Halloween party ideas 2015


*खेल मन्त्री रेखा आर्या नें आज बॉक्सिंग मे गोल्ड जीतने पर विजेताओं को दी बधाई, बताया ऐतहासिक*


*देवभूमि के लिए यह गौरव का क्षण :रेखा आर्या*


*राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार टॉप टेन में पंहुचा उत्तराखंड*

*उत्तराखंड नें एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड़ा*

 *शुक्रवार को बॉक्सिंग में तीन गोल्ड समेत पांच मेडल जीतकर जमाई धाक*


 देहरादून ;

Uttarakhand in top ten position


  शुक्रवार को बॉक्सिंग मुकाबलो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत कुछ 5 मेडल कब्जाए। 


Boxer of uttarakhand .medalist


राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार प्रदेश की टीम के टॉप 10 में पहुंचने को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऐतिहासिक पल बताया है।


शुक्रवार को बॉक्सिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए निवेदिता कार्की, कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने गोल्ड मेडल जीते हैं। 


इनके अलावा काजल और हिमांशु सोलंकी ने सिल्वर मेडल हासिल किए।

 एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीत कर उत्तराखंड ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। 


उत्तराखंड एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड कर टॉप 10 में पहुंच गया। 


खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। 

उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।


 खेल मंत्री ने आशा जताई कि आगे होने वाली एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में हमारी स्थिति और बेहतर होगी। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब तक उत्तराखंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन गोवा में रहा था, जहां 03 गोल्ड समेत हमने कुल 24 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार हम अब तक लगभग इसके दोगुनी पदक जीत चुके हैं जबकि अभी आधे खेल ही हुए हैं। 

खास बात यह है कि इन राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो में एक बड़ी ताकत के तौर पर स्थापित कर दिया है। 



 *कब कैसा रहा प्रदर्शन*


*गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 मेडल जीते थे. इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. इस तरह, अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था।*


• *साल 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 18 मेडल जीते थे।*


• *साल 2014 में केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 19 मेडल जीते थे।*


• *साल 2011 में रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।*


• *साल 2007 में गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।*


• *साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 10 मेडल जीते थे।*

 

ऋषिकेश: कल उत्तराखंड में आंगनबाड़ी में निकली हुआ भर्तियों के आवेदन की आखिरी तारीख है। कईं आवेदनकर्ता निराश है।मामला ऋषिकेश तहसील का है।



समाजसेवी रौनक भट्ट ,भोगपुर ने सूचित कराया है कि क्षेत्र की जनता उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के कई आवेदन कर्ता वंचित रह जाएंगे।


 क्योंकि जाति प्रमाण पत्र व स्थाई निवास पत्र सही समय पर उपलब्ध न हो सके ।

 जाति प्रमाण पत्र व स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनने में समय सीमा 15 दिन होती है, जबकि कई अभ्यर्थियों को आवेदन किए हुए 16 दिन हो गए हैं।

  अभी तक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हो सके है। मामला ऋषिकेश तहसील का है जहां कई आवेदन कर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका की पोस्ट के लिए वंचित रह जाएंगे क्योंकि कल 8 फरवरी को आवेदन की लास्ट डेट है।

अतः बाल विकास विभाग  मंत्री श्रीमती रेखा आर्या और प्रशासन देहरादून से अपील है कि मामले की जांच कराकर सम्मानित जनता और बेरोजगारों के साथ न्याय किया जाए।


जनाधार ऋषिकेश तहसील से ही लगातार शिकायतें आ रहे हैं कि वहां पर ना तो सामान्य जाति के प्रमाण पत्र  हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र सही समय पर जारी नहीं किए गए हैं। या तो 15 दिन से वह लंबित पड़े हैं या फिर उनको अनावश्यक ही रिजेक्ट कर दिया गया है। सामान्य जाति के प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस में आवश्यक माने जाते हैं जिसको बनाने के लिए उत्तरदायी अधिकारी को जानकारी नही है कि किस  आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए जबकि संगणक पर बैठे जनाधार कर्मचारी भी बताने में असमर्थ है। यहां तक की जन सेवा केंद्र से भेजे गए प्रमाण पत्रों को भी रिजेक्ट कर वापस भेज दिया जा रहा है जिससे की आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य जाति के अभ्यर्थी  परीक्षाओं और नौकरियों से वंचित हो रहे हैं।



 

Missing from doiwala from 03 feb 2025
डोईवाला:

 टिहरी घनसाली के रहने वाले कुलदीप पवार पुत्र कृष्ण पवार के गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिजनों ने डोईवाला थाने में दर्ज कराई है.

