Halloween party ideas 2015

  


 दिनांक 13 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अंतर्गत कैंट विधानसा के सरदार पटेल मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे वीर सैनिकों के सम्मान मंडल अध्यक्ष आशीष शर्म के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतरगत तिरंगापदयात्रा आयोजित की गई ।



भारत माता के वीर सैनिकों के शौर्य को सम्मान देने हेतु एक जनयात्रा है,  सभी ने मिलकर अपने सैनिकों के सम्मान में तिरंगा हाथ मे लेकर माँ भारती की जय-जयकार के नारे लगते हुवे साधुराम स्कूल से कमला पैलेस चौक तक पदयात्रा की ।


पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में  उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश जी के साथ सैकड़ो की संख्या में भारत मां के नारे के साथ यात्रा का संचालन हुआ।

यात्रा के दौरान ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हम सब के सम्मान की यात्रा है इसमें देश का गौरव है देश वीर जवानों का सम्मान है आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हम सब लोगों को अपने-अपने घर पर ध्वजारोहणकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है


कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा  जोगिंदर सिंह पुंडीर प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान महानगरउपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढिल्लों  प्रदीप कुमार प्रदीप दुग्गल मनोज काम्बोज-अजय सिंह रवि राठौर  विनोद तोमर, संजू गुप्ता रेखा निगम हितेश चौधरी  शिखा वशिष्ठ सुषमा पवार सुंदेश्वर ठाकुर रवि राठौर संदेश्वर ठाकुरमृगेंद्र कपूर राज डिमरी  ऐश्‍वर्या खंडूरी  जगमोहन , पार्षद श्रीमती रजनी देवी , मिनाक्षी मौर्य  बबीता गुप्ता कुमारी महेंद्र कुकरेजा महिपाल सिंहनीरज रतूड़ी  गोविंदराम रतूड़ी विनोद शर्मा  गोविंद साहनी  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



 देहरादून:

जनपद में तेज मूसलाधार वर्षा बिजली गिरने गरज के साथ वर्षा होने और ऑरेंज अलर्ट के चलते 14 अगस्त को समस्त शैक्षिक संस्थानों में देहरादून जनपद में अवकाश घोषित किया गया है.

holiday on 14 august in DEhradun district scjool orange alert

अगले 03 घंटों मे ( ऑरेंज अलर्ट दिनांक 13.08.2025, 09:30 PM  बजे  से  14.08.2025, 00:30 AM बजे तक ) *जनपद* -  चमोली, पौडी गढ़वाल, रूद्र प्रयाग, टिहरी गढ़वाल, अल्मोडा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ, उधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर *यथा*-  देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, लैंसडाउन, थराली, मुनस्यारी, कपकोट, डीडीहाट, डुगटू, चौखुटिया, कौसानी, लोहाघाट, राम नगर, लालकुआं, बेरीनाग तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी वर्षा/तेज बारिश के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है।




UBI DONATED 1 CRORE RUPEES FOR dharali disaster

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए  ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया। 


 मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा  सहयोग प्रशंसनीय है।


 इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली,  यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून से श्रीमती अर्चना शुक्ला, श्री बिभूति भूषण राउत व श्री मनोहर सिंह उपस्थित थे |


देहरादून:



डीएम ने बाहर निकाली थी नई राशन की दुकानों धूल लगी फाईल; नतीजन 17 दुकाने धरातल पर, 12 के लिए आवेदन आमंत्रित; 


भीषण गर्मी-सर्दी-बरसात में नही होगी परेशान महिलाएं, बजुर्ग; वांछित वर्ग को सहूलियतः के  साथ ही स्थानियों को रोजगार 


हजारों लोग भीड़ में लगकर राशन लेने को थे मजबूर; डीएम लिया संज्ञान


देहरादून दिनांक 13 अगस्त 2025 (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए। विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु  पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये थे जिसके क्रम में 17 नई सस्ते गल्ले राशन की दुकानें खुल गई हैं तथा 12 नई दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं।  जिलाधिकारी ने वर्षों से प्रस्तावित नई सस्ता गल्ला राशन की दुकानों की पत्रावली बाहर निकाली जिसका नतीजा यह निकला की 17 दुकाने खुल गई हैं तथा शेष दुकानों के लिए आवेदन आमत्रित किए गए हैं। 

जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं की मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने तथा आबादी में वृद्धि होने, शहर में विद्यमान उचित दर दुकानों पर राशन कार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ़ने व सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत नई उचित दर की दुकानों के आंवटन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई। जिसके क्रम में इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदित आवेदनों पर नये उचित दर ़िवक्रेताओं के चयन हेतु चयन समिति की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों मौहल्लों 17 उचित दर विक्रेताओं को दुकान आवंटित की गई है। 

