Halloween party ideas 2015

 

देहरादून :


Budget presented by finance minister in uttarakhand today


उत्तराखंड सरकार आज 2025-26 का बजट पेश करने जा रही है।

 वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने शासकीय आवास पर सबसे पहले पूजा अर्चना की। 

आज सरकार उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए वर्ष 2025 और 26 का बजट पेश करने जा रही है.

12:20  पर सरकार सदन में बजट प्रस्तुत करेगी ।

 देहरादून: 

CM Dhami and CDS anil chohan



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा  देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है। राज्य  सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहरावना (चकराता) के विद्यार्थियों ने भेंट की। इसके बाद छात्र - छात्राओं ने विधानसभा में विधानसभा सत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों को देखा। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती रेखा गुप्ता  को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Rekha gupta 4th woman CM of Delhi


उन्होंने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और दिल्ली का सर्वस्पर्शी व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

 उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया समाजसेवी को  आज ्19-2-2025 को समाजसेवी हेमंत गोनिया को उत्तराखंड रत्न से मोमेंटो कप देकर समाज सेवा आरटीआई के उत्कृष्ट कार्य के लिए तिवारी टूरिस्ट होटल हल्द्वानी नैनीताल के ओनर श्रीमान प्रदीप तिवारी जी ने सम्मानित किया तथा समाजसेवी के कार्यों की प्रशंसा की है .

Social worker  hemant goniya honored


इस अवसर पर भगवान सिंह अधिकारी , रूपा‌‌ अधिकारी, खष्टी बिष्ट , लक्ष्मण सिंह गौनिया,  होशियार सिंह गौनिया‌,‌ संतोष ब्ल्यूटिया , अमित रस्तोगी ललित मोहन तिवारी,  प्रमोद कुमार‌ त्रिपाठी , दीप्ति‌ दीगारी , मंजू जोशी सुमन त्रिपाठी , सुनीता नदगली ,सुरेंद्र नदगली गुंजन बोरा ,  नीरज बोरा ,  हेमंत नैला अनीता नौला , नीमा नेगी सुशीला परवार , रेखा परगाई , उपाध्याय मैडम , शोभन संभल  नहीं  तथा आज हेमंत गोनिया व उनकी पत्नी की 25 सालगिरह केक कटकर एक दूसरे को माला पहनकर बनाई गई तथा आज घर पर पूजा अर्चना भी की गई है और सभी लोगों ने हेमंत गोनिया  पुरस्कारों से सम्मानित किया गया .


रंगारंग कार्यक्रम चुटकुले शेर शायरी नाच गाना अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है और रात्रि भोज भी किया गया एक अनूठा प्रोग्राम का आयोजन किया गया है.

आज का राशिफल

*दिनांक:- 20/02/2025, गुरुवार*

सप्तमी, कृष्ण पक्ष,

फाल्गुन

Rashifal today 20 feb 2025


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 13:29 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


तृणं ब्रह्मविदः स्वर्गस्तृणं शूरस्य जीवितम् ।

जिताक्षस्य तृणं नारी निःस्पृहस्य तृणं जगत् ।।

।। चा o नी o।।


समुद्र में होने वाली वर्षा व्यर्थ है. जिसका पेट भरा हुआ है उसके लिए अन्न व्यर्थ है. पैसे वाले आदमी के लिए भेट वस्तु का कोई अर्थ नहीं. दिन के समय जलता दिया व्यर्थ है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


रजसि प्रलयं गत्वा कर्मसङ्‍गिषु जायते ।,

तथा प्रलीनस्तमसि मूढयोनिषु जायते ॥,


रजोगुण के बढ़ने पर मृत्यु को प्राप्त होकर कर्मों की आसक्ति वाले मनुष्यों में उत्पन्न होता है तथा तमोगुण के बढ़ने पर मरा हुआ मनुष्य कीट, पशु आदि मूढ़योनियों में उत्पन्न होता है॥,15॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्‍त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें।


🐂वृष

प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


👫मिथुन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।


🦀कर्क

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। वाणी में संयम रखें।


🐅सिंह

देव-दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशालीव व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।


🙍‍♀️कन्या

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


⚖️तुला

भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है।


🦂वृश्चिक

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।


🏹धनु

सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।


🐊मकर

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🍯कुंभ

यात्रा मनोरंजक रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।


🐟मीन

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 डोईवाला;


Fifth payment of sugarcane farmers released by


चीनी मिल डोईवाला द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान हेतु रू0 755.82 लाख की पांचवी किश्त जारी


आज दिनांक 19.02.2025 को डोईवाला शुगर कम्पनी लि०, डोईवाला द्वारा भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 हेतु दिनांक 03.01.2025 से 14.01.2025 तक कृषकों द्वारा मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने का भुगतान हेतु पांचवी किश्त जारी की गई। 


