Halloween party ideas 2015

देहरादून :



 मुख्य विकास अधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प0) अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचनों के लिये पंचायत निर्वाचक नामावली में मतदाता का नाम खोजने की सुविधा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in  पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजे’ पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं, जिन मतदाताओ के नाम घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के दौरान छूट गये हैं, उन मतदाताओं के नाम आयोग द्वारा 01.03.2025 से 22.03.2025 तक समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभावार बैठक बुलाकर निर्वाचक नामावली जनसामान्य के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर प्रकाशित कर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही की गयी है। तत्पश्चात यदि किसी मतदाता का नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज करने से छूट गया हो तो वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मलित करने, नाम संशोधन करने एवं विलोपन करने हेतु निर्धारित प्रपत्र जो सम्बन्धित विकास खण्ड एवं पंचास्थानि चुनावालय कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं, तथा प्रपत्र भरकर सम्बन्धित विकास खण्ड में अपनी आई०डी० के साथ जमा कर सकते हैं, मतदाता सूची के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय पंचास्थानि चुनावालय, देहरादून या सम्बन्धित विकास खण्डों से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।



 ऋषिकेश:

fogging and pre monsoon  preparation in  Rishikesh


शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत  निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लालपानी का निरीक्षण किया गया।


 निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यदाई संस्था नेकौफ द्वारा लगभग 800 मी सड़क निर्माण हेतु  रोडी बिछा दी गई है।  मेन सैड में लोहे के एंगल खड़े किए जा रहे हैं। एसएलएफ का कार्य प्रगति पर है। 


इसके साथ ही ऑफिस, लैब, शौचालय, किचन आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है । 


नगर आयुक्त द्वारा कार्यदाई संस्था को एस एल एफ का कार्य तेजी से करने तथा ग्रीन बेल्ट विकसित  करने के निर्देश दिए गए ताकि प्लांट को चालू किया जा सके।


 निरीक्षण के दौरान दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता, संदीप रतूड़ी एवं प्रभु दत्त नौटियाल जूनियर इंजीनियर, श्री अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त के साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेल तथा कार्यदाई संस्था नेकॉफ के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

 कल 26 मई 2025 को नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास एवं वीरभद्र मार्ग में सिंगल use प्लास्टिक रोकथाम, गंदगी व अतिक्रमण के संबंध में निरीक्षण करते हुए आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 11 चालान कर रुपए 4,400/- की धनराशि अधिरोपित की गई।


शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया कि गंदगी तथा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उनके द्वारा अपील की गई कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें । सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग न करें। कपड़े एवम जूट के बैग आदि का उपयोग करें।



टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सेमवाल पर्यावरण पर्यवेक्षक  राजेश एवं रोहित  उपस्थित रहे।

 वार्ड नंबर 7 माया कुंड क्षेत्र में पार्षद अजय कुमार दास ,वार्ड नंबर 8 भरत मंदिर क्षेत्र में पार्षद माधवी गुप्ता  के साथ क्षेत्र में फागिंग की गई.

 इसके अतिरिक्त यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर मे फॉगिंग की गई।

 नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत देहरादून रोड में सिंगल यूज़ प्लास्टिक रोकथाम, गंदगी व अतिक्रमण के संबंध में निरीक्षण करते हुए आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 07 चालान कर रुपए 3,500/-  धनराशि अधिरोपित की गई।


टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित सिंह,  पर्यावरण पर्यवेक्षक  रवि एवं अनिल  उपस्थित रहे।

 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन


सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

Meritious students honored by CM DHaami Gjaa ghantakarn festival


21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। 

निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे, उक्त सभी गणमान्य 20 जून के दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। कुल मिलाकर मुख्य आयोजन में एक हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। इसलिए कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए, व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में भी इस दिन 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।



