Halloween party ideas 2015

 *SDRF के पर्वतारोही मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ माउंट एवरेस्ट आरोहण अभियान हेतु हुए रवाना, सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने किया फ्लैग ऑफ*

SDRF mountaineer Rajendra Nath depart to win mount everest


उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को एक और गौरवशाली क्षण उस समय प्राप्त हुआ, जब SDRF के साहसी पर्वतारोही मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) के आरोहण अभियान के लिए रवाना किया गया। उन्हें SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट से सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया।


इस अवसर पर सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने मुख्य आरक्षी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा “पर्वतारोहण न केवल शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा है, बल्कि SDRF जैसे आपदा मोचन बल के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का माध्यम भी है। कठिन हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु पर्वतारोहण का अनुभव अत्यंत आवश्यक है। SDRF समय-समय पर अपने कर्मियों को ऐसे अभियानों हेतु प्रेरित करती है।”


मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ देश-विदेश में पर्वतारोहण के क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनके द्वारा अब तक पांच महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों के अतिरिक्त देश की अनेक पर्वतों  पर तिरंगा फहराया जा चुका है। उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नवत् हैं:

माउंट त्रिशूल (7120 मी.), माउंट गंगोत्री-I (6672 मी.), माउंट श्रीकंठ (6133 मी.), माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मी.), डीकेडी-2 (5670 मी.), माउंट बलज्यूरी (5922 मी.), माउंट बंदरपूंछ (5500 मी.), यूरोप, माउंट एलब्रुश (5642 मी.), अफ्रीका: माउंट किलिमंजारो (5895 मी.), दक्षिण अमेरिका, माउंट अंकोकागुआ, अर्जेंटीना (6961 मी.), उत्तररी अमेरिका, माउंट देनाली, अलास्का (6190 मी.) ऑस्ट्रेलिया, माउंट कोजियस्को (2228 मी.)


अब वे एशिया और विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर अपने अभियान को ऐतिहासिक बनाने की ओर अग्रसर हैं। मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ की यह उपलब्धि SDRF और उत्तराखंड पुलिस के गौरव को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगी।


इस अवसर पर SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में उप सेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, क्वार्टर मास्टर श्री राजीव रावत, उप निरीक्षक श्री जयपाल राणा सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

 ऋषिकेश : 


हरिद्वार- ऋषिकेश राजमार्ग पर रायवाला से गत सात मई को लूटी गयी कार के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में रायवाला पुलिस को कामयाबी मिली है।

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती के द्वारा बताए अनुसार गत पाँच मई को चन्द्रबनी चोयला सुभाष नगर देहरादून निवासी राजेन्द्र सिंह राठौर ने तहरीर देते हुए बताया था कि आईएसबीटी देहरादून से 04 लोगो ने नजीबाबाद के लिए राजेन्द्र राठौर की टैक्सी कार स्वीफ्ट डिजायर संख्या यूके 07 टीइ 0713 को बुक किया था।

 रायवाला  वन निगम डिपो के पास पहुँचने पर चारों सवारियों द्वारा लघुशंका का बहाना बनाकर कार रुकवाया और पिड़ित को कार से धक्का देकर  कार व मोबाइल फोन व गाडी के समस्त दस्तावेज  लेकर चले गए हैं। 

सूचना का तत्काल संज्ञान लेकर  घटना की गंभीरता को देखते हुए 


 भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए घटना की गम्भीरता को देखते हुए  वारिष्ठ उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी व उपनिरीक्षक कुशाल सिंह रावत के नेतृत्व मे पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 पुलिस टीम द्वारा एसओजी देहात देहरादून की मदद से वांछित अभियुक्तो की तलाश में  सैकड़ो सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों तक पहुँच बनाकर अभियुक्तों द्वारा लूटी गयी कार को लूट कर दिल्ली लेकर गये हैं। 

टीम द्वारा  दिल्ली के विभिन्न स्थानो पर तलाश  करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्तगण उसी कार को लेकर दूसरी घटना को अंजाम देने के इरादे से हरिद्वार  ऋषिकेश पहुँचे हुए हैं। 

 रायवाला पुलिस की गठित टीम ने बुद्धवार को शाम के समय मुखबीर की सूचना पर  चण्डी देवी रोपवे के पास की पार्किंग हरिद्वार से लूटी गयी स्वीफ्ट डिजायर कार के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

