Halloween party ideas 2015

 अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री गुरुरामराय दरबार मे दर्शन कर महाराज देवेंद्र दास  से भेंट कर समिति के कार्यो के विषय मे अवगत करवाया ।

देहरादून:

      अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के साथ देहरादून के संरक्षक श्री गुरु राम राय जी महाराज के झंडा दरबार साहिब मे दर्शन कर समिति के प्रमुख संरक्षक दरबार के सजादा नशीन महंत देवेंद्र दास  महाराज  से शिष्टाचार भेंट कर समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी महाराज जी को प्रदान की।



   विशेष रूप से समाज के युवा वर्ग का संरक्षण करते हुए उनका एक सभ्य समाज मे कैसे योगदान प्राप्त किया जाये  व उनके नशे के बढ़ते जाल से कैसे सुरक्षित रखा जाये इस विषय पर मंथन हुआ। 

महाराज जी से आग्रह किया गया की दरबार साहिब द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज और विश्व विद्यालय मे युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए कार्यशालाये लगाई जाये हफ्ते मे दो दिन तीस मिनट उनको सभ्य समाज की रुपरेखा के विषय से सम्बंधित व्याख्यान हो,समिति द्वारा जल्द ही युवा वर्ग के लिए कई कार्यक्रम देहरादून नगर मे किये जायेंगे।

   समिति के कई महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूर्ण करने मे महाराज जी के आशीर्वाद व दिशा निर्देशन की प्रार्थना की गई।

      समिति द्वारा गुरु राम राय जी के स्थान पर अंगवस्त्र व फरसा भेंट किया गया माता पंजाब कौर जी के स्थान पर अंगवस्त्र भेंट किया गया।

 महाराज देवेंद्र दास जी को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।


      आज प्रतिनिधि मण्डल मे समिति के संरक्षक  श्रीमती आभा बड़थवाल समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल, जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा,महानगर देहरादून अध्यक्ष  राजेश पंत ,महासचिव देवाशीष गौड़,नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी महासचिव मधु शर्मा,संगीता शर्मा, आशिमा राणा, विवेक शर्मा,आशीष शर्मा,वासु वशिष्ठ, प्रेम खुराना आदि सम्मलित रहे।


 *जनपद उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर संकट में फंसे श्रद्धालुओं को SDRF ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल* 


 *घोड़े से गिरी महिला श्रद्धालु को SDRF टीम ने बचाया, सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल* 


 *ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी महिला श्रद्धालु की तबीयत, SDRF महिला टीम ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल* 



यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर फारेस्ट डाइवर्जन भंडेली गाड के पास एक महिला श्रद्धालु, *श्रीमती वेकेंट लक्ष्मी (उम्र 61 वर्ष, निवासी आंध्र प्रदेश)* घोड़े से गिरने के कारण घायल हो गई, जिनके आंख के पास गंभीर चोट आई थी।


सूचना मिलते ही SDRF टीम, निरीक्षक श्री जगदम्बा प्रसाद बिज्लवाण के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिला को त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी सुरक्षित पहुँचाया गया।


इसी दौरान यमुनोत्री धाम से दर्शन कर वापस लौट रही एक महिला श्रद्धालु, *श्रीमती कल्याणी (उम्र 41 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश)* की भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम की ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया एवं तत्परता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी पहुँचाया।





04 liquor  shop closed by administration

देहरादून:

मा0 सुप्रीम कोर्ट से की गयी सशक्त जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्णय सर्वाेपरि, यातायात में बाधक  4 शराब की दुकानें शिफ्ट; फरमान जारी


पुलिस के अनुरोध पर यातायात में बाधक बनी सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा स्थित मदिरा की 4 दुकानें शिफ्ट, आदेश जारी




देहरादून ;


