श्री वृन्दावन धाम:
श्री भास्करानंद योगाचार्य जी महाराज जी की पुण्य स्मृति में वृंदावन स्थित गोपाल खार, परिक्रमा मार्ग लंबे हनुमान जी के निकट आश्रम में 16वां वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन श्री यमुना पूजन से प्रारंभ किया गया।
साध्वी नीलम शक्ति जी के के सानिध्य में सुंदरकांड का पथ किया गया तत्पश्चात हवन आहुति और भंडारे का आयोजन श्रद्धालुजनों द्वारा किया गया।
परम हंस योग आश्रम वृन्दावन धाम में योगाचार्य की श्री भास्करानंद जी परमहंस महाराज को की पुण्य स्मृति में दिनांक 31 जनवरी से 2 फरवरी तक तीन दिवसीय 16 वां वार्षिकोत्सव का दिव्य और भव्यआयोजन आश्रम संचालिका साध्वी बहन नीलम शक्ति जी के सानिध्य में, गोपल खार, परिक्रमा मार्ग, कथा वाचक श्री बिहारीजी महाराज के ब्रह्मचारी आश्रम के निकट श्री वृन्दावन धाम में किया।
इस अवसर पर रामचरित मानस का सुन्दर काण्ड पाठ, संकिर्तन, भजन कृष्णप्रिया यमुना महारानी का पूजन, अभिषेक , आरती सन्तो तथा भक्तो का भण्डारा-प्रसाद एवं सन्तोका पूजन किया गया।
आयोजन में मुख्य यजमान/श्री विनोद कामरा एवं श्रीमती सुनीता कामरा करनाल निवासी, के अलावा विभिन्न स्थानीय भक्तगण अशोक पपरी, अरविन्द कुमार दिल्ली, 10 महेन्द्र कुमार राज तथा श्रीमती मधुराना सुल्य राज, राँची (झारखण्ड) श्री वीर शंकर, सुभाष छाबड़ा पलवल हरियाणा इत्यादि ने आयोजन को सफल बनाया।
एक टिप्पणी भेजें