  अभियोग में न्याय संहिता की धारा 317(2), 3(5), 318(4), 336(3), 340(2) की बढौतरी की गयी है। मामले में चौथे वाछित अभियुक्त असजद की तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना की गयी है । अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी एकत्र की जा रही है ।


आज का राशिफल

*दिनांक:- 15/05/2025, गुरुवार*

तृतीया, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 15 may,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *विश्व परिवार दिवस 


*गुरु आनंदमयी माता जयंती 


*गुरु मिथुन में प्रवेश 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


निविषेणापि सर्पेण कर्तव्या महती फणा ।

विषमस्तु न चाप्यस्तु घटाटोप भयंकरः ।।

।। चा o नी o।।


  यदि नाग अपना फना खड़ा करे तो भले ही वह जहरीला ना हो तो भी उसका यह करना सामने वाले के मन में डर पैदा करने को पर्याप्त है. यहाँ यह बात कोई माइना नहीं रखती की वह जहरीला है की नहीं.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


त्याज्यं दोषवदित्येके कर्म प्राहुर्मनीषिणः ।,

यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यमिति चापरे ॥,


कई एक विद्वान ऐसा कहते हैं कि कर्ममात्र दोषयुक्त हैं, इसलिए त्यागने के योग्य हैं और दूसरे विद्वान यह कहते हैं कि यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं॥,3॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।


🐂वृष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।


👫मिथुन

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।


🦀कर्क

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।


🐅सिंह

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। 'आ बैल मुझे मार' की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।


🙍‍♀️कन्या

कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।


⚖️तुला

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।


🦂वृश्चिक

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।


🏹धनु

दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।


🐊मकर

मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।


🍯कुंभ

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।


🐟मीन

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।



मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण किये जाने हेतु 95.84 लाख तथा गांधी इण्टर कालेज पनुआनौला में 04 कक्षो के निर्माण किये जाने हेतु 99.95 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में बरड़ बैंड से पांखू कोकिला देवी मंदिर तथा पांखू से धरम घर होते हुए कोटमनिया तक सडक सुधारीकरण व डामरीकरण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में मसूरी स्थित शहीद स्थल पर शैड के निर्माण किये जाने की घोषणा को मसूरी शहीद स्मारक समिति द्वारा किये गये अनुरोध पर संशोधित करते हुए मसूरी शहीद स्थल से लगी भूमि पर उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनाए जाने की स्वीकृति  प्रदान की है। 



 

          राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलाढूंगा भीमताल विद्यालय मैदान 28 मीटर लंबाई 15 मीटर चौड़ाई मैदान में रंगीन टाइल लग  चुकी है संपूर्ण कार्य समाप्त हो चुका है।

after 51 years school got interlocking tiles


 बहुत सुंदर लग रहा है विद्यालय का मैदान जहां एक तरफ मिट्टी हुआ करती थी धूल उड़ती रहती थी मैदान के पत्थरों से बच्चों को ठोकर लगती थी  विद्यालयों के सभी कमरों पर मिट्टी ही मिट्टी हो जाया करती थी ।