उक्त युवक 3 फरवरी 2025 से डोईवाला से लापता है आखरी बार इसकी लोकेशन 6 फरवरी को आईडीपीएल में देखी गई है. कल 6 फरवरी को परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है ।




 देहरादून:

सचिव विधानसभा द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का सत्र 2025 में प्रथम बार 18 फरवरी 2025 को आहूत किया जाएगा।

Assembly session 2025 uttarakhand


यह सत्र  उक्त दिवस को विधानसभा,देहरादून उत्तराखंड में  प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।


*दिनांक:- 07/02/2025, शुक्रवार*

दशमी, शुक्ल पक्ष, 

माघ


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *श्री राधादामोदर प्राकट्योत्सव वृन्दावन 


*रोहिणी व्रत 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अध्वा जरा मनुष्याणां वाजिनां बंधनं जरा ।

अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपं जरा ।।

।। चा o नी o।।


सतत भ्रमण करना व्यक्ति को बूढ़ा बना देता है. यदि घोड़े को हरदम बांध कर रखते है तो वह बूढा हो जाता है. यदि स्त्री उसके पति के साथ प्रणय नहीं करती हो तो बुढी हो जाती है. धुप में रखने से कपडे पुराने हो जाते है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


परं भूयः प्रवक्ष्यामि ज्ञानानं मानमुत्तमम्‌ ।, 

यज्ज्ञात्वा मुनयः सर्वे परां सिद्धिमितो गताः ॥,


श्री भगवान बोले- ज्ञानों में भी अतिउत्तम उस परम ज्ञान को मैं फिर कहूँगा, जिसको जानकर सब मुनिजन इस संसार से मुक्त होकर परम सिद्धि को प्राप्त हो गए हैं॥,1॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Rashifal today 07 feb 2025


🐏मेष

कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। पूछ-परख रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। आपकी मिलनसारिता एवं धैर्य आपको परिवार एवं समाज में आदर-सम्मान दिलाएँगे। आय से अधिक व्यय न करें।


🐂वृष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना होंगे। शुभ कार्यों पर व्यय होगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करें।


👫मिथुन

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। प्रमाद न करें। पराक्रम क्षमता के कारण आपको यश की प्राप्ति होगी। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।


🦀कर्क

वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा न करें। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


🐅सिंह

अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद। आडंबरों से दूर रहें। आगंतुकों पर व्यय होगा।


🙍‍♀️कन्या

रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है। अर्थ संबंधी सुख मिलेगा।


⚖️तुला

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल व पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। सही निर्णय ले पाएँगे। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएँ।


🦂वृश्चिक

पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। झंजटों में न पड़ें। धैर्य रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आर्थिक तंगी होगी। संतान के व्यवहार से दुःख होगा। व्यय बढ़ेंगे।


🏹धनु

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएँगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे।


🐊मकर

आर्थिक चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी।


🍯कुंभ

परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रमाद न करें। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। शीत संबंधी विकार हो सकते हैं।


🐟मीन

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


 श्री वृन्दावन धाम:

श्री भास्करानंद योगाचार्य जी महाराज जी की पुण्य स्मृति में वृंदावन स्थित गोपाल खार, परिक्रमा मार्ग लंबे हनुमान जी के निकट आश्रम में 16वां वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया।

Sri vrindavan dhaam


कार्यक्रम के पहले दिन श्री यमुना पूजन से प्रारंभ किया गया।

साध्वी नीलम शक्ति जी के के सानिध्य में सुंदरकांड का पथ किया गया तत्पश्चात हवन आहुति और भंडारे का आयोजन श्रद्धालुजनों द्वारा किया गया।

