ऋषिकेश:
चंद्रभागा नदी से वार्ड नंबर 7 मायाकुंड के बाहर चंद्रभागा नदी से लगभग 100 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य नगर निगम ऋषिकेश द्वारा गतिमान है।
अवैध अतिक्रमण अभियान में पुलिस प्रशासन की ओर से घाट चौकी इंचार्ज विनेश कुमार और उनकी टीम मौजूद रहे जबकि नगर निगम की टीम में सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा सफाई नायक अजय बागड़ी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
साथ ही आगामी मानसून सत्र में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ऋषिकेश द्वारा परशुराम चौक से हीरालाल मार्ग तक नाला निर्माण एवं सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
विगत वर्षों में इस स्थान पर सर्वाधिक जल भराव होने के कारण अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
वर्तमान में मानसून सत्र से पहले ही लगभग 11 लाख रुपए से नाला निर्माण एवं लगभग 34 लाख की राशि से सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है ताकि जल भराव की समस्या का निस्तारण किया जा सके।
शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कार्य का निरीक्षण किया गया तथा समय बाद रूप से कार्य संपन्न करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
मौके पर नाला सफाई के साथ ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान श्री राम कुमार संगल पार्षद गंगा विहार, श्री दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता नगर निगम, श्री अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त, प्रभु नौटियाल अवर अभियंता नगर निगम तथा संस्था के ठेकेदार आदि मौके पर उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें