Halloween party ideas 2015
.स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 *जनपद चंपावत: * 

 

आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से समय लगभग 12.30 बजे एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।


उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।



एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि सुखीढांग क्षेत्र के पास एक वाहन महिंद्रा XUV 700 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 05 व्यक्ति स्वयं खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुँच गए थे और सभी सुरक्षित थे। शेष 02 व्यक्तियों (1महिला, 1पुरुष) को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें SDRF एवं जिला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अन्य विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत कर खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।


 *घायलों का विवरण:-* 

1-अभिषेक वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।

2-दर्शिका वर्मा पुत्री श्री देश दीपक भार्गव उम्र 17 वर्ष, निवासी सीतापुर उतर प्रदेश।

नरेंद्र नगर:
 वाचस्पति रयाल

 बगैर प्रतिस्थानी के राजकीय सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर से 2 डॉक्टरों के स्थानांतरण की खबर लगते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर व शहर के प्रतिनिधिमंडल ने इस सूचना से नरेंद्र नगर के विधायक व प्रदेश के कृषि तथा उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल को अवगत कराया।
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पताल से दो अन्य डॉक्टरों के स्थानांतरण की खबर से गुस्साए शहरवासियों ने प्रभारी सीएमएस डॉक्टर अजय गैरोला से भेंट की।
उधर प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के सचिव व महानिदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि जब तक सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर में प्रतिस्थानी नहीं आते तब तक स्थानांतरित डॉक्टरों को कतई कार्यमुक्त न किया जाए कृषि मंत्री ने इसी तरह के निर्देश सीएमएस व मुख्य चिकित्सा अधिकारी नई टिहरी व नरेंद्रनगर नगर को भी दिए हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक अवर सचिव सेव कहा है कि नरेंद्र नगर सुमन अस्पताल में रिक्त चले आ रहे डॉक्टरों के पदों पर तुरंत नियुक्ति के आदेश किए जाएं।
उधर शहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी सीएमएस डॉ अजय गैरोला को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा है कि जब तक अस्पताल में है प्रतिस्थानी नहीं आ जाते तब तक स्थानांतरित हुए डॉक्टरों को कतई कार्यमुक्त न किया जाए। सी एम एस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन किया है की प्रतिस्थानी के आने के बाद ही स्थानांतरित हुए डॉक्टरों को कार्यमुक्त किया जाएग।
ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी टिहरी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी ,उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर व निदेशालय परिवार और स्वास्थ्य कल्याण उत्तराखंड को प्रेषित कर दी गई है।
प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल, नरेंद्र नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह पुंडीर, पंचायत संगठन के राष्ट्रीय सचिव हर्ष मणि भट्ट, नरेंद्र नगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, मदन सिंह पवार, जितेंद्र चांदपुरी ,अरुण नेगी आदि शामिल थे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.