Halloween party ideas 2015

 इस शताब्दी के महाकुंभ की आलोचना करना भारतीय  परंपरा एवं लोकतंत्र के अनुसार   ठीक नहीं है

 सर्वोत्तम व्यवस्था के लिए यह कुंभ आगामी अनेक वर्षों तक याद किया जाएगा 



भगवान श्री कृष्ण ने गीता के तीसरे अध्याय के 20 श्लोक में कहा है कि किसी भी शासन  को या सन्यासी को निष्काम भाव से महाराजा जनक की तरह कार्य करना चाहिए

 कुंभ स्नान पर्यटक दृष्टि से नहीं एक सम्यक दृष्टि से मनसा वाचा कर्मणा से करना चाहिए

महाकुंभ मेले की कवरेज प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया बेहतर ढंग से कर रही है इसकी सराहना की जानी चाहिए

 डॉक्टर मुरलीधर शास्त्री 

पूर्व उपनिदेशक सूचना (कुंभ मेला 2019)

कुंभ नगर प्रयागराज 

19 जनवरी 20 25

  सन्यासी एवं बैरागी अखाड़ों के में नए लोगों का चयन जगतगुरु शंकराचार्य रामानंदाचार्य जगतगुरु रामानंदाचार्य की परंपरा /सिद्धांतों के अनुसार होना चाहिए

 भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अपने प्रिय सखा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था यह उपदेश महाभारत / जय संहिता के भीष्म पर्व में विशेष रूप से उल्लेखित है श्रीमद् भागवत गीता में  ईश्वर को प्राप्ति के लिए चार मार्ग बताए गए हैं जिसमें कर्म योग /ज्ञान योग /भक्ति योग सांख्य योग शामिल है तथा चार वर्ण आश्रम भी बताए गए हैं ब्रह्मचर्य आश्रम/ गृहस्थ आश्रम/ वानप्रस्थाश्रम/ एवं सन्यास आश्रम चारों की पुराणों में उल्लेखित सिद्धांतों का पालन होना चाहिए

भारतीय संस्कारों से महाकुंभ मेला 2025  चल रहा है इसका प्रथम शाही स्नान शाही/ अमृत स्नान 14 जनवरी को संपन्न हो

 चुका है 

तथा अगला शाही स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को होगा तथा तीसरा शाही स्नान बसंत पंचमी 2 फरवरी को संपादित किया जाएगा

 सरकार द्वारा पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा बहुत बेहतर व्यवस्था की गई है लेकिन कुछ प्रतिपक्ष के नेताओं द्वारा अपने कार्यकाल का विचार ना करते हुए सरकार के कार्यों की आलोचना की जा रही है  निश्चित रूप से भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाला

 जहां तक श्रद्धालु के गणना का सवाल है इसका अभी तक कोई वैज्ञानिक यंत्र न केवल अनुमान के आधार पर ही भीड़ के प्रति वर्ग मीटर की औसत को देखकर आकलन किया जाता है और जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज करना होता है तो उसके अलग पैमाने होते हैं कुंभ हमारा प्रत्येक 12 वर्ष पर आता है 

परंतु अर्धवार्षिक कुंभ 6 वर्ष पर भी आता है जिसमें सरकार द्वारा तमाम तैयारियां की जाती हैं 

