेंटर से किसानों को कीवी, सेब, माल्टा सहित नींबू प्रजाति फलों की अच्छी पौध मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर, उत्तराखंड को फल और सब्जी उत्पादन की वैश्विक राजधानी बनाने का संकल्प लेकर कार्य रही हैं। केंद्र सरकार कृषि अधिकारियों- वैज्ञानिकों की टीम के जरिए उत्तराखंड में कृषि के लिए पांच साल का रोडमैप पर बनाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जंगली जानवरों से खेती को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार इस वित्तीय वर्ष में घेरबाड़ योजना में 90 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराएगी।


केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटीग्रेटेड खेती पर जोर दे रहे हैं, ताकि छोटे-छोटे खेतों पर अधिक उत्पादन हो सके। इसके लिए हमें फल, सब्जी, पशु पालन, मछली पालन के साथ ही जड़ी बूटी उत्पादन पर जोर देना होगा। केंद्र सरकार नीतिगत बदलाव के जरिए प्रदेश की जरूरत के अनुसार बजट उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में न्यूजीलैंड के साथ मिलकर, उत्तराखंड में कीवी पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनाएगी। 


केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के जरिए महिलाओं का लखपति बनाने की दिशा में ठोस पहल की है, इस योजना में भारत सरकार भी सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण और ब्लॉक स्तर पर किसान दिवस आयोजित कर सुशासन की नई मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी योजना के जरिए ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की है। 


*कृषि क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसान स्वाभिमान और परिश्रम के प्रतीक हैं, जिनकी समृद्धि से ही देश की समृद्धि संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, और डिजिटल कृषि जैसी योजनाओं ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। राज्य के लगभग 9 लाख किसान इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना में कृषि उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। नहरों से सिंचाई पूरी तरह निःशुल्क की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पॉलीहाउस निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गेहूं पर 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस और गन्ने पर 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त, एक हजार करोड़ रुपये की “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग परियोजना” को स्वीकृति दी गई है। राज्य सरकार ने मंडुवा, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसे फसलों के प्रोत्साहन के लिए नई नीतियां लागू की हैं, जिन पर 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बागवानी और औद्यानिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जापान सहायतित 526 करोड़ रुपये की “उत्तराखंड एकीकृत औद्यानिक विकास परियोजना” संचालित है। बागवानी, मशरूम, शहद, चाय एवं सुगंधित फसलों के उत्पादन में राज्य ने उल्लेखनीय वृद्धि प्राप्त की है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत संकल्प 2047” को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषकों के आर्थिक उत्थान एवं कल्याण के लिए संचालित  योजनाओं को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की समस्याओं के निराकरण, उन्हें जागरूक करने तथा कृषि से संबंधित विषयों पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को किसान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर  सचिव कृषि डॉ. एस.एन.पाण्डेय ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।



कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री भूपाल राम  टम्टा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजपाल बर्तवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गौचर श्री संदीप नेगी, उपाध्यक्ष जड़ी बूटी सलाहकार परिषद श्री बलवीर घुनियाल,   उपाध्यक्ष-उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद श्री रमेश गड़िया, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद श्री रामचन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद श्री हरक सिंह नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति श्री ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप रावत, श्री गणेश शाह, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मौजूद थे।

चमोली  में सीएम श्री धामी के साथ किसान सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

- उत्तराखंड में 100 करोड़ रु. की लागत से शुरू होगा क्लीन प्लांट प्रोग्राम- श्री शिवराज सिंह

- उत्तराखंड में खेती के रोडमैप व किसानों की जरूरतों पर विचार के लिए वैज्ञानिकों-अफसरों की बनाई टीम- श्री शिवराज सिंह 

- छोटे किसानों के फायदे के लिए उत्तराखंड में इंटीग्रेटेड फार्मिंग का मॉडल बनाएंगे- श्री शिवराज सिंह

- उत्तराखंड में कीवी के लिए न्यूजीलैंड के साथ सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाएंगे- श्री शिवराज सिंह चौहान

