Halloween party ideas 2015

 देहरादून: 

 उत्तराखंड में नगर निगम और नगर पालिका चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है।

नगर पालिका में चुनावी तिथियां इस प्रकार रहेंगी-






 

Elephant moving in residential area
ऋषिकेश/हरिद्वार:

रविवार शाम को ऋषिकेश में बैराज कॉलोनी में अचानक बैराजपुर से होते हुए एक  हाथी घुस आया। जिसे आता देखकर कॉलोनी वीडियो में हड़कंप मच गया और सब इधर-उधर भागने लगे देहाती कॉलोनी से होता हुआ मीरा बहन की कुटिया से होता हुआ आगे निकल गया परंतु इसी बीच इसने सड़क पर चल रहे एक मुक बधिर व्यक्ति को उठाकर पटक दिया।

उसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया परंतु मुख बधिर होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र से भी इसी प्रकार की घटनाएं सुनने को मिल रही है रोहलकी किशनपुर गांव में भी हाथी चहलकदमी करते हुए देखे गए है। रोहलकी किशनपुर से सटे से हुए खेतों में भी हाथियों ने तूफान मचाया है। किसानों का कहना है कि किसी  हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया है,इसकी खबर है। परंतु वन विभाग कोई बात सुनने को तैयार नही है। उनका कहना है कि हाथी तो आएगा ही।

बड़े बड़े विकास कार्यों , पुलों, फ्लाई ओवर, हाईवे के निर्माणों ने हाथियों के कॉरिडोर को ध्वस्त कर दिया जिस कारण वे इधर उधर इंसानी मानव बस्तियों रुख करते है।इसके अतिरिक्त वन क्षेत्र में कमी आना भी इसका महत्वपूर्ण कारण है। खासतौर से उत्तराखंड में जंगलों को भारी नुकसान पंहुच है, जिसका खामियाजा इन जानवरों को चुकाना पड रहा है।ऐसे में ये भोजन के लिये बस्तियों की और खेतों की और जाते है।


चूंकि हाथी विशालकाय जीव है अतः इसे कोई डर भी नही होता। अमूमन सर्दियों में हाथी अपने कॉरिडोर में विचरण करते हुए अपने स्थान को परिवर्तित भी करते है।अपने रास्ते को आजीवन याद रखते है। उनके रास्ते मे आये निर्माणों पर उनका आक्रोशित होना स्वाभाविक है।  गन्ने की फसल की तरफ भी आकर्षित होते है क्योंकि यह उनका पसंदीदा भोजन है। शाकाहारी यह जीव शांत स्वभाव का होता है परंतु आक्रोशित हो जाने पर आक्रामक होता है। जंगल की तरफ और खेतों की तरफ रहनेवाले किसानों और राहगीरों को चाहिए कि सावधान रहें।

हाथियों के कॉरिडोर को लेकर समीक्षा की आवश्यकता भी है।

विशेषज्ञों और वन विभाग को चेतने की आवश्यकता है अन्यथा दुष्परिणाम हो सकते है।

कुल मिलाकर विकास के नाम पर पर्यावरण को नष्ट करना और उसके अनदेखी करना मनुष्य कर सकता है सकता है परंतु जीव जंतु प्रकृति को नष्ट होते हुए नहीं देख सकते हैं और अपने घरों पर कब्जा तो कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता तो हाथी भी क्यों करें?