*योग के रूप में भारत ने दुनिया को आरोग्य और स्वस्थ्य रहने का मंत्र दिया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की है। इसी क्रम में 11वां योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भराड़ीसैंण में आयोजित किया जा रहा है।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से अमर उजाला प्रतिवर्ष हमारे राज्य के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरतंर प्रयासरत है। सरकार द्वारा क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी सरकारी विद्यालयों में एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं तथा 840 नए विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में स्मार्ट क्लासरूम भी स्थापित किए जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के 6 से 12वीं कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से प्रत्येक माह छात्रवृत्ति दी जा रही है। बच्चों के व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से प्रत्येक विकासखण्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने की शुरुआत की गई है। माध्यमिक विद्यालयों में 8 ट्रेड्स में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ की गई है, जिससे 42 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं कौशल आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार द्वारा स्थानीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी भाषाओं में पुस्तकें तैयार की गई हैं। ’हमारी विरासत’ पुस्तक के माध्यम से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भारत की संस्कृति, लोक परंपरा और महान विभूतियों से परिचित कराने का कार्य भी किया जा रहा है। बच्चों में कौशल, उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा को विकसित करने के लिए ’कौशलम कार्यक्रम’ भी प्रारंभ किया गया है।


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, सलाहकार संपादक अमर उजाला श्री उदय कुमार,  अमर उजाला के देहरादून संपादक श्री अनूप वाजपेयी, यूनिट हेड श्री पंकज शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ


घंडियाल देवता मंदिर गजा से होते हैं हरिद्वार और हिमालय के दर्शन-मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी में आयोजित ‘प्रथम‘ गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभी को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग देते हैं। गजा घण्टाकर्ण मंदिर पौराणिक मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ की परिक्रमा के बाद दूसरी परिक्रमा यहां पर की जाती है। पर्यटन की दृष्टि से यह अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थल है, जहां से हरिद्वार और हिमालय के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से यहां पर विकास की एक नई नींव पड़ रही है, जो ऐतिहासिक समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत संकल्प का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांव, पंचायत, क्षेत्र, जनपद और उत्तराखण्ड विकसित होगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के लिए प्रयासरत है और उत्तराखण्ड को हिन्दुस्तान का सबसे श्रेष्ठ राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर आ गई और 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर आयेगी तथा भारत विश्वगुरू और नेतृत्व वाला देश बनेगा। आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की संस्कृति एवं विरासत अमृतकाल में है। इस दौरान अयोध्या में भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर से लेकर उज्जैन में महाकाल मंदिर, उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ का मास्टर प्लान, केदारनाथ में पुर्ननिर्माण के कार्य, ऑल वेदर रोड़ के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, उद्यान, ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने, अवस्थापना आदि अनेकों कार्य हो रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि गजा में लगभग 30 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक, 24 करोड़ की लागत से हेंवलघाटी पम्पिंग पेयजल योजना का कार्य, नगर पंचायत कार्यालय, गौशाला, विश्राम गृह का कार्य किया गया है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, हॉउस ऑफ हिमालय ब्रांड के उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। कौशल विकास में निपुण स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों के द्वारा तैयार किये गये शानदार उत्पाद विदेशी कम्पनियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। फार्म मशीनरी, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, सौर स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि आदि अनेकों क्षेत्रों में सम्भावना के द्वार खुल रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड़ अग्रणी राज्य बनने की ओर उन्मुख है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं, इनमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण कानून, सख्त भू-कानून आदि शामिल हैं। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम किया। नकल विरोधी कानून लाकर 100 से अधिक नकल माफियों को जेल भेजा है। लगभग 23 हजार नौजवानों ने नौकरियों में सफलता प्राप्त की है।


इस अवसर पर वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है। 


इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकगीत/लोककलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक की सुन्दर प्रस्तुति तथा झांकियों का सुन्दर प्रर्दशन किया गया। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने बच्चों के माता-पिता और आयोजकों का आभार प्रकट किया और कहा कि उत्तराखंड का पहनावा और लोक संस्कृति को भी आगे बढ़ाना है। उत्तराखंड की माताओं और बहनों ने विदेश में जाकर भी हमारी संस्कृति को संजोकर रखा है। महोत्स में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं, जिनके माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिनका चयन एमबीबीएस, आईआईटी, एनआईटी, भारतीय नौसेना आदि में हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा शहीद विक्रम सिंह नेगी के गांव की सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रशासक, नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, चम्बा शिवानी बिष्ट, नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष चम्बा, शोभनी धनोला, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, लोक गायक प्रीतम भरतवाण सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।


