Halloween party ideas 2015

   

ऋषिकेश  : 


 छिद्दरवाला में अज्ञात स्कार्पियो वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार को निरंजन पुर देहरादून निवासी नहीम 54 अपने पुत्र समीर 18 के साथ स्कूटी से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला में अज्ञात स्कोर्पियो वाहन ने ओवरटेक करते हुये स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार  पिता पुत्र ट्रक के नीचे घुस गये। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एसआई कुशाल रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

            

  ऋषिकेश :



  रायवाला क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम प्रतीतनगर रायवाला स्थित सत्येश्वरी देवी मेमोरियल इंटर कालेज में स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत श्री सत्य साईं संजीवानी हॉस्पिटल रायवाला द्वारा एक दिवसीय बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन व स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

शनिवार को रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के आयोजन पर सत्येश्वरी देवी मेमोरियल इंटर कालेज में एक दिवसीय किशोरावस्था में स्वास्थ्य की जानकारी व उपचार विषयक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें विद्यालय के 120 छात्र छात्राओं ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य जाँच कराकर निःशुल्क दवाएं भी ली। इस अवसर पर  हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सक डॉ प्रणति दास व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज सिंह ने छात्र छात्राओं को  किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव के सम्बन्ध में जानकारी दी और इस दौरान होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में भी विस्तार से बताया। डॉ प्रणति दास ने बताया कि शिविर के दौरान अधिकतर बालिकाओं में एनीमिया, मासिक धर्म में अनियमियतता, सफ़ेद पानी की समस्या और मासिक धर्म के दौरान कमर में दर्द पाया गया है। जिनकी जाँच उपरान्त उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी गयी। इस दौरान वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज सिंह ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को घर का बना खाना देने पर विशेष ध्यान दें और बच्चे के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उनको खेलकूद व व्यायाम के लिए प्रेरित करें। साथ ही बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उनको मोबाइल व शोसल मिडिया से भी दूर रखने की आवश्यकता है। शिविर में विद्यालय के 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ रजनी सिंह, डॉ ऋतु नेगी, प्रधानाचार्य आरपी मैठाणी, प्रमोद बड़ोला, इन्द्र मोहन रतूड़ी, विजय कंडवाल, अंकित कुमार, उषा जोशी, रश्मि चमोली, सिप्रा सखी, रोशनी नौटियाल सहित सत्य साईं संजीवनी की टीम मौजूद रही।

डोईवाला:



अतिरिक्त मण्डल रेलवे मैनेजर मुरादाबाद उत्तर रेलवे को  मार्ग अवरोधक को हटाये जाने, पार्किग टेण्डर एवं नाली निर्माण किये जाने  के सम्बन्ध में  नगरपालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी  के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया है ।

जिसमेबअवगत कराया गया है कि रेलवे द्वारा चौक बाजार डोईवाला से रेलवे स्टेशन के अन्दर जाने वाले मार्ग पर पिलर / अवरोधक लगाये जाने के कारण आमजन के आने जाने में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।

 पार्किंग सुविधा न होने के कारण समस्या और भी गम्भीर होती जा रही है। 

जिसके कारण आमजन के अतिरिक्त बाजार के व्यापारीवर्ग में भारी रोष व्याप्त है ।

 इसके अतिरिक्त यह भी संज्ञान में लाना है कि रेलवे परिसर में नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। 

जलभराव के कारण जलजनित कीडे एवं मच्छरों के पनपने से बीमारी यथा डेंगू, मलेरिया आदि पैदा होने का खतरा बना रहता है।

अतः उपरोक्त सन्दर्भ में आमजन / व्यापारीवर्ग के हितों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन में प्रवेश किये जाने वाले स्थान पर लगे अवरोधक / पिलर को हटाने, पार्किंग टेण्डर किये जाने के साथ-साथ नाली निर्माण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।


इस अवसर पर राकेश डोभाल (सम पद) वार्ड 15, निचली जौलीनगरपाका परिषद डाईवालादीप मेरी जिला दहरादू। (उत्तराखण्ड)सुशीला सैनी (सभासद) सभासद वार्ड 10-09वार्ड नं0-14, खत्तानगर पालिका परिषद डोईवाला, देवदूईश्वर सिंह रौथाण (सभासद) वार्ड नं0-10, मानियावालानगर पालिका परिषद डोईवाला, दे० दून मो0 सुरेशकुमारसभासद -16अठूखालादिवीपविनीत (सभासद)वार्ड नं0-17, कुड़कावाला नगर पालिका परिषद होईवाला, देवरRash सुरेश सैनी (सभासद)वार्ड नं0-2. आर्यनगर नगर पालिका परिषद डोईवाला उपस्थित रहे।



    

नौंवे दिन यानि नवमी तिथि को मां के सिद्धीदात्री का पूजन और आराधना की जाती है। मां का यह स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाला है।




भगवती सिद्धिदात्री का ध्यान, स्तोत्र व कवच का पाठ करने से 'निर्वाण चक्र' जाग्रत हो जाता है।  


आज 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे तक अष्टमी तत्पश्चात नवमी  नवरात्रि लगेगी।

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम।

कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम॥

स्वर्णावर्णा निर्वाणचक्रस्थितां नवम दुर्गा त्रिनेत्राम।

शख, चक्र, गदा, पदम, धरां सिद्धीदात्री भजेम॥

पटाम्बर,परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम।

मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल मण्डिताम॥

प्रफुल्ल वदना पल्लवाधरां कातं कपोला पीनपयोधराम।

कमनीयां लावण्यां श्रीणकटि निम्ननाभि नितम्बनीम॥  


    श्री राम हमारे देश की संस्कृति का आधार है, भारत भूमि के श्वास है,उनका  स्मरण  मात्र  ही हमारे सभी तापों को नष्ट कर देता है. अयोध्या की पवन भूमि पर जन्मे मर्यादा पुरुषोतम  श्री राम के जन्मोत्सव को रामनवमी के रूप में देश भर में अनंत काल से मनाया जाता रहा है और मनाया जाता रहेगा.