 आज का राशिफल

*दिनांक:- 23/12/2024, सोमवार*

अष्टमी, कृष्ण पक्ष,

पौष


Rashifal today 23 dec 2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *कालाष्टमी 


*किसान दिवस 


*मां शारदा जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


पुत्राश्च विविधैः शीलैर्नियोज्याः सततं बुधैः ।

नीतिज्ञाः शीलसम्पन्ना भवन्ति कुलपूजिताः ।।

।। चाo नी o।।


 बुद्धिमान पिता को अपने पुत्रों को शुभ गुणों की सीख देनी चाहिए क्योंकि नीतिज्ञ और ज्ञानी व्यक्तियों की ही कुल में पूजा होती है।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     भक्तियोग अo-12


अथ चित्तं समाधातुं न शक्रोषि मयि स्थिरम्‌ ।,

अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनञ्जय ॥,


  यदि तू मन को मुझमें अचल स्थापन करने के लिए समर्थ नहीं है, तो हे अर्जुन! अभ्यासरूप (भगवान के नाम और गुणों का श्रवण, कीर्तन, मनन तथा श्वास द्वारा जप और भगवत्प्राप्तिविषयक शास्त्रों का पठन-पाठन इत्यादि चेष्टाएँ भगवत्प्राप्ति के लिए बारंबार करने का नाम 'अभ्यास' है) योग द्वारा मुझको प्राप्त होने के लिए इच्छा कर॥,9॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष 

कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक डील के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


🐂वृषभ 

भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों पर नियन्त्रण रखें।


👫मिथुन 

कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

 

🦀कर्क 

छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। इसीलिये आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें।


🐅सिंह 

आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

 

🙎‍♀️कन्या 

मध्यस्थता के जरिये समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है।


⚖️तुला

धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

 

🦂वृश्चिक

मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


🏹धनु 

काम को आगे बढ़ाने को लेकर बेहतरीन अवसर मिलेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेने से मन उत्साहित रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


🐊मकर

व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे।


🍯कुम्भ

प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐟मीन

सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


मुख्यमंत्री ने किया 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास।*


*111.22 करोड़ के 36 लोकर्पण और 76.85 करोड़ के 38 कार्यों का किया गया शिलान्यास।* 


*चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का किया गया लोकार्पण।*


*2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का  किया गया शिलान्यास।*


*बाल-भिक्षावृत्ति निवारण के लिए 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ।* 


जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी किया गया शुभारंभ

Automated, surface, under ground parking, electrical vehical charging


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का फ्लैग ऑफ एवं जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं नगर विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन विकास योजनाओं से देहरादून और आस -पास के क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी। देहरादून शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों के लिए लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग बनने से ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी व समय और संसाधनों की भी बचत होगी। बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत आज से प्रारंभ किए जा रहे 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहन शहर में भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क शुरू होने से जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले पत्रों की ट्रैकिंग और प्रबंधन प्रक्रिया सुदृढ़ होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट टॉयलेट्स बनाने के साथ ही स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का उच्चीकरण भी किया गया है। देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ शहर में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। 7 अन्य स्थानों पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया गतिमान है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से एक ओर जहां शहरवासियों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजानदास, श्री सहदेव सिंह पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता श्री पुनीत मित्तेल, श्री अनिल गोयल, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 तेल लगाओ सरसों का , हिसाब लेंगे वर्षों का: सोहन सिंह सोलंकी  


हरिद्वार :

Shaury jagran yatra vhp


 विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा हरिद्वार के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से निकल कर हरिद्वार शहर की मुख्य सड़कों से निकलती हुई भारत सेवा आश्रम संघ अग्रसेन चौक के सभागार में एक विशाल जनसभा के रुप परिवर्तित हुई।


शौर्य जागरण यात्रा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सोहन सिंह सोलंकी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मेरठ क्षेत्र विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि उत्तराखण्ड देवताओं की भूमि है, यह वीरों और बलिदानियों की भूमि है, यह मातृभूमि रक्षको की भूमि है। जब भी देवभूमि पर विधर्मियों ने दुस्साहस करने का प्रयास किया तब हमारे बुजुर्ग महापुरुषों बलिदानियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। उत्तराखण्ड में लव जिहाद, गो हत्या, धर्मपरिवर्तन, लैंड जिहाद, मजार जिहाद के माध्यम देवभूमि का वातावरण खराब करने की कोशिश करने वाले अब बाज आ जाए नहीं तो बजरंग दल तैयार खड़ा है। उन्होंने सभा में उपस्थित विशाल हिन्दू समुदाय के समक्ष हुंकार भरते हुए कहा कि हम देवभूमि को दैत्यभूमि बिल्कुल नहीं बनने देंगे।