 मित्तल परिवार ने   सामूहिक आत्महत्य कर ली है। 

विचारणीय प्रश्न है  कि एक परिवार का कारोबार भी चौपट हो गया,  खाने पीने को मोहताज़ हो गए, कर्ज़ में डूब गए, उसे भी नही उतार सके? किसी से सहायता उन्होंने मांगी या नही? या किसी ने उनकी सहायता नही की। और इस कदर परेशान हुए कि भगवान भी उन्हें रास्ता नही दिख सके, उन्हें आत्महत्या को मजबूर होना पड़ा। ये तो मरनेवाले जानते होंगे। परन्तु अत्यंत दुःखद है।

मित्तल परिवार ने   सामूहिक आत्महत्य कर ली है। कुछ वर्ष देहरादून किराए पर रहे प्रवीण मित्तल  की गाड़ी कल पंचकूला हरियाणा में पाई गई। 


जिसमें 7 लोग तड़पते मिले।इतना  उनका इलाज हो।पाता सभी ने दम तोड़ दिया। भयावह मंजर कर्ज़ के मर्ज को बयां करता है।


मरने वालों में प्रवीण , प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे शामिल हैं।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सभी सातों शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शव गृह में रखवाया गया।

 व्यास पीठ से पारिवारिकजनों  श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।

 भगवान बदरीविशाल के दर्शन‌किये।


श्री बदरीनाथ धाम: 


श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के शकुंतला भवन धर्मशाला में भंडारी परिवार की ओर से पित्रों की स्मृति तथा आत्मशांति हेतु 21 मई से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज 27 मई  मंगलवार को  पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के बाद विधि-विधान से समापन हो गया है कथा व्यास आचार्य रामलखन शास्त्री ने इस अवसर पर  पितृ जनों के आत्मशांति एवं सभी आयोजकों एवं यजमानों के सुख-समृद्धि की कामना का आशीर्वाद दिया। 

इससे पहले श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए सभी भक्तों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन भी किए।


इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य आयोजक/ मुख्य यजमान महिपाल सिंह भंडारी उनकी धर्मपत्नी रमा भंडारी,भाई सत्यपाल भंडारी सहित सभी सगे संबंधियों तथा श्रद्धालुजनों ने आरती,  समापन हवन-  यज्ञ पूर्णाहुति संपन्न की।


कथा के समापन पर कथा व्यास आचार्य रामलखन शास्त्री ने कहा कि इस कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पित्रों को मोक्ष होता है वही मनुष्य श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण से सदगति को प्राप्त हो जाता है। हमें निरंतर भगवान के दिव्य नाम रूप का श्रवण करना चाहिए।


श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर महिपाल सिंह भंडारी,  रमा भंडारी, सत्यपाल भंडारी , सुरेन्द्र सिंह रावत,दर्शन सिंह भंडारी सहित बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश  गौड़ कुलदीप बिष्ट, मनोज फर्स्वाण, केशव कुमार,चंदन फर्स्वाण, सुखदेव भंडारी, दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 27/05/2025, मंगलवार*

अमावस्या, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 27 may2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 * देवकार्य अमावस्या 


*वट सावित्री व्रत 


*सर्वार्थ सिद्धि योग 5:32 तक


*शनि जयंती 


*रोहिणी व्रत 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


सुखार्थी चेत्यजेद्विद्यां विद्यार्थी चेत्त्यजेत्सुखम् ।

सुखार्थीनः कुतो विद्या सुखं विद्यार्थिनः कुतः ।।

।। चा o नी o।।


  जिसे अपने इन्द्रियों की तुष्टि चाहिए, वह विद्या अर्जन करने के सभी विचार भूल जाए. और जिसे ज्ञान चाहिए वह अपने इन्द्रियों की तुष्टि भूल जाये. जो इन्द्रिय विषयों में लगा है उसे ज्ञान कैसा, और जिसे ज्ञान है वह व्यर्थ की इन्द्रिय तुष्टि में लगा रहे यह संभव नहीं.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


