Halloween party ideas 2015

 हल्द्वानी :




*मंडल के 6 जनपदों के सांस्कृतिक दलों के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में पंजीकरण हेतु हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार से ऑडिशन प्रक्रिया प्रारम्भ*


*पंजीकरण प्रक्रिया के पहले दिन उधमसिंह नगर जिले  के 27 सांस्कृतिक दल रहे शामिल।*


सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में विगत 13 मई से 20 मई तक संपन्न हुआ।

    

*सोमवार से कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में प्रारम्भ हो गया है जो 30 मई, 2025 को संपन्न होगा*।


इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून से आए संयुक्त निदेशक  के एस चौहान ने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग राज्य सरकार की योजनाओं उपलब्धियों का प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से करता है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विभागीय गीत एवं नाटय योजना अंतर्गत विभाग में पंजीकृत इन सास्कृतिक दलों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों को आम जनता तक आसानी से पंहुचाने हेतु सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इस योजना से एक ओर राज्य की अपनी लोक संस्कृति को सहेजने और संजोने का कार्य हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का भी अवसर मिल रहा है साथ ही उन्हें रोजगार भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक, नुक्कड़ नाटय दलों के पंजीकरण से शासन की नीतियों निर्णयों और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का कार्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किये जाने के साथ ही युवाओं को भी इससे अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।


 सांस्कृतिक दलों की चयन प्रक्रिया में संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वरिष्ठ संस्कृति व रंग कर्मी अनिल घिल्डियाल घनश्याम भट्ट, केन्द्रीय संचार ब्यूरो से श्रद्धा गुरुरानी, भारतखंडे अल्मोड़ा से सुनील कुमार एवं सूचना अधिकारी हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रियंका जोशी शामिल है।

  *मंगलवार 27 मई को पिथौरागढ़ एवं चम्पावत जिले के दलों का, 28 मई को बागेश्वर, 29 मई को अल्मोड़ा तथा 30 मई को नैनीताल* जिले के सास्कृतिक दलों का 

ऑडीशन होगा।

     इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा जोशी, उधम सिंह नगर गोविन्द बिष्ट, व्यवस्था अधिकारी सूचना विभाग रामपाल सिंह रावत सहित विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


सीएम के सेवा, संवेदना और सुशासन की मिसाल


देहरादून:



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनसंवाद (जनता दरबार) में सोमवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी पीड़ा लेकर पहुँचीं।

 वृद्धा ने बताया कि उनके पति का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो चुका है और उसके बाद उनके बच्चों ने भी उन्हें घर से अलग कर दिया। 

आर्थिक तंगी में एकाकी जीवन जी रही महिला को किसी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।


 इस पर उन्होंने एक व्यक्ति की सहायता से जिले में लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत जिले में आयोजित होने वाले जनता दरबार में अपनी बात रखी। 

उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब वह किसी सरकारी मंच पर पहुंचीं और वह आश्चर्यचकित रह गईं जब उन्हें तुरंत समाधान मिल गया।


जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वृद्धा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी दीपंकर घिल्डियाल को निर्देशित किया कि महिला की वृद्धावस्था पेंशन तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की जाए।

 समाज कल्याण अधिकारी ने महिला को जनसेवा केंद्र भेजने के स्थान पर ‘सारथी’ सेवा के माध्यम से सीधे समाज कल्याण विभाग भिजवाया, जहां निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मात्र 10 मिनट में वृद्धा की पेंशन स्वीकृत कर दी गई। इसके साथ ही महिला को सुरक्षित उनके घर भी पहुँचाया गया।


प्रशासन द्वारा जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए समाधान प्रदान किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आमजन की शिकायतों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। 

मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों तक सीधे पहुँच रहा है। 

ऐसे संवेदनशील और मानवीय प्रयासों के माध्यम से उत्तराखंड सरकार आमजन की आशाओं पर खरा उतरते हुए एक जनकल्याणकारी प्रशासन की मजबूत नींव रख रही है।

       


*पेयजल की प्रत्येक समस्या का गंभीरता से संज्ञान ले रहा जिला प्रशासन।*


*गर्मी में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता*


*20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24x7 तैनात कार्मिक, अब तक मिली 104 शिकायत, 96 निस्तारित।*