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रो के साथ मैदानी क्षेत्रों में बाहर से व्यापार करने के बहाने आए विधर्मियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा हिंदू धर्म के विरुद्ध षडयंत्र रचे जा रहे हैं, इन्हीं षड्यंत्रों के जवाब के रुप में तथा हिंदुओं का जनजागरण करने के उद्देश्य से ही शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई हैं। 

सोहन सिंह सोलंकी ने हिंदू हित के लिए कार्य करने वाले बजरंग दल की जमकर प्रशंसा की और कहा बजरंग दल केवल एक दल मात्र नहीं बल्कि हिंदुओं का बल है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि राम मंदिर,बधारा 370 के बाद अब हमारी निगाहें पाकिस्तान की ओर है। जिहादियों से वर्षों का हिसाब लेने का वक्त आ गया है उन्होंने नारा दिया कि तेल लगाओ सरसों का, अब हिसाब लेंगे वर्षों का। 


बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज सुरक्षित महसूस नहीं करता है। अफगानिस्तान में हिंदू समाप्त हो गया। बांग्लादेश में हिंदू बहन बेटियों के साथ अनाचार अत्याचार कर मारा जा रहा है. बजरंग दल के निर्भीक कार्यकर्ता हिंदू बहन बेटियों की रक्षा करते हैं, मठ मंदिरों की रक्षा करते हैं, गौ माता की रक्षा करते हैं, भारत माता के लिए जीते और मरते हैं। गौ हत्या रोकने व बहन बेटियों को बचाने में बजरंग दल के कार्यकर्ता हुतात्मा होते रहे हैं। आज हम भगवान राम की पूजा करें और शबरी मां को अछूत कहें यह कहां का न्याय है। हम सब मिलकर जाति, छुआछूत को समाप्त कर समरस, समर्थ और सुरक्षित समाज की स्थापना करेंगे। अजय कुमार प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि अगर हिंदू जातिवाद छोटे-बड़े में बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा इसीलिए हिंदुओं को एक जुट होकर जेहादियों का मुंह तोड़ जवाब देना होगा। 


बजरंग दल के शौर्य जागरण यात्रा में हजारों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की तथा अपनी संख्या बल को जय श्री राम के नारों के साथ दर्शाने का प्रयास भी किया। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में प्रमुख रुप से महंत ओमदास जी महाराज, वीरेंद्र कीर्तिपाल, बलराम कपूर, सौरभ चौहान, रोहित शास्त्री, भूपेंद्र सैनी, जीवेंद्र तोमर, अमित मुल्तानिया, प्रजीत कुमार, सौरभ चौहान, नवीन तेश्वर हिमांशु सैनी, कार्तिक दिवाकर, जयकरण उपाध्याय के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति की पहल


जोशीमठ/गोपेश्वर: 22 दिसंबर 


Excursion of sanskrit mahavidhyalaya students

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति की पहल से श्री नन्दा देवी संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय कमेड़ा (नन्दप्रयाग) के छात्र- छात्राओं ने अध्यापकों के साथ श्री बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ सहित शीतकालीन स्कीइंग स्थल औली का शैक्षणिक भ्रमण  आज रविवार को संपन्न हो गया है। 


छात्र- छात्राओं, के साथ प्राधानाचार्य,शिक्षक, तथा शिक्षणेत्तर कार्मिक भी शीतकालीन पूजा स्थलों पर दर्शन को पहुंचे तथा श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा आदिगुरु शंकराचार्य जी गद्दी स्थल की महिमा तथा शीतकालीन यात्रा के महात्म्य को छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।