तत्रैवं सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः ।,

पश्यत्यकृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मतिः ॥,


परन्तु ऐसा होने पर भी जो मनुष्य अशुद्ध बुद्धि (सत्संग और शास्त्र के अभ्यास से तथा भगवदर्थ कर्म और उपासना के करने से मनुष्य की बुद्धि शुद्ध होती है, इसलिए जो उपर्युक्त साधनों से रहित है, उसकी बुद्धि अशुद्ध है, ऐसा समझना चाहिए।,) होने के कारण उस विषय में यानी कर्मों के होने में केवल शुद्ध स्वरूप आत्मा को कर्ता समझता है, वह मलीन बुद्धि वाला अज्ञानी यथार्थ नहीं समझता॥,16॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।


🐂वृष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।


👫मिथुन

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।


🦀कर्क

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।


🐅सिंह

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। 'आ बैल मुझे मार' की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।


🙍‍♀️कन्या

कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।


⚖️तुला

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।


🦂वृश्चिक

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।


🏹धनु

दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।


🐊मकर

मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।


🍯कुंभ

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।


🐟मीन

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 देहरादून:

70 BLO of uttarakhand training in delhi by election commmission


- उत्तराखण्ड सहित चार राज्यों के चुनाव अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

- तीन जिला निर्वाचन अधिकारियों, सहित 12 ईआरओ को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण


भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर बूथ स्तर के चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण के क्रम में उत्तराखण्ड के तीन जिला निर्वाचन अधिकारी, 12 ईआरओ और 70 बीएओ/बीएलओ सुपरवाइजर का दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एव निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी 353 प्रतिभागियों को संबोधित किया। उत्तराखण्ड के साथ हिमाचल, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के फील्ड लेवल के चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। पिछले दो माह में आयोग द्वारा नई दिल्ली में 3,350 से अधिक बीएलओ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।


उत्तराखण्ड से जिला निर्वाचन अधिकारी ऊधमसिंह नगर, जिला निर्वाचन अधिकारी चम्पावत एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बागेश्वर इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अलावा जनपद उत्तरकाशी,टिहरी,चमोली,पौड़ी,उत्तरकाशी,देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर,अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के एसडीएम स्तर के 12 ईआरओ एवं प्रदेश की सभी 70 विधानसभा से नामित 70 बीएओ/बीएलओ सुपरवाइजर हिस्सा ले रहे हैं। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन होगा।


अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि चुनाव लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960, चुनाव संचालन नियम, 1961 और समय-समय पर ईसीआई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सख्ती से आयोजित किए जाएं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी आरपी अधिनियम 1950 की धारा 24 (ए) के तहत डीएम/जिला कलेक्टर/कार्यकारी मजिस्ट्रेट और धारा 24 (बी) के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के पास प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ प्रथम और द्वितीय अपील के प्रावधानों से खुद को परिचित करेंगे। उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को अपने संवाद के दौरान मतदाताओं को इन प्रावधानों से अवगत कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया। 



 यह याद किया जा सकता है कि 6-10 जनवरी 2025 तक विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधन (एसएसआर) अभ्यास पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से कोई अपील दायर नहीं की गई थी। 


उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, विशेष रूप से मतदाता पंजीकरण, फॉर्म हैंडलिंग और चुनावी प्रक्रियाओं के क्षेत्र-स्तरीय कार्यान्वयन के क्षेत्रों में प्रतिभागियों को आईटी उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। अधिकारियों को मॉक पोल सहित ईवीएम और वीवीपैट का तकनीकी प्रदर्शन और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.