*शिकायत मिलते ही त्वरित समाधान जारी रखें अधिकारीः डीएम*


*देहरादून 26 मई, 2025(सू.वि.)*

मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 26 मई तक पेयजल की 104 शिकायतें मिली है, जिसमें से 96 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।


पेयजल जल समस्याओं के निस्तारण हेतु संचालित कंट्रोल रूम को वार्ड-93 बडोवाला से सागर सिंह ने पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण कराया जा चुका है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति सुचारू है। आरकेडिया में लीकेज से सड़क पर बर्वाद हो रहे पानी की शिकायत पर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें पेयजल लाइन में रिसाव मिलने पर तत्काल उसको मरम्मत करवा दिया गया है। वही च्रद शेखर आजाद नगर एवं काली मंदिर, जीएमएस रोड पर पेयजल बाधित, लो प्रेशर से पानी आने की शिकायत का भी समाधान कर दिया गया है। अंबीवाल और हरिजन बस्ती में अनियमित पेयजल की शिकायत पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में अस्थिरता होने के कारण लो प्रेशर से अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति में समस्या थी। वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है। कंट्रोल रूम को मिलने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा के साथ पेयजल अधिकारी समस्याओं का डे-टू-डे समाधान करने में जुटे है। अब तक मिली 104 शिकायतों में 96 का निस्तारण कर लिया गया है।


जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।    

     

 

ऋषिकेश  : 


आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के समर्थन में रायवाला मंडल के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने रायवाला कैंट गेट से भगत सिंह चौक प्रतीतनगर तक  तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोगों ने सेना के समर्थन ने नारे लगाए।

इस दौरान हनुमान चौक में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने आतंकवाद पर कठोर प्रहार किया है। पूरी दुनिया ने हमारी सेना के युद्ध कौशल को देखा है। तिरंगा शौर्य यात्रा देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन करने का प्रतीक है। यात्रा में भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान महामंत्री मनोज डंगवाल, सुंदर लाल गौड़, अजय शाहू, ऋषिराम शर्मा, विनोद भट्ट, हुकुम सिंह रांगड़, प्रमोद धनै, मनीष कुकरेती, मनोज शर्मा, गणेश रावत, बलविंदर सिंह, बीना बंगवाल, दिव्या बेलवाल,  कमलेश भंडारी, बबीता कमल कुमार, रेनू शर्मा, ज्ञान सिंह राणा आदि रहे।

देहरादून:


*स्वास्थ्य सचिव बोले अफवाहों पर ध्यान न दें, राज्य सरकार हर स्तर पर आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध*



देशभर में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है। राज्य के सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ कोविड-19 प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने और किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने के निर्देश दिए। डॉ. कुमार ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सक्रिय और दुरुस्त रहनी चाहिए। बैठक में महानिदेशक चिकित्सा डॉ सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना, असिस्टेंट डारेक्टर डॉ पंकज सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ मनोज शर्मा, सीएमएस दून मेडिकल कॉलेज डॉ आरएस बिष्ट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


*स्वास्थ्य सचिव बोले: हर संभावित चुनौती के लिए हम तैयार*


"कोविड-19 के मामलों में देशभर में आई हालिया वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। राज्य में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें किसी भी संभावित चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। इस समय घबराने की नहीं, बल्कि सतर्कता बरतने और सजग रहने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि राज्य के हर अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 से संबंधित सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे — चाहे वह आइसोलेशन बेड हों, ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था हो या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता। इसके अलावा हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सर्विलांस सिस्टम मजबूत हो, जांच व्यवस्था में कोई कमी न हो और जरूरत पड़ने पर तेजी से कार्रवाई की जा सके। हमारी रैपिड रिस्पांस टीमें प्रशिक्षित और तैयार हैं। मैं राज्य के नागरिकों से अपील करता हूं कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना, भीड़भाड़ से बचना और लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।


हम सभी को एकजुट होकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी है ताकि हम न केवल खुद को, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रख सकें। यह समय अनुशासन और सहयोग का है, न कि लापरवाही का। राज्य सरकार हर स्तर पर आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"


*चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में पूर्ण व्यवस्थाओं के निर्देश*