 *उल्लेखनीय है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की पहल को देखते हुए विगत दिनों मंदिर समिति के केनाल रोड देहरादून में संस्कृत विद्यालय -महाविद्यालयों के उन्नयन हेतु आयोजित बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने संस्कृत विद्यालयों -महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को शीतकालीन पूजा स्थलों में शैक्षणिक भ्रमण कराये जाने के आदेश‌ किये थे। इसी क्रम में यह शैक्षिक भ्रमण किया गया।*


 छात्र-छात्राओं ने पंच बदरी में शामिल योग बदरी मंदिर ,श्री  कुबेर मंदिर तथा जोशीमठ स्थिति श्री नृसिंह मंदिर के अलावा श्री वासुदेव मंदिर,नव दुर्गा,श्री हनुमान मंदिर,श्री गरूड़ मंदिर,श्री गणेश मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर में भी दर्शन किये।


संस्कृत विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने  विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल  औली  का भी भ्रमण  किया।


 *शैक्षिक भ्रमण के पूरा होने के बाद छात्र छात्राओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चारधाम शीतकालीन यात्रा की पहल की सराहना की तथा मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को भी धन्यवाद ज्ञापित किया* 

शैक्षिक भ्रमण दल में प्रधानाचार्य हरीश तोपवाल  विनोद पुरोहित, विमल पुरोहित,  गजेंद्र सिंह सहित छात्र गौरव, तनीषा, तमन्ना, लक्ष्मी, नीलम रितु, प्रियंका, प्रिया, संध्या एवं मीनाक्षी शामिल रहे।

ऋषिकेश ;


Honor to maths teachers


राष्ट्रीय गणित दिवस पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी के गणित विषय के अध्यापकों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया गया।


बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने गणित विषय के अध्यापकों भाष्कर बिजल्वाण, संजीव चौधरी, श्रीमान सिंह चौहान, लखविंदर सिंह, पंकज जोशी, प्रवेश कुमार जी को सम्मानित किया।


डॉ अग्रवाल ने कहा कि महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को ही राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि श्रीनिवास रामानुजन, एक अनुकरणीय भारतीय गणितज्ञ थे। जिनका जन्म 22 दिसंबर, 1887 को हुआ था। 


डॉ अग्रवाल ने कहा कि शुद्ध गणित में किसी औपचारिक प्रशिक्षण के बिना भी, उन्होंने इस विषय में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उन्होंने गणितीय विश्लेषण किया, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और निरंतर भिन्न सहित सबसे कठिन गणितीय समस्याओं के समाधान दिए। 


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, अध्यापक राकेश भंडारी, प्रताप सिंह राणा, रविंद्र कुमार, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर मंत्री अग्रवाल का भव्य स्वागत करते हुए आतिशबाजी की और पुरस्कार मिलने के खुशी में मिष्ठान भी वितरित किया।


रविवार को धूम तिराहे पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए, यहां कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ने कहा कि भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मंत्री डॉ अग्रवाल को मिलना, क्षेत्र वासियों के लिए गौरवान्वित पल है।


मंडल अध्यक्ष पवार ने कहा कि मंत्री डॉ अग्रवाल का राजनीति में एक लम्बा अनुभव है। डॉ अग्रवाल सदा जनहित के कार्यों के लिए चिंतित रहने के साथ ही अपनी विधानसभा की जनता के हितों की रक्षा करते है।


डॉ अग्रवाल ने कहा कि वह भारत गौरव सम्मान को अपने कार्यों की प्रति सच्ची प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक मानते हैं। कहा कि निश्चित रूप से यह पुरस्कार समाज की सेवा और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, शिव कुमार गौतम, नंदकिशोर जाटव, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, सरोज डिमरी, बृजेश शर्मा, अनीता तिवारी, माधवी गुप्ता, उषा जोशी, निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूड़ा, चंदू यादव, सुजीत यादव, दीपक बिष्ट, रविंद्र बिरला, जितेंद्र पाल, एकांत गोयल, रमेश अरोड़ा, सुभाष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.