Halloween party ideas 2015

 धनौल्टी:

आज ग्राम पंचायत धनौल्टी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।। 

plantation-in-dhanaulti


जिसमें प्रशासक नीरज बेलवाल, इको पार्क सचिव मनोज उनियाल, कुलदीप नेगी, वन विभाग से प्रमोद बंगवाल सुशील गौड़ और इको समिति के सदस्य मौजूद रहे।।।

देहरादून:

uttarakhand swabhiman  morcha at Rohit negi house

 उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव और मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने आज सहसपुर के तिलवाड़ी में गोली लगने से मारे गए रोहित नेगी के परिजनों से मुलाकात की। 

इस दौरान रोहित के पिता ने गहरे दुख और आक्रोश के साथ कहा, "जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। अगर उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून होता, तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।" 


इस मौके पर मोहित डिमरी ने चेतावनी दी कि यदि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। 

उत्तराखंड के लोग सुरक्षित नहीं हैं। हर रोज यहां के लोग मारे-पीटे जा रहे हैं। उत्तराखंड अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि अपराधियों के अंदर क़ानून का भय नहीं दिखता। जंगलराज चल रहा है।  


मुलाकात में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के पछवादून जिलाध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि जल्द अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो उत्तराखंड के पूर्व सैनिक और आम जनता लामबंद होगी।

जब तक रोहित नेगी को न्याय नहीं मिलता, तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। 

सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी राकेश रावत, पूर्व खंड विकास अधिकारी भगवती प्रसाद जुयाल, पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह गुसाईं, दिल बहादुर खत्री और कमल खड़का भी मौजूद थे।

 देहरादून:

देवभूमि उत्तराखंड के लिए बहुत अशुभ, यह कहा जाता है स्वामी दर्शन भारती जी का। रोहित नेगी हत्याकांड में अभी तक सरकार और पुलिस द्वारा कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।

murder of rohit negi swami darsjan bhart


इसी संबंध में उन्होंने कम धामी को इस मामले में शिकायत करने के लिए पत्र दिया है और आगे से इस प्रकार की घटनाओं की भी पुष्टि की है।

 उनका कहना है कि जेहादियों का यह कारनामा पीपल चौक भाउवाला में उस समय हुआ जब रोहित नेगी अपने घर की तरफ रात में आ रहे थे और उनके गले पर एक गोल पेड़ की ओट से मारी गई थी, जिनकी मौत ही उनकी मौत हो गई थी।

स्वामी जी उनके परिवारजनों से मिले और उन्हें भी देखें। इससे पहले कल भी क्षेत्र के युवाओं और रोहित के दोस्तों ने 


 अपने माता-पिता के एकमात्र बेटे उत्तराखंड के युवा और अपने क्षेत्र में गालिब समझे बार जाने वाले रोहित नेगी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

लेकिन उत्तराखंड की जनता और युवा इस पर शैल साधे हुए हैं ये और भी बनी है।


 



होटल के जेहादी ने दोस्त रेजिडेंट रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी।

  बाहर का अपराधी आये दिन उत्तराखंड देवभूमि में जधान्य अपराध में शामिल होना देवभूमि के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है मुख्यमंत्री जी और उत्तराखंड पुलिस। एवं एस एस पी कंपनी से मांग करता हूं ऐसे आभूषणों को लेकर ऐसा निर्णय दिया जाएगा।

 हरिद्वार:

अंजना गुप्ता


माँ गंगा के पावन चरणों में आज गंगा दशहरा के दिन लोग स्नान ध्यान कर पुण्य के भागी बनते है। 


महाराजा सागर के पुत्रों की आत्मा शांति के लिए  भगीरथ प्रयास से गंगा मैया का अवतरण इस धरा पर हुआ था। 

गंगा के वेग को सम्हालने वाले भगवान शंकर ने जन को संदेश दिया कि वें संभल जाएं , गंगा का वेग उनके जीवन को अस्त व्यस्त कर सकता है, इसीलिए  गंगा को आदर सहित धरती पर लाकर उसका सदैव पवित्र स्मरण करें और  पापों से मुक्ति पाएं।


परंतु हमने गंगा  मैया से सब कुछ लेकर उसे गंदगी के अतिरिक्त कुछ नही दिया। यदि गंगा में स्नान करनेवाला प्रत्येक व्यक्ति  अपनी जिम्मेदारी समझे तो गंगा को स्वच्छ रखना बड़ा काम नही।