राज्य के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि वे कोविड मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, ICU बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।


*सर्विलांस और जांच व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश*


सभी जिलों को कोविड-19 के संभावित मामलों की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी जांच केंद्रों में रैपिड टेस्ट किट और आरटी-पीसीआर किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।


ILI (इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण), SARI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) और कोविड मामलों की अनिवार्य रिपोर्टिंग की जाएगी और इस पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों एवं लैब को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे प्रतिदिन इन मामलों की रिपोर्ट इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन पोर्टल (IHIP) पर साझा करें।


*रैपिड रिस्पांस टीम पूरी तरह तैयार रहे*


IDSP कार्यक्रम के अंतर्गत गठित रैपिड रिस्पांस टीमों को किसी भी असामान्य परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड लक्षणों वाले सभी रोगियों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी और कोविड पॉजिटिव नमूनों को Whole Genome Sequencing (WGS) के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा।


*जनजागरूकता और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी*


सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 प्रबंधन और प्रतिक्रिया के लिए पुनः प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, जनता को सतर्क करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कोविड-19 से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले व्यवहार (Do’s & Don’ts) के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार कोविड-19 से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है, और जनता से अपील करती है कि वह जिम्मेदारी से उचित व्यवहार अपनाएं तथा अफवाहों से बचें।



*कोविड-19 से बचाव हेतु क्या करें और क्या न करें :-*


क्या करें:


1. छींकते/खांसते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू से ढकें।

2. भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें।

3. हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोएं।

4. पर्याप्त मात्रा में पानी व पौष्टिक आहार लें।

5. लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें और उसी अनुसार दवा लें।

6. संक्रमित होने की आशंका पर दूसरों से दूरी बनाए रखें।

7. बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों का विशेष ध्यान रखें।


*क्या न करें :*


1. प्रयोग किए गए टिश्यू या रूमाल का दोबारा उपयोग न करें।

2. हाथ मिलाने से बचें।

3. लक्षणग्रस्त लोगों के संपर्क में न आएं।

4. बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।

5. बार-बार आंख, नाक और मुंह न छुएं।

6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।


*कोटद्वार-भाबर क्षेत्र से मोटाढ़ाक को जोड़ने वाले मालन पुल की प्रतीक्षा हुई समाप्त*

CM Dhami  inaugurated Maalan Bridge


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी जनपद के कोटद्वार में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर निर्मित मालन पुल के सुरक्षात्मक कार्य सहित कुल सात निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। 


मुख्यमंत्री ने जनता को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस पुल के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार के विकास के लिये भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है। कोटद्वार में जहां एक ओर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 135 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर 691 करोड़ की लागत से कोटद्वार में चार लेन बाईपास और कोटद्वार-नजीबाबाद डबल लेन सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को भी अब डबल लेन में अपग्रेड किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। सिद्धबली-कोटद्वार से दिल्ली तक नई ट्रेन सेवा भी शुरू हो चुकी है। कोटद्वार में अस्पताल और बस स्टैंड टर्मिनल का भी निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिये लिये कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर विद्यालय के लिये भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 


कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार में मुख्यमंत्री के सहयोग से लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त मालन पुल का कार्य भी तेजी से पूरा किया गया है। 


इस अवसर पर नगर निगम कोटद्वार मेयर श्री शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान उपस्थित थे। 


*इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण*


26 करोड़ 75 लाख 95 हजार की लागत से चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग पर मोटाढाक के निकट मालन नदी पर 325 मीटर स्पान के पूर्व निर्मित आरसीसी वॉयडेड स्लैब सेतु का सुरक्षात्मक कार्य।


4 करोड़ 50 लाख 19 हजार की लागत से चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग के 12 किलोमीटर में स्थित 385 मीटर स्पान के सुखरौं पुल का सुरक्षात्मक कार्य। 


2 करोड़ 10 लाख 40 हजार की लागत से कौड़िया मोटाढाक मोटर मार्ग पर बीईएल के निकट सुखरों नदी पर 300 मीटर स्पान डबल लेन पुल का सुरक्षात्मक कार्य। 


2 करोड़ 36 लाख 87 हजार की लागत से खोह नदी में स्थित 90 मीटर स्पान ग्रास्टनगंज पुल के सुरक्षात्मक कार्य। 