और 10 संन्यासी अखाड़ों के और तीन बैरागी अखाड़ों के संत महात्मा भाग लेते हैं तथा अपने-अपने अखाड़े के लिए नए-नए सन्यासियों बैरागियों का एवं गृहस्तों को दीक्षा देते हैं यह परंपरा सदियों से चली आ रही है पर देखने में आता है की कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जिस जीवन काल में उनको अध्ययन करना चाहिए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए वह बाबा बन जाते हैं वह मुख्य रूप से पलायणवादी होते हैं   ना अच्छे गृहस्थ जीवन के लिए होते हैं ना अच्छे संत समाज के लिए होते हैं  भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भागवत गीता में भक्ति के मुख्य चार मार्ग बताएं पहले कर्म योग  दूसरा ज्ञान योग तीसरा भक्ति योग और चौथा  सांख्य  योग या हठयोगी या क्रिया योग के मूल रूप से जीवन के परिमार्जन के तथा आत्मक साक्षात्कार के मार्ग हैं योग मार्ग हैं जिनमें अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है लेकिन व्यक्ति के लिए भी चार मार्ग/ आश्रम है ब्रह्मचर्य आश्रम/ गृहस्थ आश्रम  वानप्रस्थ एवं सन्यास  कुछ लोग जीवन के सभी आश्रमों को एक कर दिए हैं  जन्म से सभी आदमी अशुद्ध होता है तथा अपने संस्कारों से शुद्धता को दिव्यता को प्राप्त कर जाता है जो संसार में मार्गदर्शन करता है जिसको जिसको गुरु दिव्यता का संदेश देने वाला अंधकार का नष्ट करने वाला प्रकाशमान  गुरुदेव कहा जाता है मेला सदियों से चला रहा है इसका कोई किसी के पास प्रमाणिक आधार नहीं केवल अनुमानित आधार पर इसकी गणनायक की जाती है क्योंकि वास्तव रूप में देखा जाए तो आजकल की घटनाओं का यदि वैज्ञानिक आधार का प्रमाणिक उल्लेख मिलता है तो भगवान श्री कृष्ण का जन्म महाभारत का युद्ध पांडवों का राज्य पांडवों के राज्य के 36 वर्ष के  बाद 32 वर्ष तक राजा परीक्षित का राज तदोपरांत कलयुग का आगमन  तथा गणना या घटनाएं लगभग 5200 वर्ष पूर्व की आंकलित की गई है जो एक वैज्ञानिक कसौटी पर है मैं आज कुछ कुछ लोगों का  उल्लेख करूंगा जो अपने माता-पिता को अंधेरे में रखकर बाबा बन गए तथा अनेक बाबा बनने वाले पर उनको वास्तव में न मंत्र  का ज्ञान है  भक्ति का ज्ञान है न कर्म ज्ञान है और सस्ती लोकप्रियता  बनाने के लिए बाबा /सन्यासी / योगिनी / सन्यासिनी बन गई है मीडिया ने सभी का पोल खोल दिया है आगे भी लोगों का पोल खोलते रहेगा ऐसे बाबा कम ही बचे हैं जिनका आत्म साक्षात्कार है जो  सप्तर्षियों महर्षियों के परंपरा को बहन करते हैं अर्थात अपने-अपने कार्यों में व्यवसायिकता को प्रवेश कर दिए हैं तथा 80 परसेंट संस्थाएं पारिवारिक बाबो एवं न्यायिक विवादों में गिरी हुई है भारतीय संस्कृति को बचाना है तो हमें जगतगुरु शंकराचार्य जगतगुरु रामानंदाचार्य द्वारा स्थापित परंपरा को शुद्ध परंपरा को उनके द्वारा स्थापित  संस्कारों के अनुसार बढ़ाना होगा अन्यथा संत परंपरा पर भी गृहस्ट लोगों का लोगों की श्रद्धा कम हो जाएगी एवं समाज में संस्कारों का प्रसार रुक जाएगा

नोट : dr मुरलीधर सिंह शास्त्री पूर्व उप सूचना निदेशक( कुंभ 2019 )एवं वर्तमान अधिवक्ता / विधि अधिकारी

मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं लखनऊ पीठ एवं  अध्यक्ष श्री अयोध्या जी सेवा न्यास


 नगर पालिका डोईवाला चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे निम्नलिखित कामवताओं को हो वर्ष के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित किया गया है।



 1. आशा सेमवाल वार्ड03

2.संदीप नेगी वार्ड 08

3.उमेद सिंह नेगी वार्ड 11

4.किशन कुमार वार्ड 12

5. सुमित लोधी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो

6.सुमित सजवाण 07

7.बीएस राणा 03

ऋषिकेश :



विपक्ष व्यापारियों में गंगा कॉरिडोर को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है जिससे व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान के तोड़फोड़ होने का भाई सता रहा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। यह बात क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यापारियों से संवाद के दौरान कही। 


बीती रात घाट रोड स्थित एक होटल में व्यापारियों के साथ नगर निगम के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।


डॉ अग्रवाल ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार ने व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 05 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का काम  किया है। 


डॉ अग्रवाल ने कहा कि जब भी व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्याएं पैदा होती हैं। धामी सरकार सदैव उनके साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक की समस्या को हमारी सरकार ने दूर किया है। 


डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 17 वर्षों में अनेक कार्य हुए बताया कि 1800 करोड़ की योजना से नगर का चारमुखी विकास होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 464 करोड रुपए की योजना से नगर में सीवर योजना का कार्य गतिमान है, जबकि 135 करोड रुपए की लागत से बहु मंजिला पार्किंग बनाई जानी है।


डॉ अग्रवाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव में अपनी हर को करीब होता देख गंगा कॉरिडोर जैसे विषय को दुष्प्रचार के जरिए व्यापारियों को बहलाना चाहती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सब भ्रांतियां हैं और किसी प्रकार की तोड़फोड़ व्यापारियों के प्रतिष्ठान में नहीं की जाएगी। 


इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रतीक कालिया, घाट रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा, शिवम टुटेजा, होटल व्यवसायी व भाजपा नेता संदीप गुप्ता, केके लाम्बा, दीपक तायल, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 आईडीपीएल के  कृष्णा नगर कॉलोनी में झाड़ियों से एक महिला का शव मिलने से हडकम्प

ऋषिकेश: 

A woman dead body found IDPL rishikesh


आईडीपीएल क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में झाड़ियों से एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में संदिग्ध शव मिला है |प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है |फिलहाल देहरादून से फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है |जहां  पुलिस ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है |

 प्रत्यक्षदर्शी सुमन शर्मा ने बताया कि एक लड़का जो लकड़ी काटने के लिए गया था | उसने महिला के शव को देखा, जिसके बाद उसने मुझे इस संबंध में जानकारी दी |जानकारी मिलने के बाद मैंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी | उन्होंने बताया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और शव कई दिन पुराना है |

ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि रविवार सुबह आईडीपीएल फैक्ट्री के समीप लगभग 45 वर्षीय एक महिला का शव मिलने की जानकारी मिली | सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी कविंद्र राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की |उन्होंने कहा कि मामले को हत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है |फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं | पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी |अभी तक शव की पहचान भी नहीं हो पाई है|

 एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि महिला की पहचान 54 वर्षीय आशा देवी निवासी खदरी श्यामपुर के रूप में हुई है | महिला 22 दिसंबर को देहरादून रोड स्थित एक अस्पताल में अपनी गर्भवती बेटी से मिलने गई थी |जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी |उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी |महिला जंगल में कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है |फिलहाल सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे है |

डोईवाला:

MP Trivendra and ministerAgarwal campaign for election


नगर निकाय चुनाव डोईवाला भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रेलवे रोड डोईवाला में आयोजित जनसभा में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ,सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विधायक बृजभूषण गैरोला ने क्षेत्र की जनता से भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से मतदान  की अपील की , शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका डोईवाला का सर्वांगीण विकास हमारी प्रथम प्राथमिकता है ।


 नगर पालिका डोईवाला को आदर्श नगरपालिका बनाने एवं  सभी वार्डों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ,सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यहां के नागरिकों की समस्या का समाधान करने के लिए भाजपा की सरकार हर समय तत्पर रही है।


 मुख्यमंत्री काल में बहुत से विकास कार्य डोईवाला में हुए हैं ,निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और डोईवाला हर स्तर पर एक नई विकास की दिशा में अग्रसर होगा।


डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में अनेकों विकास कार्य हुए हैं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं  योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना हमारी प्राथमिकता में है,  हम विकास किया है- विकास करेंगे के मूल मंत्र के साथ जनता के आशीर्वाद को प्राप्त करेंगे,  अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान मातृशक्ति बुजुर्ग शक्ति युवा शक्ति सभी का आशीर्वाद हमें मिल रहा है और हम ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को अग्रसर हैं , रेलवे रोड़ डोईवाला  जनसभा में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,  नगर चुनाव प्रभारी शमशेर पुंडीर , पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी चुनाव संचालन समिति प्रभारी रामेश्वर लोधी, युवा मोर्चा माजरी मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,सुमेर चंद रवि,एसपी सिंह,संजीव लोधी,मंगल रोथान, राजन गोयल, विनय जिंदल अवतार सिंह, सुनीता सैनी,कोमल कनौजिया, सुषमा चौधरी,विनीत राजपूत,  एडवोकेट विनीत लोधी, कोमल कनोजिया , पूनम तोमर,कृष्णा तड़ियाल, लच्छीराम लोधी अनीता अग्रवाल,विक्रम सिंह नेगी,आशा कोठारी,पंकज शर्मा, सोनू गोयल,सुंदर लोधी ममता देवी,वर्षा वर्मा, प्रकाश कोठारी आदि।


वार्ड  10 गणपति गार्डन भानियावाला  में आयोजित जनसभा में सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं बृजभूषण गैरोला भाजपा के सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजई बनाने हेतु क्षेत्रीय जनता से मतदान एवं आशीर्वाद की अपील की, पूर्व राज्य मंत्री कारण बोहरा,  चुनाव संचालन समिति प्रभारी रामेश्वर लोधी , चुनाव सह संयोजक पुरुषोत्तम डोभाल जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, नगर निकाय चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर जिला मंत्री उषा कोठारी, मंडल महामन्त्री रविन्द्र बेलवाल,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी , जिला अद्यक्ष अनुसूचित मौर्चा राम किशन , संपूर्ण सिंह रावत,  डॉ सुमेर  चंद्र रवि , चुनाव सह संयोजक विक्रम नेगी , मनीष नैथानी ,मंडल मंत्री  संतोषी नैथानी, अरुण शर्मा , प्रताप सिंह बस्सी ,सभासद ईश्वर सिंह रौथाण,  सभासद प्रत्याशी हृदय राम डोभाल,  सभासद प्रत्याशी सुरेश सैनी,  सभासद प्रत्याशी प्रदीप सिंह नेगी , वार्ड प्रभारी प्रेम पुंडीर , मनीष यादव,  मंजू चमोली,  मधु डोभाल,  राज कुमार राज , दीवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 20/01/2025, सोमवार*