 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के जनसुरक्षा जनजीवन सर्वाेपरि के भाव पर डीएम सविन बसंल की सशक्त सड़क सुरक्षा समिति की सक्रियता एवं सुधारीकरण के जीवंत निर्णय का एक और प्रत्यक्ष प्रभाव 04 शराब की दुकानों के शिफ्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं।  मा0 मुख्यमंत्री ने जनसुरक्षा जनजीवन में सुरक्षा में अवरोध, शराब की दुकानों, उप दुकानों के चलते स्थानीय विरोध, कानून व्यवस्था में बाधा, जनआक्रोश परिलक्षित होने पर डीएम को निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया गया है। डीएम जनसामान्य, जनसुरक्षा से जु़ड़े मुद्दो पर कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि  जनसुरक्षा, जनजीवन से की दिशा में कोई भी अवरोध बाधा बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी क्रम में मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अधिकारों से सशक्त जीवनदायनी सड़क सुरक्षा समिति जनहित में निरंतर नये-2 निर्णण कर रही है। डीएम क अध्यक्षता में 27 मार्च को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर में बढते सड़का हादसों व यातायात जाम के  04 स्थानों पर शराब की दुकानों को मुख्य वजह बताते हुए इन स्थानों सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा स्थित मदिरा  से जनसुरक्षा के दृष्टिगत शराब की दुकानों का हटाने की प्रबल संस्तुति की गई थी। पुलिस के प्रस्ताव पर जनसुरक्षा के लिए  खतरा तथा यातायात में बाधक बन रही शराब की दुकानों को 01 सप्ताह के भीतर स्थान्तरित करने के डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में 23 स्थानों पर यातयात में बाधक बने विद्युत पोल शिफ्ट हो रहे शिफ्ट करने, लेफ्टटर्न फी करने को 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन,  10 स्थानों पर पुलिस बूथ होंगे शिफ्ट करने, जाखन संचार कट, 06 न० पुलिया सर्विस लेन /स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेज है। जिसकी डीएम स्वंय मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। 


  रुद्रप्रयाग:


fraud BEd degree case


बी०एड० की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड में नौकरी करने पर जनपद रुद्रप्रयाग के एक और फर्जी शिक्षक को 05 वर्ष का कठोर कारावास तथा 15000 रुपये के अर्थदंड की सजा

        जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात फर्जी शिक्षक त्रिलोक सिंह कठैत पुत्र भगत सिंह द्वारा अपनी बी०एड० की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की गई। शिक्षा विभाग के एस०आई०टी एवं विभागीय जांच के अनुसार उक्त शिक्षक की बीएड की डिग्री का सत्यापन कराया गया जिस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जांच आख्या प्राप्त हुई जिसमें उक्त फर्जी शिक्षक के द्वारा विश्वविद्यालय से कोई भी बी०एड० वर्ष 1993 की डिग्री जारी नहीं हुई पायी गई। शासन स्तर से एस०आई०टी जांच भी कराई गई थी। जिसके आधार पर शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा उपरोक्त शिक्षक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। फर्जी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया गया तथा माननीय सी० जे० एम० न्यायालय जनपद रुद्रप्रयाग के समक्ष विचारण हुआ।
          बृहस्पतिवार को विद्वान माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अशोक कुमार सैनी के न्यायालय द्वारा उपरोक्त फर्जी शिक्षक त्रिलोक सिंह कठैत पुत्र भगत सिंह को फर्जी बी०एड० की डिग्री के आधार पर छल व कपट से नौकरी प्राप्त करने के संबंध मे दोषी करार पाते हुए अभियुक्त त्रिलोक सिंह कठैत को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 05 वर्ष का कठोर कारावास की सजा तथा 10000 (दस हजार रुपये) रुपये जुर्माने से दण्डित किया गया एवं जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। तथा धारा 471 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अन्तर्गत दोषसिद्ध पाते हुए 02 वर्ष का कठोर कारावास व 5000 (पाँच हजार रूपये) रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया एवं जुर्माना अदा ना करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतना होगा। दोषसिद्ध शिक्षक त्रिलोक सिह कठैत को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर दण्डादेश भुगतने हेतु जिला कारागार पुरसाड़ी, (चमोली) भेजा गया।
      उक्त मामले में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी विद्वान अभियोजन अधिकारी श्री प्रमोद चन्द्र आर्य द्वारा की गई है।