- विकसित भारत- जी राम जी योजना गांवों के विकास के लिए संजीवनी- श्री शिवराज सिंह


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को गौचर (जिला चमोली, उत्तराखंड) में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों के साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी सहित स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सम्मेलन में शिवराज सिंह ने उत्तराखंड में 100 करोड़ रुपये की लागत से क्लीन प्लांट प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की, साथ ही कहा कि राज्य के विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अपने प्रवास के दौरान शिवराज सिंह ने किसानों से संवाद किया, वहीं किसान सम्मेलन में उन्होंने हाल ही में केंद्र द्वारा शुरू की गई विकसित भारत– जी राम जी (Viksit Bharat–Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin): VB–G RAM G का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश के गांव-गांव का विकास होगा, ग्रामीण विकास के लिए ये योजना संजीवनी बूटी बनकर आई हैं।


फसल नुकसान पर तत्काल सहायता- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विपरीत मौसम परिस्थितियों से फसलें खराब होने वाले किसान भाइयों के खातों में ₹65 करोड़ से ज्यादा राशि जमा की गई है। उन्होंने उत्तराखंड के सीढ़ीदार खेतों में किसानों की दिन-रात मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि भगवान न करे कभी प्राकृतिक आपदा आए, लेकिन दिन और रात मेहनत करता है किसान, खून-पसीना एक करता है। शिवराज सिंह ने उनके छोटे खेत आकार के बावजूद उत्पादन बढ़ाने का चमत्कार भी सराहा।


5 साल का कृषि रोडमैप- शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी से चर्चा के बाद वैज्ञानिकों व अधिकारियों की टीम उत्तराखंड में कृषि रोडमैप तैयार करेगी। यह टीम प्रगतिशील किसानों, विशेषज्ञों, स्थानीय अधिकारियों से विचार-विमर्श करेगी। इसका उद्देश्य हैं किसानों की आय तेजी से बढ़ाना, क्योंकि उत्तराखंड किसान आय वृद्धि में नंबर एक है, लेकिन और तेजी से कैसे हम खेती की आय बढ़ा पाएं, यह भी आवश्यक है।


क्लीन प्लांट सेंटर की बड़ी घोषणा- शिवराज सिंह ने उत्तराखंड के फ्रूट्स में असीम संभावनाएं बताते हुए घोषणा की कि ₹100 करोड़ की लागत से ICAR-CITH मुक्तेश्वर में 'क्लीन प्लांट सेंटर' स्थापित होगा। यहां कीवी, सेब, माल्टा, नींबू वर्गीय फलों के लाखों रोगमुक्त पौधे उपलब्ध होंगे, ताकि नर्सरी से खराब पौधों की समस्या न रहे। न्यूजीलैंड के साथ समझौते से कीवी के लिए 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनेगा, जिससे बागवानी में उत्तराखंड देश की राजधानी बनेगा।


इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल- केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प 'इंटीग्रेटेड खेती' से छोटे खेतों में फसल, फल, सब्जी, जड़ी-बूटियां, पशुपालन, मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री जी के सहयोग से इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की दिव्य जड़ी-बूटियों का उत्पादन बढ़ाकर लखपति किसान बनेंगे।


विकसित भारत जी राम जी योजना- शिवराज सिंह ने कहा कि मनरेगा की कमियों को दूर कर मोदी जी ने 'विकसित भारत जी राम जी योजना' शुरू की है। इसमें 100 से 125 दिन रोजगार गारंटी, बेरोजगार भत्ता, लंबित मजदूरी पर ब्याज का प्रावधान किया है, वहीं बजट ₹88,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,51,282 करोड़ किया गया है। अब गांवों में होने वाले विकास कार्य ग्राम सभा, ग्राम पंचायत तय करेगी, पीएम गति शक्ति से जोड़कर भ्रष्टाचार रोका जाएगा। खेती पीक पर 60 दिन काम बंद कर मजदूरों को राहत दी जाएगी, वहीं इस व्यवस्था से हमारे किसानों को भी राहत मिलेगी। शिवराज सिंह ने कहा- मनरेगा में कई कमियां व विसंगतियां थी। मजदूर के बजाय ठेकेदार, मजदूर के बजाय मशीनें, कई जगह भ्रष्टाचार की पर्याय योजना बन गई थी, इसलिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में परफेक्ट दूसरी योजना बनाई गई हैं। अब कांग्रेस के लोग बहुत आंसू बहा रहे, छाती पीट रहे हैं मनरेगा खत्म कर दी, हमने कुछ खत्म नहीं किया, हमने तो नया प्रारंभ किया है उस योजना की कमियां दूर करने के लिए व उसमें गांव-गांव संपूर्ण विकास का काम करने के लिए।


महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण विकास- शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आज उत्तराखंड को 1700 करोड़ रु. की सड़कें भी मिली हैं। उत्तराखंड के पहाड़ों में गांव-गांव धामी जी ने सड़कों का जाल बिछाया है और जो गांव बचे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम जोड़ने का काम करेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि हमें बहनों की जिंदगी भी बदलना है। प्रधानमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत काम किया है, एक संकल्प है हमारा कि हर गरीब बहन लखपति बन जाएं। जीवित जागृत देवी अगर कोई है, तो वो हमारी बहनें हैं। बहनों की आंखों में आंसू न हो, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट हो और इसलिए 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' पुष्कर जी ने बनाई है। भारत सरकार की ओर से भी 'लखपति दीदी अभियान' में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 43 हजार दीदियां लखपति बन चुकी इस साल, स्वयं सहायता समूह भी यहां अच्छा काम कर रहे हैं, जिन्हें बढ़ावा देने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


यूसीसी व किसान दिवस की सराहना- शिवराज सिंह ने उत्तराखंड को यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य होने पर बधाई दी, साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री जी ने राज्य में बहुत अच्छा प्रयत्न प्रारंभ किया है कि हर ब्लॉक में किसान कल्याण के लिए हर माह किसान दिवस मनाया जाएगा। सरकार किसानों के द्वार जाएगी, सारे अधिकारी आएंगे व गांव में बैठकर किसानों की समस्या का समाधान करेंगे, किसानों को अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड की यह पहल बाकी राज्यों को प्रेरणा देगी।

 

एंजेल चकमा के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन

 *मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत*

*पहली किश्त के रूप में रू. 4 लाख 12 हजार 5 सौ का चैक भेजा गया*




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में रूपये 4 लाख 12 हजार 5 सौ की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के लिए यह प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था। इस प्रकरण पर उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं पुलिस उपाधीक्षक विकासनगर देहरादून की संयुक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त कर जिलास्तरीय समिति की स्वीकृति की प्रक्रिया को तुरंत संपन्न कराते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अंतर्गत उक्त आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ ही प्रथम किस्त का चैक एंजेल चकमा की पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को भेज दिया गया है।

दिवंगत एंजेल चकमा के इलाज के दौरान हुए समस्त चिकित्सीय खर्च को उत्तराखंड सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। राज्य सरकार इस पीड़ादायक समय में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता श्री तरुण  प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी पर ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस घटना पर वे व्यक्तिगत तौर पर दुःखी हैं। इस स्थिति में परिवार के दुःख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता श्री तरुण  प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने श्री तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।





हरिद्वार: 

NUJJ  haridwar working committe


आज दिनांक 28, दिसंबर,2025 को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया,हरिद्वार जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक प्रेस क्लब सभागार में आयोजित हुई।


जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता जी की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्य विषयों पर चर्चा की गई।


पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों और गिरावट पर चर्चा की गई।


महामंत्री संदीप रावत ने सभी सदस्यों को अवगत कराया की आज संघटन में 4 वरिष्ट सदस्य शामिल हुए।



।जिनमे श्री ललितेंद्र नाथ ,श्री नरेश दीवान शैली,श्री  के के पालीवाल व श्री प्रशांत शर्मा आज विधिवत रूप से एन यू जे (आई ) में शामिल हुए। 


प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे,प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,वरिष्ट सदस्य श्री आदेश त्यागी, श्री राम चंद्र कन्नौजिया,श्री गुलशन नैय्यर, श्री राजेश शर्मा ,श्री राजेंद्र नाथ गोस्वामी, डा शिवा अग्रवाल, श्री राहुल वर्मा ,श्री बाल कृष्णा शास्त्री सहित समस्त कार्यकारिणी आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


  प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत पांडे, वरिष्ठ सदस्य आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया,गुलशन नैय्यर, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राजेश शर्मा,बाल कृष्ण शास्त्री, डा शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा,प्रतिभा वर्मा, कुम कुम शर्मा,जोगेंद्र मावी,सुरेंद्र कुमार शर्मा, आशीष मिश्रा, शिवांग अग्रवाल, शमशेर बहादुर,नीलम सैनी, संजीव शर्मा,अनूप कुमार,नितिन राणा, करण खुराना,ठाकुर शैलेंद्र सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

दिनाँक  29 दिसंबर,2025

दिन सोमवार

rashifal today 29 dec,2025


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो


पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी।



वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।



सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक होगा। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात कोu बढ़ावा न दें।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.