Sri Ram janmotsav 2025


अयोध्या और पूरे भारतवर्ष में श्रीरामलला के जन्मोत्सव किभव्य तैयारियां की गई है।




*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी  मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इस का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाईओं का सामना जिस आदर्शता के साथ किया वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। राम नवमी का पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

ऐसे करें रामनवमी का पूजन, न भूलें हनुमान जी को 




राम नवमी के दिन स्नान कर उत्तर दिशा में मंडप बनाकर राम दरबार की मूर्ति, प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। हनुमान जी को विराजमान करें। इस दिन भगवान राम का मय पंचायतन करना चाहिए। इस मंडप में विराजमान सीता, राम, लक्ष्मण, हनुमान जी का विविध उपचारों (जल, पुष्प, गंगाजल, वस्त्र, अक्षत, कुमकुम) आदि से पूजन करना चाहिए। पूजन के बाद आरती का आयोजन करना चाहिए।

 





 ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन वृंदावन में

 मराठी फिल्म निर्माता व निर्देशक अमोल भगत निर्णायक मंडल में बतौर जज शामिल

सांसद हेमामालिनी रहेंगी, मुख्य अतिथि



          सांस्कृतिक गतिविधियों की दिशा में अग्रसर चर्चित संस्था 'बाँसुरी' द्वारा द्वितीय दो दिवसीय ब्रज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 19 और 20 अप्रैल को कृष्णा फनलैंड सिनेमा, छटीकरा रोड , वृन्दावन में किया जाएगा। फेस्टिवल की जानकारी देते हुए फेस्टिवल फाउंडर विनय गोस्वामी ने बताया कि फ़िल्म फेस्टिवल में शार्ट फ़िल्म, म्यूजिक वीडिओज़, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्मों को शामिल किया जाएगा। 


इस दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल की खास बात ये है कि मराठी फिल्म निर्माता निर्देशक अमोल भगत निर्णायक मंडल में बतौर जज शामिल किया गया है। अमोल भगत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। मराठी फिल्म उद्योग में अमोल भगत के शानदार योगदान ने, विशेष रूप से 'पुणे टू गोवा' जैसी फिल्म में उनके निर्देशन के माध्यम से उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है।

 कहानी कहने और सिनेमाई  दृष्टि में उनकी कुशलता ने लगातार दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से आकर्षित किया है, जिससे फिल्म निर्माण व निर्देशन के क्षेत्र में विशिष्ट छवि के साथ उनकी स्थिति मजबूत हुई है। पुणे में जन्मे और बारामती के ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े फिल्मकार अमोल भगत को अब तक कुल 59 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों के निर्णायक मंडल में बतौर जज शामिल किया जा चुका है। ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में फिल्म लेखिका डॉ अचला नागर, अभिनेता ब्रजेन्द्र काला और फिल्म व टीवी धारावाहिक निर्माता, निर्देशक सिद्धार्थ नागर उपस्थित रहेंगे। 

अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी जी को मुख्य अतिथि के रूप से आमंत्रित किया जा चुका है। इस फिल्म समारोह के पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजन की विस्तृत चर्चा करते हुए 'बाँसुरी' संस्था के सचिव विवेक आचार्य ने बताया कि समारोह में चार श्रेणी रखी गई है। इन चार केटेगरी की फिल्मों में से हर कैटेगरी में बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर,बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री का चयन करके अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा । इस फेस्टिवल में भारतीय फिल्म जगत की किसी एक नामचीन शख्सियत को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

 काली दास पाण्डेय


आज का राशिफल

*दिनांक:-06/04/2025, रविवार*

नवमी, शुक्ल पक्ष, 

चैत्र

Rashifal today 06 april 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *राम नवमी महोत्सव


*नवरात्रि समाप्त


*सर्वार्थ सिद्धि योग


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


त्यजेदेकं कुलस्यार्थे ग्रामस्यार्थे कुलं त्यजेत् ।

ग्रामं जनपदस्यार्थे आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत् ।।

।। चा o नी o।।


कुल की रक्षा के लिए  एक सदस्य का बिलदान दें,गाव की रक्षा के लिए एक कुल  का बिलदान  दें, देश  की रक्षा के लिए एक गाव का बिलदान  दें, आतमा की रक्षा के लिए देश का बिलदान  दें.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04


तस्मादज्ञानसम्भूतं हृत्स्थं ज्ञानासिनात्मनः ।,

छित्वैनं संशयं योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत ॥,


इसलिए हे भरतवंशी अर्जुन! तू हृदय में स्थित इस अज्ञानजनित अपने संशय का विवेकज्ञान रूप तलवार द्वारा छेदन करके समत्वरूप कर्मयोग में स्थित हो जा और युद्ध के लिए खड़ा हो जा॥,42॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

प्रेम-प्रसंग में तनाव रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। 


🐂वृष

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


👫मिथुन

परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पुराना रोग उभर सकता है। भूमि व भवन के कार्य बनेंगे।


🦀कर्क

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। तनाव रहेगा।


🐅सिंह

शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें। धैर्य रखें।


🙍‍♀कन्या

प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।


⚖तुला

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बेचैनी रहेगी।


🦂वृश्चिक

रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। संतान की चिंता रहेगी।


🏹धनु

फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। तनाव रहेगा। कार्य की गति धीमी रहेगी। जोखिम न उठाएं।


🐊मकर

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा संभव है। लाभ होगा।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।

पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.