अब जिला प्रशासन द्वारा 12 नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत डालनवाला क्षेत्र दून विहार जाखन, कनाटप्लेस चुक्खुवाला, मियावाला क्षेत्र बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला, रायपुर प्रथम डांडा लखौण्ड (खुदानेवाला), नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बार्लोगंज, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर राशन दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं




आज का राशिफल

*दिनाँक:-13/08/2025,बुधवार*

चतुर्थी, कृष्ण पक्ष,

भाद्रपद 



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*गोगा पंचमी 


*रक्षा पंचमी 


*महारानी अहिल्याबाई पुण्य तिथि 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


सकृज्जल्पन्ति राजानः सकृज्जल्पन्ति पण्डिताः ।

सकृत्कन्याः प्रदीयन्ते त्रीण्येतानि सकृत्सकृत् ।।

।।चाo नीo।।


यह बाते एक बार ही होनी चाहिए..

१. राजा का बोलना.

२. बिद्वान व्यक्ति का बोलना.

३. लड़की का ब्याहना.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1


स घोषो धार्तराष्ट्राणां हृदयानि व्यदारयत्‌।

 नभश्च पृथिवीं चैव तुमुलो व्यनुनादयन्‌॥


और उस भयानक शब्द ने आकाश और पृथ्वी को भी गुंजाते हुए धार्तराष्ट्रों के अर्थात आपके पक्षवालों के हृदय विदीर्ण कर दिए

 ॥19॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।


🐂वृष

मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।


👫मिथुन

लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🦀कर्क

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।


🐅सिंह

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।


🙍‍♀️कन्या

शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


🦂वृश्चिक

तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।


🏹धनु

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


🐊मकर

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।


🍯कुंभ

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


🐟मीन

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।*

*राज्य में “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा।*

*उत्तराखण्ड को तकनीकी रूप से दक्ष राज्य बनाने के लिए “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर किया जा रहा है कार्य – मुख्यमंत्री।*





मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई जीआईएस आधारित वेब एप का उद्घाटन, जन सुविधा के लिए संचालित 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई के अनुप्रयोग नवाचार का शुभारंभ और अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन का शुभारंभ शामिल हैं।


*मुख्यमंत्री घोषणाएं –*

1- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत डिजास्टर रिकवरी के लिए भी एक अलग से मैकेनिज्म बनाया जाएगा।

2- राज्य में शीघ्र ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा।

3- गुड गवर्नेंस की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा।

4- राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सुंदर पहाड़ी राज्य होने के साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष राज्य के रूप में आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई है। ये सभी नवाचार शासन व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही विभिन्न सेवाओं में गति एवं पारदर्शिता भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से प्रौद्योगिकी और नवाचार का विस्तार हुआ है। उनके ’डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है। “डिजिटल उत्तराखण्ड“ एप के माध्यम से लोग घर बैठे ही अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह एप प्रधानमंत्री के ’मिनिमम गवर्नमेंट – मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र को साकार करने में सहायक होगा। इससे सरकारी सेवाओं को एकीकृत, सरल और सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी और विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी आसानी से होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि S3Waas प्लेटफॉर्म पर आधारित 66 नई सरकारी वेबसाइटें विभागीय जानकारी को सुरक्षित, त्वरित और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाएंगी। जीआईएस आधारित वेब ऐप शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा। अतिक्रमण की रोकथाम के लिए एक वेब-आधारित ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक अतिक्रमण की तस्वीर या वीडियो अपलोड कर सकेगा, जिस पर संबंधित विभाग तुरंत जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 1905 सीएम हेल्पलाइन राज्य के नागरिकों और सरकार के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस सेवा में भी एआई आधारित सुविधाओं से शिकायतों का ऑटो-केटेगराइजेशन, त्वरित समाधान और फॉलो-अप मॉनिटरिंग और भी बेहतर तरीके से होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षा, ई-स्वास्थ्य सेवा और भूलेख डिजिटलीकरण जैसे कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का भी विस्तार किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी सेवाओं के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह घर बैठे उपलब्ध कराने का भी कार्य किया जा रहा है। “अपणी सरकार“ पोर्टल द्वारा 886 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य के लगभग 95 प्रतिशत गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है।


इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, सचिव श्री नितेश झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री नीरज खेरवाल, डॉ. वी. षणमुगम, श्री श्रीधर बाबू अदांकी, महानिदेशक यू-कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक आईटी श्री गौरव कुमार (वर्चुअल माध्यम), नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल, संबंधित विभागों के अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

 देहरादून:


holiday on13 august ddun district



जनपद देहरादून में 13 अगस्त 2025 को भारी वर्षा के कारण सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है ।



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.