जिसके अन्तर्गत डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास, समिति डोईवाला को रू० 319.48 लाख, देहरादून समिति को रू0 182.03 लाख, ज्वालापुर समिति को रू0 79.29 लाख, रूड़की समिति को रू0 140.34 लाख, दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 23.08 लाख एवं दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 2.34 लाख, लक्सर समिति को रू० 9.26 लाख, कुल रू0 755.82 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान जारी किया गया, जिससे कई हजार कृषक लाभान्वित होंगे।


श्री डी0पी0सिंह, अधिशासी निदेशक ने बताया कि इस भुगतान से पूर्व मिल द्वारा चार किश्तों में भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 में दिनांक 02.01. 2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने का कुल रू0 3,270.78 लाख का भुगतान समितियों को भेजा गया था तथा आज पुनः पेराई सत्र 2024-25 हेतु दिनांक 03.01.2025 से 14.01.2025 तक कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये गन्ने का भुगतान हेतु रू0 755.82 लाख की पांचवी किश्त जारी कर दी गई है।अधिशासी निदेशक ने समस्त कृषकगणों से मिल में साफ-सुथरा ताजा, जड़ एवं अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया है । 


सहकारी गन्ना विकास समितियों के कृषकगणों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की पांचवी किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर उत्तराखण्ड राज्य सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री डी०पी० सिंह० जी का आभार व्यक्त किया गया।गन्ना समितियों व गन्ना विकास परिषद को गन्ना कमीशन का लगभगरू0 36.64 लाख भुगतान जारी किया गया.


डोईवाला शुगर कम्पनी लि०, डोईवाला द्वारा आज दिनांक 19.02.2025 को गन्ना मूल्य भुगतान के साथ साथ पेराई सत्र 2024-25 में दिनांक 31.01.2025 तक विभिन्न गन्ना समितियों द्वारा आपूर्तित गन्ने पर देय गन्ना कमीशन की धनराशि के विरूद्ध समितियों / परिषद को कुल रू0 36.64 लाख का भुगतान भी किया गया।

 ऋषिकेश :


ढालवाला क्षेत्र  के जंगल में मृत गोवंश के अवशेष मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और बजरंग दल के प्रमुख भड़क गए हैं |

संगठन ने मृत गोवंश के अवशेष मिलने पर कई प्रकार के सवाल खड़े किए हैं|

मौके पर रहने वाले गुर्जर परिवारों की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया है |



मामले में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर और बजरंग दल के प्रमुख नरेश उनियाल ने जांच की मांग की है |राघव भटनागर ने बताया कि ढालवाला तपोवन मार्ग के जंगल में मृत गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे |इस दौरान कुछ गुर्जर परिवार भी आसपास रहते हुए दिखाई दिए |जिन्होंने पूछताछ में गोवंश के अवशेष के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही मामला संदिग्ध दिखाई देने पर वन विभाग और पुलिस को भी बुलाया गया |राघव भटनागर ने बताया कि वन विभाग से गुर्जर परिवारों के रहने के संबंध में जानकारी देने की अपील की है| गुर्जर परिवारों की कार्यशैली की जांच करने की मांग भी की है |पुलिस से भी मामले में जांच करने की मांग की है |यदि मृत गोवंश के अवशेष के मामले में कोई व्यक्ति गोहत्या में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है|


ज्ञात हो कि देहरादून ऋषिकेश ,हरिद्वार जनपद के समस्त जंगलों में गुर्जरों का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है ।

लच्छीवाला हो, कांसरी जंगल हो या ऋषिकेश , हरिद्वार  इत्यादि के जंगलों में जो गुर्जर परिवार कभी छोटा स्वरूप में रहते थे आज उन्होंने जंगलों को साफ कर वहां खेती योग्य भूमि भी बना ली है और इसके अलावा पशुपालन का उद्योग वहां पर बड़े पैमाने पर चला लिया है ।

माना जाता है कि इससे वन संपदा को तो नुकसान होता यह है इसके अलावा जंगली जानवरों के रहने के स्थान भी नष्ट हो रहे हैं और आसपास की प्राकृतिक वनस्पति संपदा  नदियों इत्यादि को नुकसान पहुंचता है.

वन गुर्जरों को जंगलों से हटकर आवासीय सुविधा एवं रोजगार देने की योजनाएं अनेक बार चलाई गई है परंतु सफल नहीं हो पाई है.

अब हाल यह है कि वन में ही गुर्जरों ने अपने डेरो को जरूर से अधिक बड़ा विशाल समूह में बना लिया है जिससे आने वाले समय में वनों और जानवरों पर संकट आएगा ही और अपराध भी पनपेंगे।

बिना जंगलात विभाग और शासन प्रशासन की मिलीभगत के ये कार्य नही हो सकते अतः पर्यावरणविदों एवम बुद्धिजीवियों का मानना है कि वनों को तत्काल गुर्ज्जर मुक्त कर देना चाहिए इनके लिये अन्य व्यवस्थाये कठोरता से लागू करनी चाहिए अन्यथा ग्रीन उत्तराखंड और  पर्यावरण  जीव जंतु संरक्षण के जुमले बेमानी है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.