 सरकारों के प्रयास  जब तक निष्फल है , जब तक कि माँ की भावना को हम नही समझ पाएंगे।

होटलों की गंदगी, व्यर्थ की गंगा योजनाएँ, गंगा में अंधाधुंध खनन, तीर्थ स्थलों को  आधुनिकता का जामा पहनाने, गंगा में तेल , साबुन, पॉलीथीन, कचरा, कपड़े , मूर्तियां आदि  बहा देना ,हमे  करोड़ों पाप का भागी बनाता है। 


यदि गंगा को रसातल में जाने से  बचाना  है, तो  गंगा मैया की जय जय साथ संकल्प लेना होगा कि हे माँ हम न तेरे आँचल में गंदगी डालेंगे और न डालने देंगे।

ganga dusshehra 05 june 2025



*मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना।*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

आज का राशिफल

*दिनाँक:- 05/06/2025,गुरुवार*

दशमी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 05 june 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *गंगा दशहरा (नीलकंठ दर्शन)


*श्री यमुना उत्सव द्वारिकाधीश मथुरा 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


आपदर्थे धनं रक्षेद्दारान् रक्षेध्दनैरपि ।

आत्मानं सततं रक्षेद्दारैरपि धनैरपि ।।

।। चाo नीo।।


व्यक्ति को आने वाली मुसीबतो से निबटने के लिए धन संचय करना चाहिए। उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए। लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनो को तुक्ष्य समझना चाहिए।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


नियतं सङ्‍गरहितमरागद्वेषतः कृतम।

 अफलप्रेप्सुना कर्म यत्तत्सात्त्विकमुच्यते॥


जो कर्म शास्त्रविधि से नियत किया हुआ और कर्तापन के अभिमान से रहित हो तथा फल न चाहने वाले पुरुष द्वारा बिना राग-द्वेष के किया गया हो- वह सात्त्विक कहा जाता है

 ॥23॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।


🐂वृष

धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


👫मिथुन

यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🦀कर्क

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।


🐅सिंह

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।


🦂वृश्चिक

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।


🏹धनु

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।


🐊मकर

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।


🍯कुंभ

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


🐟मीन

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए सेतु आयोग ने सौंपी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट* 

.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सेतु आयोग ने नगर निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में गहन विश्लेषण आधारित रिपोर्ट सौंपी। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष श्री राज शेखर जोशी ने रिपोर्ट सौंपते हुए कहा कि नगर निगम और निकायों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने, प्रदेश के शहरी विकास और नगरों की समस्याओं को सुधारने की दिशा में सुझाव दिये गये हैं। रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय स्वायत्तता और राजस्व जुटाने की क्षमता बढ़ाना और भारतीय संविधान की 12वीं अनुसूची में शामिल 18 कार्यों (जैसे जल आपूर्ति, सार्वजनिक स्वास्थ्य, शहरी नियोजन) को निकायों को हस्तांतरित करना है।


रिपोर्ट में तकनीकी नवाचार के लिए स्मार्ट गवर्नेंस, जीआईएस मैपिंग और डेटा-आधारित निर्णय लेने को बढ़ावा देना है।

 निकायों के कर्मचारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। 

रिपोर्ट में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यों में इस दिशा में किए गए सुधारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। देश के सफल शहरी निकायों के मॉडलों को उत्तराखंड की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी रूप से ढ़ाले जाने के लिए भी सुझाव दिये गये हैं। 

रिपोर्ट में आपदा-रोधी योजना, भूस्खलन प्रबंध नियोजन में आम लोगों की राय को प्राथमिकता देने का भी जिक्र किया गया है।


इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सेतु आयोग सीईओ श्री शत्रुघ्न सिंह, सचिव शहरी विकास सचिव श्री नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, श्री चंद्रेश यादव,सेतु आयोग से डॉ. भावना सिंधे, डॉ. प्रिया भारद्वाज, श्री अंकित कुमार एवं शहजाद अहमद मलिक उपस्थित थे।

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।*

uttarakhand cabinet decision


1 - श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत Artwork for Sudarshan Chakra Sculpture at Arrival Plaza in Badrinath के निर्माण एवं स्थापना के कार्य की अनुमति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा दी गई अनुमति।


