Halloween party ideas 2015

 हरिद्वार:


संस्कृति स्कूल, रानीपुर मोड़, हरिद्वार में विगत दिवस को फ़ादर्स डे के उपलक्ष्य में एक रंगारंग एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों के प्यारे पिताओं के लिए मनोरंजन और सहयोग से भरे अनेक खेलों व गतिविधियों का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें बच्चों और उनके पिताओं ने मिलकर अनेक रोचक खेलों में भाग लिया जैसे –

*पासिंग द पार्सल*, डांस *वन मिनट टास्क* –

*"I love my child" वाक्य को अधिकतम बार लिखना*, अधिकतम बार पेपर से हवाई जहाज बनाना आदि।


इन गतिविधियों के माध्यम से पिताओं और बच्चों के बीच का भावनात्मक जुड़ाव और भी सशक्त हुआ।


इस विशेष कार्यक्रम में *प्रधानाचार्या श्वेता सहगल'* ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में कहा:

*“पिता हमारे जीवन के वह स्तंभ हैं जो निःशब्द रहकर भी हमें संबल देते हैं। आज का यह दिन हमारे स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि हम इन नायकों को सम्मान दे सके।”*


स्कूल की निदेशक  दिव्या पंजवानी* ने भी इस अवसर पर कहा:

*“संस्कृति स्कूल हमेशा से ही परिवार के मूल्यों और रिश्तों को सहेजने में विश्वास रखता है। फ़ादर्स डे केवल एक दिन नहीं, बल्कि उन अनकहे बलिदानों को सम्मान देने का अवसर है जो एक पिता अपने बच्चे के लिए करता है।”*


कार्यक्रम के अंत में सभी पिताओं को एक *स्मृति चिह्न* भेंट किया गया, ताकि यह दिन उनके लिए यादगार बन सके।

 इसके बाद सभी पिताओं के लिए स्वादिष्ट *जलपान* की व्यवस्था भी की गई थी।


यह आयोजन विद्यालय परिवार, शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों के सहयोग से बेहद सफल और हृदयस्पर्शी रहा।

 मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से भेंट*


*राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया अनुरोध* 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर सांय नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। 

om birla, CM Dhami and central



मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से उत्तराखण्ड़ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिये मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति द्वारा संस्तुति की गई  राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया ।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बिड़ला को उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए ।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा 7a6अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

 

हरिद्वार: 

संदीप रावत




उत्तराखंड पुलिस सेवा के एक आदर्श अधिकारी, पूर्व हरिद्वार पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण लाल शाह अब हमारे बीच नहीं रहे।

नोएडा में 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, और सोमवार को उनके गृह नगर नैनीताल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

समाचार मिलते ही पुलिस विभाग, पत्रकारिता जगत और समाज के हर वर्ग में गहरा शोक छा गया।


 एक युग का अंत: सेवा, सरलता और संयम के प्रतीक

डॉ. शाह न सिर्फ एक कुशल और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी थे, बल्कि अपने दूरदर्शी सोच, सौम्य स्वभाव और अनुकरणीय ईमानदारी के लिए भी जाने जाते थे।वे 31 मई 2013 को हरिद्वार से सेवा निवृत्त हुए थे।


उनकी विदाई पर टाउन हॉल में हुआ भव्य समारोह आज भी हरिद्वारवासियों को याद है – जो उनकी लोकप्रियता और प्रभावशाली छवि का जीवंत प्रमाण है।


कांवड़ मेले के ‘नायक’ – ट्रैफिक प्लान के शिल्पकार

2011-12 में हरिद्वार के पहले एसपी (यातायात) नियुक्त हुए डॉ. शाह ने

कांवड़ मेले की यातायात व्यवस्था को नया रूप दिया।


2012 में वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी के साथ मिलकर

बैरागी कैंप पार्किंग की अवधारणा को साकार किया

जो आज 40,000 से अधिक वाहनों की क्षमता के साथ

कांवड़ का सबसे बड़ा बेस कैंप बना हुआ है।


उनका तैयार किया गया ट्रैफिक रूट प्लान वर्षों तक हरिद्वार पुलिस का आधार बना रहा।


 “किरण शाह सिर्फ अधिकारी नहीं, संस्था थे” – आईजी अरुण मोहन जोशी

एसडीआरएफ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने उन्हें याद करते हुए कहा:

“वे मेरे सबसे भरोसेमंद और बुद्धिमान सहयोगियों में से एक थे।

संयम, संवेदना और सेवा भाव उनमें कूट-कूट कर भरा था।

उनका जाना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।”


🕊️ शोक की लहर – हरिद्वार से नैनीताल तक

वरिष्ठ पत्रकारों, डॉक्टर्स, पुलिस कर्मियों, प्रेस क्लब,

साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।


शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रहे:

डॉ. संजय शाह, धर्मेंद्र चौधरी, सुनील दत्त पाण्डेय, आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला, राजेश शर्मा, शमशेर बहादुर, मेहताब आलम, पुरुषोत्तम शर्मा, अमित शर्मा आदि।


🛕 नैनीताल में समाजसेवी के रूप में भी थे सक्रिय

मल्लीताल बाजार, नैनीताल निवासी डॉ. शाह, सेवानिवृत्ति के बाद

श्री राम सेवक सभा के सदस्य के रूप में समाज सेवा में जुटे रहे।


उनके पुत्र अभिजीत शाह अधिवक्ता हैं व एक पुत्री भी हैं।


नैनीताल में राम सेवक सभा, व्यापार मंडल और सामाजिक संस्थाओं ने

उनके निधन को सामाजिक क्षति बताया।


डॉ. किरण लाल शाह वो अफसर थे जो सीमित संसाधनों मेंअ संभव को संभव कर दिखाते थे।

कांवड़ मेला की भीड़ और सुरक्षा की चुनौती कोउन्होंने अनुशासन और रणनीति से साधा।

वे आज भी ट्रैफिक प्रबंधन में ‘गुरु’ माने जाते हैं।”

 डॉ. किरण लाल शाह भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका कार्य, सोच और सेवा का भाव पुलिस विभाग और समाज को प्रेरित करता रहेगा।

वे सच्चे अर्थों में "कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और सजग नागरिक" थे।

– स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़  की फेस बुक वॉल से


 चमोली:




*जनपद चमोली, पुलिस चौकी गौचर क्षेत्रान्तर्गत पनाई गांव में बरसाती गदेरे में बहे 05 बच्चे, 03 बच्चों का सकुशल रेस्क्यू, 02 अन्य को बेहोशी की हालत में पहुँचाया अस्पताल।*


आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को पुलिस चौकी गोचर से सूचना प्राप्त हुई कि पनाई गांव के समीप एक गदेरे में 02 से 03 बच्चे फंसे हुए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ पोस्ट गोचर से एक सब-टीम, उपनिरीक्षक श्री जगमोहन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कुल पांच बच्चे गदेरे में फंसे हुए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शेष दो बच्चे गदेरे के तेज बहाव में बह गए थे, जिन्हें टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद तलाश कर बेहोशी की अवस्था में बरामद कर लिया गया।


गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार हेतु घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

 

आज का राशिफाल

*दिनांक:-15/07/2025, मंगलवार*

पंचमी, कृष्ण पक्ष,

श्रावण* 

rashifal today 15 july 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  * नाग पंचमी


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कोकिलानां स्वरो रूपं नारीरूपं पतिव्रतम् ।

विद्यारूपं कुरूपाणांक्षमा रूपं रपस्विनाम् ।।

।।चाo नीo।।


कोयल की सुन्दरता उसके गायन मे है. एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने पिरवार के प्रति समर्पण मे है. एक बदसूरत आदमी की सुन्दरता उसके ज्ञान मे है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता मे है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।

 अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥


संपूर्ण धर्मों को अर्थात संपूर्ण कर्तव्य कर्मों को मुझमें त्यागकर तू केवल एक मुझ सर्वशक्तिमान, सर्वाधार परमेश्वर की ही शरण (इसी अध्याय के श्लोक 62 की टिप्पणी में शरण का भाव देखना चाहिए।) में आ जा। मैं तुझे संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूँगा, तू शोक मत कर

 ॥66॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।


🐂वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।


👫मिथुन

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।


🦀कर्क

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।


🐅सिंह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🙍‍♀️कन्या

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।


⚖️तुला

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।


🦂वृश्चिक

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।


🏹धनु

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।


🐊मकर

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


🍯कुंभ

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।


🐟मीन

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 कांवड़ मेला- हरिद्वार में एक ही परिवार के 05 डूबते लोगो का SDRF ने किया रेस्क्यू*




आज दिनांक 14/07/2025 को कांगड़ा घाट पर  एक ही परिवार के 5 लोग  गंगा स्नान कर रहे थे जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। SDRF  टीम पूर्व से ही कांगड़ा घाट पर कड़ी निगरानी के साथ अपने कर्तव्य पर खड़ी थी डूबते हुए कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद SDRF टीम द्वारा SI  पंकज खरोला के नेतृत्व में   hc आशिक अली तथा कॉस्टेबल नीतेश खेतवाल daggi की सहायता से जल्द डूबते हुए कावड़ियों तक पहुंचे  तथा दूसरे छोर से इसी बीच hc  विजय खरोला, कांस्टेबल कविंद्र चौहान , शिवम, अनिल,रमेश द्वारा तैरकर पहुंच बनाई गई और एक एक कर सभी को daggi  में बैठाया और सांत्वना देकर  सुरक्षित महसूस करवाया घाट के किनारे पर पहले  से तैयार टीम के अन्य सदस्यों  Asi प्रविन्द्र धस्माना, प्रकाश मेहता तथा tech अंकित पाल द्वारा थ्रो bag फेंककर  रेस्क्यू टीम और सभी कावड़ियों के किनारे पर शकुशल सुरक्षित निकाला। सभी डूबने वाले  कावड़ियों तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों माता जी और पिता जी द्वारा टीम का धन्यवाद किया। 


*रेस्क्यू किए गए लोगों का विवरण*


आरती S/O संजय, उम्र-19 वर्ष,

पलक S/O संजय,उम्र-15 वर्ष, 

सागर S/O संजय उम्र-16 वर्ष, 

विशाल S/O कुक्कू ,उम्र-18 वर्ष, 

वीर S/O कुक्कू , उम्र-14 वर्ष, 

निवासी- फारुखनगर, गुड़गांव

 नई दिल्ली:

CM Dhami and PM Modi



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकसित भारत 2047 के विजन में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के 27 देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफ़ीटेबिल बुक के साथ ही उत्तराखण्ड के उत्पाद कनार ( धारचूला) का घी , लाल (पुरोला) चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भेंट किये।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की भांति ही हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और चम्पावत में शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान के अनुरूप अवस्थापना विकास के लिए सीएसआर के माध्यम से वित्त पोषण के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को  सेमी कन्डक्टर हब के रूप में विकसित करने लिए सेमी कन्डक्टर उद्योग लगाए जाने, दिल्ली व मेरठ के मध्य रीजनल रैपिड ट्रान्जिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने और टनकपुर-बागेश्वर व ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण का प्रावधान भी शामिल किये जाने के लिए संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित किये जाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया। 


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में वर्ष 2026 में होने जा रही नंदा राजजात यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इसके संचालन के लिए व्यापक रूप से पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जानी हैं। मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 में आयोजित इस पर्वतीय महाकुंभ नंदा राजजात यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को आमंत्रित किया और साथ ही यात्रा में अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए 400 करोड की धनराशि केंद्र से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध भी किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके सफल आयोजन के लिए हरिद्वार में पुलों की मरम्मत, पार्किंग, विद्युत,  पेयजल, शौचालय, परिवहन, श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 3500 करोड रूपए की वित्तीय सहायता दिये  जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार शहरों में एचटी व एलटी विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के साथ ही विद्युत प्रणाली को स्वचालित करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भेजी गई 1015 करोड की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत किये जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश के निकट स्थित अनोखी धरोहर चौरासी कुटिया को अपने पुराने रूप में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसके लिए अपेक्षित धनराशि की व्यवस्था भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया के प्रस्ताव का अनुमोदन राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से कराए जाने का आग्रह किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोङने के लिए प्रथम चरण में पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना का प्रारम्भिक प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्लेशियर आधारित पिंडर नदी के पानी को वर्षा आधारित कोसी, गगास, गोमती व गरूङ नदियों में मिलाया जाये तो बागेश्वर, अल्मोङा व नैनीताल जिलों के 625 गांवों की लगभग 2 लाख जनसंख्या पेयजल व सिंचाई से लाभान्वित होगी। साथ ही गरूङ, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत और अल्मोङा नगरों की लगभग सवा लाख आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को भारत सरकार की विशेष योजना के अंतर्गत लिये जाने का अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के क्रम में कुल 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की अनुमति प्रदान किये जाने का भी आग्रह किया।


प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, हरिद्वार में होने जा रहे कुम्भ के साथ ही प्रदेश में जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.