षष्ठी, कृष्ण पक्ष,

माघ 

Rashifal today 20 jan 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *रवि योग, ऑडल योग 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


धर्मार्थकाममोक्षेषु यस्यैकोऽपि न विद्यते ।

जन्मजन्मनि मर्त्येष मरणं तस्य केवलम् ।।

।। चा o नी o।।


जो व्यक्ति निम्नलिखित बाते अर्जित नहीं करता वह बार बार जनम लेकर मरता है.

१. धर्म

२. अर्थ

३. काम

४. मोक्ष


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


इति क्षेत्रं तथा ज्ञानं ज्ञेयं चोक्तं समासतः ।,

मद्भक्त एतद्विज्ञाय मद्भावायोपपद्यते ॥,


इस प्रकार क्षेत्र (श्लोक 5-6 में विकार सहित क्षेत्र का स्वरूप कहा है) तथा ज्ञान (श्लोक 7 से 11 तक ज्ञान अर्थात ज्ञान का साधन कहा है।,) और जानने योग्य परमात्मा का स्वरूप (श्लोक 12 से 17 तक ज्ञेय का स्वरूप कहा है) संक्षेप में कहा गया।, मेरा भक्त इसको तत्व से जानकर मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है॥,18॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐂मेष

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।


🐏वृष

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।


👫मिथुन

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦀कर्क

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।


🙍‍♀️कन्या

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।


⚖️तुला

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।


🦂वृश्चिक

दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


🏹धनु

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।


🐊मकर

व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है।


🐟मीन

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 

*खेल अवस्थापनाओं के संरक्षण के लिए भी जल्द तैयार की जाएगी नीति* 

 देहरादून ;

Sports minister rekha arya


38 वें राष्ट्रीय खेल कराने के लिए बीते सालों में हमने जो खेल सुविधाएं जुटायी है, उनसे प्रदेश खेल अवस्थापना के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि खेल सुविधाओं को सुरक्षित, संरक्षित और सुचारू रखने के लिए जल्द नीति बनाई जाएगी।



 राष्ट्रीय खेलों की आयोजन के लिए विभिन्न जनपदों के आयोजन स्थलों पर जो भी निर्माण या सुंदरीकरण कार्य चल रहे हैं वह सभी अगले तीन से चार दिन के भीतर संपूर्ण हो जाएंगे। इनमें देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रुद्रपुर आदि शहरों में होने वाले खेल आयोजनों स्थल शामिल है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वह खुद बीते दो माह से हर जनपद में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करती रही है। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है सिर्फ कुछ स्थानों पर सुंदरीकरण और राष्ट्रीय खेलों के प्रतीकों को स्थापित करने का काम बाकी है जो अगले दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बड़े शहरों के अलावा छोटे कस्बों और गांव में भी जो स्टेडियम, खेल छात्रावास, साइकिलिंग वैलोडरोम आदि के निर्माण किए गए हैं, वह प्रदेश को खेल जगत में स्थापित करने में दीर्घकालिक भूमिका निभाएंगे। इसलिए इन सभी को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रयासों की जरूरत होगी। तभीआगे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तराशा जा सकेगा। इसके साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के लिए नए खेल अवस्थापनाओं को तो तैयार किया ही बल्कि पूर्व में लंबित खेल अवस्थापनाओं को भी तैयार किया गया है।



**खेल अवस्थापनों के संरक्षण के लिए लेगेसी प्रोग्राम के तहत बनेगी नीति**


खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बहुत जल्द प्रदेश के सभी खेल अवस्थापनों के रख रखाव और संरक्षण के लिए सरकार लेगेसी प्रोग्राम के तहत नीति बनाएगी जिससे भविष्य में खेल अवस्थापनाओं के रख रखाव के साथ ही खेल मैदानों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कर सदुपयोग किया जाएगा। 

इस नीति से न सिर्फ़ मैदानों का संरक्षण होगा बल्कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ी और राष्ट्रीय स्तर से लेकर ओलंपिक स्तर के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित करेंगे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.