 .उत्तराखण्ड राज्य में भाषा विभाग द्वारा परिवहन विभाग के पंजीयन कोड को राजभाषा हिन्दी में भी अंकित किये जाने की नयी पहल शुरूआत की है। 

registration code in uttarakhand  transport in hindi


इसके तहत राज्य में वाहनों के पंजीयन कोड UK (यू०के०) शब्द के स्थान पर हिन्दी भाषा में "उ०ख०" से प्रारम्भ होगा। उत्तराखण्ड राजभाषा अधिनियम, 2009 के आलोक में समय-समय पर जारी विभिन्न शासनादेशों में समस्त शासकीय कार्यों में हिन्दी भाषा के प्रयोग पर बल दिया गया है।वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में परिवहन विभाग द्वारा सम्भागीय व उप-सम्भागीय परिवहन कार्यालयों को पंजीयन कोड मात्र अंग्रेजी भाषा में ही आबंटित किये गये हैं । उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती उत्तर-प्रदेश एवं अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों पर हिन्दी भाषा में भी पंजीयन कोड आवंटित किये जाते रहे हैं ।राजभाषा अधिनियम, 2009 में प्राविधानित व्यवस्थानुसार उत्तराखण्ड राज्य में भी वाहनों अन्य राज्यों की तर्ज पर पंजीयन कोड UK (यू०के०) शब्द के स्थान पर हिन्दी भाषा में “उ०ख0” से प्रारम्भ किये जाने रखे गय प्रस्ताव को मा0 मंत्री जी, भाषा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अनुमोदन दे दिया गया है। इस सम्बन्ध में परिवहन विभाग के स्तर पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी ।

 गजराज को लगी खदरी गांव की लत।


ऋषिकेश : 



श्यामपुर का  खदरी खड़कमाफ गांव हाथी के लिए पसन्दीदा क्षेत्र बन गया है। चारे व भोजन की तलाश में यंहा पहले हाथी रात को गांव में प्रवेश करता था। लेकिन समय बीतने के साथ ही उसे गांव की लत लग गई है जिसके कारण  अब हाथी यंहा रात गुजर जाने के बाद भी चहल कदमी करता दिखाई दे जाता है। ऐसा की नजार बृहस्पतिवार  सुबह साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो को देखने को मिला जब एकल दाँत वाला जंगली हाथी उन्हें गांव की गलियो में टहलता हुआ नजर आया। जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। लोग भी उससे कुछ दुरी बनाकर पीछे पीछे टहलने लगे। सुबह का वक्त होने  चलते सड़के सुनसान होने से कोई दुर्घटना नही हुई।  ग्रामीणों ने  हाथी के आबादी में आने की सुचना वन विभाग को दे दी थी लेकिन कुछ देर बाद हाथी वापस जंगल की तरफ चला गया। ।


आज का राशिफल

*दिनांक:-16/05/2025, शुक्रवार*

चतुर्थी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 16 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *चतुर्थी व्रत चन्द्रोदय रात्रि 22:37


*अंगारक चतुर्थी 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


प्रारर्द्यूतप्रसंगेन मध्यान्हे स्त्रीप्रसंगतः ।

रात्रौ चौरप्रसंगेन कालो गच्छति धीमताम् ।।

।। चा o नी o।।


  सुबह उठकर दिन भर जो दाव आप लगाने वाले है उसके बारे में सोचे. दोपहर को अपनी माँ को याद करे. रात को चोरो को ना भूले.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


निश्चयं श्रृणु में तत्र त्यागे भरतसत्तम ।,

त्यागो हि पुरुषव्याघ्र त्रिविधः सम्प्रकीर्तितः ॥,


हे पुरुषश्रेष्ठ अर्जुन ! संन्यास और त्याग, इन दोनों में से पहले त्याग के विषय में तू मेरा निश्चय सुन।, क्योंकि त्याग सात्विक, राजस और तामस भेद से तीन प्रकार का कहा गया है॥,4॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🐂वृष

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।


👫मिथुन

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।


🦀कर्क

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।


🐅सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।


🙍‍♀️कन्या

परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।


⚖️तुला

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।


🦂वृश्चिक

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।


🏹धनु

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।


🐊मकर

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।


🍯कुंभ

भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🐟मीन

जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.