परम हंस योग आश्रम वृन्दावन धाम में योगाचार्य की श्री भास्करानंद जी परमहंस महाराज को की पुण्य स्मृति में दिनांक 31 जनवरी से 2 फरवरी तक तीन दिवसीय 16 वां वार्षिकोत्सव का दिव्य और भव्यआयोजन आश्रम संचालिका साध्वी बहन नीलम शक्ति जी के सानिध्य में, गोपल खार, परिक्रमा मार्ग, कथा वाचक श्री बिहारीजी महाराज के ब्रह्मचारी आश्रम के निकट श्री वृन्दावन धाम में किया। 

इस अवसर पर रामचरित मानस का सुन्दर काण्ड पाठ, संकिर्तन, भजन कृष्णप्रिया यमुना महारानी का पूजन, अभिषेक , आरती सन्तो तथा भक्तो का भण्डारा-प्रसाद एवं सन्तोका पूजन किया गया। 

आयोजन में मुख्य यजमान/श्री विनोद कामरा एवं श्रीमती सुनीता कामरा करनाल निवासी,  के अलावा विभिन्न स्थानीय   भक्तगण अशोक पपरी, अरविन्द कुमार दिल्ली, 10 महेन्द्र कुमार राज तथा श्रीमती मधुराना सुल्य राज, राँची (झारखण्ड) श्री वीर शंकर, सुभाष छाबड़ा पलवल हरियाणा इत्यादि ने आयोजन को सफल बनाया।


 

 

पंजीकरण का उद्देश्य उत्तराखंड की डेमोग्राफी को संरक्षित करना मात्र 


उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने वाली विशेषज्ञ समिति की सदस्य और दून विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. सुरेखा डंगवाल ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी के तहत होने वाले वाले पंजीकरण का उत्तराखंड के मूल निवास या स्थायी निवास प्रमाणपत्र से कोई सरोकार नहीं है। उत्तराखंड में न्यूनतम एक साल से रहने वाले सभी लोगों को इसके दायरे में इसलिए लाया गया है ताकि इससे उत्तराखंड की डेमोग्राफी संरक्षित हो सके। 

यूसीसी प्रावधानों पर बयान जारी करते हुए प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि यूसीसी का सरोकार शादी, तलाक, लिव इन, वसीयत जैसी सेवाओं से है। इसे स्थायी निवास या मूल निवास से जोड़ना किसी भी रूप में संभव नहीं है। इसके अलावा यूसीसी पंजीकरण से कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलने हैं। उत्तराखंड में स्थायी निवास पूर्व की शर्तों के अनुसार ही तय होगा, समान नागरिक संहिता कमेटी के सामने यह विषय था भी नहीं। उन्होंने कहा कि यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण ऐसा ही है, जैसे कोई व्यक्ति कहीं भी सामान्य निवास होने पर अपना वोटर कार्ड बना सकता है। इसके जरिए निजी कानूनों को रैग्यूलेट भर किया गया है। ताकि उत्तराखंड का समाज और यहां की संस्कृति संरक्षित रह सके, इससे उत्तराखंड की डेमोग्राफी का संरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर भी इससे अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग भी रहते हैं, ये लोग उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोग अब पंजीकरण कराने पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। यदि यह सिर्फ स्थायी निवासियों पर ही लागू होता तो, अन्य राज्यों से आने वाले बहुत सारे लोग इसके दायरे से छूट जाते, जबकि वो यहां की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते रहते। दूसरी तरफ ऐसे लोगों के उत्तराखंड से मौजूद विवाह, तलाक, लिव इन जैसे रिश्तों का विवरण, उत्तराखंड के पास नहीं होता। इसका मकसद उत्तराखंड में रहने वाले सभी लोगों को यूसीसी के तहत पंजीकरण की सुविधा देने के साथ ही सरकार के डेटा बेस को ज्यादा समृद़ध बनाना है। प्रो सुरेखा डंगवाल के मुताबिक इससे विवाह नामक संस्था मजबूत ही होगी, जो हमारे समाज की समृद्धि का आधार रही है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.