राज्य सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशों पर श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत पुनर्निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। उक्त के क्रम में श्री बद्रीनाथ धाम में एराईवल प्लाजा पर प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अति विशिष्ट प्रकार की Artwork for Sudarshan Chakra Sculpture का स्ट्रक्चर बनाया जाना है। उक्त कार्य में अति विशिष्ट प्रकार की कलाकृति बनाये जाने की अनुमति कैबिनेट द्वारा प्रदान की गयी है।


2 - श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत Art work for Sheshnetra Lotus wall at Lakefront area Badrinath के निर्माण एवं स्थापना के कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट ने लिया निर्णय।


श्री बद्रीनाथ धाम में एराईवल प्लाजा पर प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अति विशिष्ट प्रकार की Art work for Sheshnetra Lotus wall at Lakefront area Badrinath का स्ट्रक्चर बनाया जाना है। उक्त अति विशिष्ट प्रकार की कलाकृति के निर्माण हेतु कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।


3 - श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत Artwork for Sudarshan Chowk Kalakruti at Tourism management Centre Building in Arrival Plaza in Badrinath  के निर्माण एवं स्थापना के कार्य कराये जाने का कैबिनेट ने लिया निर्णय।


श्री बद्रीनाथ धाम में एराईवल प्लाजा पर प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अति विशिष्ट प्रकार की Artwork for Sudarshan Chowk Kalakruti at Tourism management Centre Building in Arrival Plaza in Badrinath  पर कराया जाना है। उक्त अति विशिष्ट प्रकार के कार्य के निर्माण हेतु कैबिनेट की मंजूरी।


4 - श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत Tree and River Sculpture at Badrinarayan Chowk के निर्माण एवं स्थापना के कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।


श्री बद्रीनाथ धाम में एराईवल प्लाजा पर प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अति विशिष्ट प्रकार की Tree and River Sculpture at Badrinarayan Chowk पर बनाया जाना है। उक्त अतिविशिष्ट प्रकार की कालाकृति के निर्माण हेतु कैबिनेट ने दी मंजूरी।


5 - उत्तराखण्ड विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग में विभागाध्यक्ष घोषित किये जाने का निर्णय।


राज्य की विधि विज्ञान प्रयोगशाला को अधिसूचना दिनांक-27.12.2024 के द्वारा गृह विभाग के सीधे नियन्त्रण में लाये जाने के फलस्वरूप विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग का आय-व्ययक सम्बन्धी समस्त कार्य प्रभावित होने के दृष्टिगत निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला को शासकीय अभिलेखों में विभागाध्यक्ष घोषित किये जाने हेतु वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-1 (वित्तीय अधिकारों का प्रतिनिधायन) वर्ष 2018 के अध्याय-1 में विभागाध्यक्षों की सूची सम्मिलित किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।


6 - उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग के वर्तमान संरचनात्मक ढांचे का पुनर्गठन।


उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग का गठन वर्ष, 2011 में किया गया है, तत्समय आयोग के संरचनात्मक ढांचे में कुल-47 पद सृजित किये गये थे। आयोग के वर्तमान संरचनात्मक ढांचे का विगत 11 वर्षों में कार्य आवश्यकता के आधार पर पुनर्गठन नहीं किया जा सका है, जिससे आयोग के दैनिक कार्य प्रभावित होने के कारण वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप आयोग के कार्यों के सुचारू संचालन हेतु पूर्व से सृजित ढांचे में 12 नवीन पदों को सृजित करते हुये उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग के वर्तमान संरचनात्मक ढांचे को पुनर्गठित किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

  ऋषिकेश : 



खैरीखुर्द में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


खैरीखुर्द गली नं0 दो निवासी कुसुम बहुगुणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे 27 मई को उक्त घर पर ताला लगाकर अपने परिवार सहित दूसरे घर अठुरवाला चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे खैरीखुर्द स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।

 पीड़ित कुसुम बहुगुणा ने बताया कि चोर आलमारी का ताला तोड़कर दस हजार रुपए की नकदी व बहू किरन बहुगुणा की ज्वैलरी जिसमें एक मंगलसूत्र, 6 सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने की बाली व बच्चों के हाथ के चार चांदी के कंगन ले गए। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना देकर तहरीर दी।


 कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि बंद घर मे चोरी की घटना हुई है। मामले की जांच कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.