 विद्यालय प्रशासन परेशान था आज विद्यालय परिवार तथा  बच्चे  खुश हैं प्रधानाचार्य श्रीमानआर एस खपा संकुल प्रभारी श्रीमान ललित मोहन बेलवाल जी पूर्व वरिष्ठ सहायक श्रीमान दीपक शर्मा ललित मोहन तिवारी कपिल कुमार तिलारा प्रमोद कुमार त्रिपाठी श्रीमती दीप्ति दीगारी नीलम पांडे नीरज देवतुल्य ध्यान सिंह नेगी श्रीमती सुमन त्रिपाठी जी श्रीमती मंजू जोशी जी विक्रम कुमार   तथा ग्राम प्रधान चिराग बोरा जी ग्राम प्रधान देवराम जी हीरा सिंह संभल जी ललित मोहन संभल जी लक्ष्मण सिंह संभल जी कैलाश संभल जी महेश संभल पूरन संभल गोधन संभल दीवान संभल  भवन लाला जी द्वारा समाज सेबी हेमंत गौनिया का धन्यवाद किया है   समाजसेवी  हेमंत गोनिया द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती बेला तोलिया जी से इस कार्य के लिए ₹5 लाख  रुपए की स्वीकृति कराई थी समाजसेवी हेमंत गोनिया ने उनका तथा जिला पंचायत के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है  तथा समाजसेवी हेमंत औनिया द्वारा यहीं पर प्राइमरी विद्यालय पर भी विद्यालय की दीवार वह गेट लगाया गया है  और भी जिले नैनीताल के कई विद्यालयों पर विकास कार्य कराए जा  रहे हैं यही उनका संकल्प है यही उन्होंने जीवन का लक्ष्य बनाया है तथा हमारे पास कोई एनजीओ नहीं कोई सरकारी नहीं मदद नहीं हम सांसद निधि विधायक निधि जिला पंचायत निधि जिला न्यास मंच निधि जिलाधिकारी निधि तथा समाज की बड़ी एन जी ओ  से कई विद्यालयों को मदद कराते हैं जिला नैनीताल के कई विद्यालयों पर हमने मदद की  है  तथा हम लोग 15 अगस्त 26 जनवरी बाल दिवस 31st होली दीपावली खेल महाकुंभ खेल उदयमान पर भी बच्चों को चॉकलेट बिस्किट फ्रूटी केक समोसे ब्रेड पकोड़ा भोजन भी निशुल्क उपलब्ध कराते हैं हर वर्ष विद्यालयों पर रंगाई पुताई दरवाजे खिड़की लाउडस्पीकर मेज कुर्सी स्वेटर जूते बैग मोजे रुमाल स्वेटर कॉपियां और पेंसिल ज्योमेट्री बॉक्स खेल सामग्री पानी की टंकी  टुल्लू पंप अन्य सामान भी जो सरकार से नहीं मिलता वह उपलब्ध कराते हैं अभी अप्रैल और मार्च माह में हमने 2000 बच्चों को 2 लाख का खाद्य सामग्री भी वितरित की थी जिसका हमारे पास प्रमाण है लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य होते रहते हैं यह सब मेहनत और ईमानदारी का फल है तभी सबकी मदद हो जाती है समाज का हर वर्ग समाज हित पर  जुड़कर इस तरह सामाजिक कार्य में सहयोग व दान कर सकता है और इस मैसेज को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि लोगों की अधिक से अधिक मदद हो सके कांटेक्ट नंबर 98972 13226 पर संपर्क करें सकते हैं

 

CM Dham iand  media incharge congress mahrishi


आज उत्तराखंड के परम सम्मानित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से देहरादून मुख्यमंत्री निवास में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य समन्वयक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि जी एवं पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की और जनहित से जुड़े कुछ मुद्दों पर विचार किया।

 अयोध्या / लखनऊ :



पूर्व उपनिदेशक सूचना उत्तर प्रदेश एवं मा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता डॉ मुरलीधर सिंह ने प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा नियोजन मंत्री से उत्तर प्रदेश सचिवालय में मुलाकात की.

उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं उनके पुराने छात्र जीवन के साथी श्री अनिल राजभर  से  मुलाकात के दौरान उन्होंने अयोध्या पब्लिक द्वारा लिखित पुस्तक नई पूजा पाठक एवं अयोध्या की कथा भी भेंट किया।

श्री मुरलीधर  उत्तर प्रदेश सरकार में पहले मुख्यमंत्री मीडिया सेल के प्रभारी थे और अब  माननीय उच्च न्यायालय में  अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे है।.

  श्री  राजभर  वाराणसी के मूल निवासी तथा छात्र जीवन उनका शिवपुरी में और उदय प्रताप कॉलेज में गुजारा है. 

उस समय समय श्री सिंह भी उदय प्रताप कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तथा छात्र यूनियन के महामंत्री भी थे श्री राजभर  श्रम एवं सेवा नियोजन के मंत्री रहे हैं.

 श्री मुरलीधर  द्वारा सभी के कल्याण के लिए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देशन में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त करने के लिए नीति बनाई जा रही है।

इस पर श्री सिंह ने कि भारतीय संविधान गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करता है ।

इसलिए नियमानुसार समाज के सभी वर्गों के लोगों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किया जाए ,आरक्षण दिया जाए एवं महिलाओं को कम से कम 33% आरक्षण प्रदान किये जायें जिससे सरकार की छवि भी बेहतर होगी और इसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे ।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.