2 करोड़ 70 लाख 20 हजार की लागत से खोह नदी में स्थित 100 मीटर स्पान गूलर पुल के सुरक्षात्मक कार्य।  


4 करोड़ 87 लाख 20 हजार की लागत से खोह नदी पर 100 मीटर स्पान आरसीसी गार्डर पुल के सुरक्षात्मक कार्य।


 18 करोड़ 25 लाख 35 हजार की लागत से निर्मित।

 चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पाखरो मोटर मार्ग के किलोमीटर 1-12 में सुदृढ़ीकरण कार्य। 


*मुख्यमंत्री की घोषणाएं* 


1-  विकासखण्ड दुगड्डा के मेरठ -पौड़ी राजमार्ग के कि०मी० 138 से लालपुर-कलालघाटी-नयाबाद-पुराना कोटद्वार-हरिद्वार मोटर मार्ग का डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण कार्य कराया जायेगा।


2- कोटद्वार में खड़क सिंह के घर से रजनी देवी के घर तक तथा चिल्लर खाल तिराहे से लोकमणिपुर की ओर बहादुर सिंह के घर तक सिगड्डी नगरीय पेयजल योजना में पाइपलाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।


3- सिंचाई खण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रातंर्गत के मालन फीडर की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा।


4- कोटद्वार में मालन नदी पर निर्मित बायी मालन नहर के साइफन सिल्ट इजेक्टर एवं आउटलेट वेल की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा।


5- राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एस०डी०एम०एफ०) क्षेत्रातंर्गत कोटद्वार में खोह नदी के बांये तट पर स्थित ग्राम बिशनपुर की बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा।

  डोईवाला : 


विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला द्वारा बुलावाला में 1800 मीटर एवं जॉली ग्रांट वार्ड पांच में 1100 मीटर सड़क निर्माण का उद्घाटन किया गया.

उन्होंने बुल्लावाला क्षेत्र में विगत वर्षों से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए रु  49.73 लाख लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का शिलान्यास किया ।

doiwala MLA Brij bhushan gairola


 जॉलीग्रांट क्षेत्र में वार्ड 05 में रु 38.45 लाख रुपये की लागत से होने वाली कार्य का शिलान्यास किया। 


कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र ताडियाल जी, मनीष 'प्रधानी जी परमिन्द्र सिंह (बाबु) शर्मा मण्डल अध्यक्ष रामजी काम शनी ललित पन्त, जय जोश, शिव प्राद सती, जसविन्दर  डॉली , विजेन्द्र राणा,  असवाल, रामेश डोभाल ,सम्पूर्ण रावत आदि उपस्थित रहे।

 ऋषिकेश:

 चंद्रभागा नदी से वार्ड नंबर 7 मायाकुंड के बाहर चंद्रभागा नदी से लगभग 100 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य  नगर निगम ऋषिकेश द्वारा गतिमान है। 

illegal encroachment and water logging problem removed by nagar nigam rishikesh


अवैध अतिक्रमण अभियान में पुलिस प्रशासन की ओर से घाट चौकी इंचार्ज विनेश कुमार और उनकी टीम मौजूद रहे जबकि नगर निगम की टीम में सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा सफाई नायक अजय बागड़ी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

साथ ही आगामी मानसून सत्र में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ऋषिकेश द्वारा परशुराम चौक से हीरालाल मार्ग  तक नाला निर्माण एवं सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

 विगत वर्षों में इस स्थान पर सर्वाधिक जल भराव होने के कारण अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। 

वर्तमान में मानसून सत्र से पहले ही लगभग 11 लाख रुपए से नाला निर्माण एवं लगभग 34 लाख की राशि से सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है ताकि जल भराव की समस्या का निस्तारण किया जा सके।


 शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कार्य का निरीक्षण किया गया तथा समय बाद रूप से कार्य संपन्न करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

 मौके पर नाला सफाई के साथ ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।


इस दौरान श्री राम कुमार संगल पार्षद गंगा विहार, श्री दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता नगर निगम, श्री अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त, प्रभु नौटियाल अवर अभियंता नगर निगम तथा संस्था के ठेकेदार आदि मौके पर उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.