Halloween party ideas 2015
. राज्य उत्तराखण्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 *मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश हित और जनहित में  निर्णय लिया गया है की भू कानून समिति की आख्या प्रस्तुत किये जाने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी उत्तराखंड राज्य से बाहरी व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में अनुमति नहीं देंगे*



*इसके पूर्व में भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में भूमि क्रय से पूर्व ख़रीदार के भूमि ख़रीदने के कारण पृष्ठभूमि के सत्यापन के उपरांत ही भूमि क्रय करने के निर्देश दिये थे*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में  भू - कानून के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाय और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाय। भू-कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए।


उत्तर प्रदेश जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 154 में वर्ष 2004 में किए गए संशोधन के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो उत्तराखंड राज्य में 12 सितंबर 2003 से पूर्व अचल संपत्ति के धारक नहीं है उन्हें कृषि व औद्यानिकी के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की जिला अधिकारी  द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने का प्रावधान है ।वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के लिए नए भू कानून तैयार किए जाने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा प्रारूप समिति गठित की गई है।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश हित और जनहित में यह निर्णय लिया गया है की भू कानून समिति की आख्या प्रस्तुत किये जाने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी उत्तराखंड राज्य से बाहरी व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में अंतिम निर्णय नहीं लेंगें।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समिति द्वारा विशेषज्ञों और  विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर तेजी से ड्राफ्ट बनाया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी निर्णय प्रदेश के हित में लिए जा रहे है। राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप और जो राज्यहित में जो सर्वोपरि होगा, सरकार द्वारा उस दिशा में निरंतर कार्य किए जायेंगे।


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, एडीजी श्री ए. पी अंशुमन, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव श्री जे.सी. कांडपाल उपस्थित थे।

[31/12, 14:18] +91 70550 07046: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रेमनगर, सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। 





इस अवसर पर उन्होंने लेखक हरि सिंह बिष्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक ’मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 75वें संस्करण से 99वें संस्करण तक विस्तार से वर्णन किया गया है। 


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने हमेशा देश वासियों को जोड़ने और समाज में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया है। विभिन्न क्षेत्रों में शोध और अनुसंधान के साथ विशिष्ट कार्य करने वालों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देशवासियों को जोड़ने और समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए 100 से अधिक बार मन की बात साझा की है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड से कर्म और मर्म का रिश्ता है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। राज्य में सड़क, रेल, हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ के मास्टर प्लान का कार्य तेजी से हुआ है। राज्य में अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहे है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। 


इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा देहरादून ग्रामीण श्री मीता सिंह, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेन्द्र भसीन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को झाझरा, देहरादून स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, श्री बालाजी धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर भगवान बालाजी से प्रदेशवासियों के सुख-शांति और कल्याण की कामना की ।


आज का राशिफल

*दिनाँक:-19/07/2023, बुधवार*

द्वितीया, शुक्ल पक्ष, 

अधिक श्रावण



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*चन्द्र दर्शन 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


एकाकिना तपो द्वाभ्यां पठनं गायनं त्रिभिः ।

चतुर्भिर्गमनं क्षेत्रं पंचभिर्बहुभी रणम् ।।

।। चा o नी o।।


जब आप तप करते है तो अकेले करे.

अभ्यास करते है तो दुसरे के साथ करे.

गायन करते है तो तीन लोग करे.

कृषि चार लोग करे.

युद्ध अनेक लोग मिलकर करे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: सांख्ययोग अo-02


तं तथा कृपयाविष्टमश्रुपूर्णाकुलेक्षणम्‌ ।, 

विषीदन्तमिदं वाक्यमुवाच मधुसूदनः ॥,


संजय बोले- उस प्रकार करुणा से व्याप्त और आँसुओं से पूर्ण तथा व्याकुल नेत्रों वाले शोकयुक्त उस अर्जुन के प्रति भगवान मधुसूदन ने यह वचन कहा॥,1॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।


🐂वृष

मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।


👫मिथुन

लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🦀कर्क

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।


🐅सिंह

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।


🙍‍♀️कन्या

शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


🦂वृश्चिक

तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।


🏹धनु

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


🐊मकर

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।


🍯कुंभ

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


🐟मीन

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि समूहों के साथ संवाद।*


*मुख्यमंत्री की अभिनव पहल-आओ मिलकर उत्तराखण्ड को बनायें सशक्त।*


*जनता का हित सर्वोपरि मानकर राज्य के विकास में बनें सहयोगी।*


*जन सुझाव बनेंगे राज्य के विकास के आधार- मुख्यमंत्री*




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा।


उन्होंने कहा कि इस संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों को आगामी बजट में समावेश करने के प्रयास किये जायेंगे। सुझाव देने वालों को अपने अपने क्षेत्रों की क्रीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में भी निश्चित रूप से मदद मिलेगी।


प्रदेश के विकास में जन सहभागिता को जरूरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हैं इसलिये हमें स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देने को आंदोलन बनाना होगा। समस्याओं एवं सुझावों का भी हमें मिलकर समाधान ढूंढना है। हमारा प्रयास अंत्योदय की अवधारणा को सर्व स्पर्शी विकास के साथ पूर्ण करने का है। यही हमारा मूल मंत्र भी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में अभिनव पहल के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों के सुझावों पर भी हम कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम चौपाल जन समस्याओं के समाधान एवं उनके सुझावों को जानने का माध्यम बन रहे हैं। होम स्टे योजना भी ग्रामीण आर्थिकी एवं स्वरोजगार के माध्यम बन रहे हैं। वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान होम स्टे में निवास कर रहे हैं। इसका अनुभव अविस्मरणीय एवं आत्मीयता के भाव वाला रहता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास गंगा, यमुना, काली, शारदा जैसी नदियों के साथ 71 प्रतिशत भू-भाग वन व पर्वतों वाला है। देवों की हमारे ऊपर कृपा है। हमारे प्रदेश का हर क्षेत्र एक डेस्टिनेशन है। हम अपनी इन समृद्ध विरासतों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत के अमृत काल का लक्ष्य भी देश व देशवासियों को विकास के नये शिखर पर पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगतिशील देश के रूप में पहचान बना रहा है। कोरोना के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में 10 वीं से 5वें स्थान पर पहुंची है। देश आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। निर्यात बढ़ रहा है, डिजिटल ट्रांजेक्शन 40 प्रतिशत देश में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में नवाचार के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। यह संवाद समस्याओं के समाधान की भी राह प्रशस्त करेगा, इसकी भी उन्होंने उम्मीद जतायी।


वित्त मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि बजट से पूर्व विषय विशेषज्ञों से सुझाव एवं विचार आमंत्रित करने के ऐसे प्रयास गत वर्ष भी किये गये थे। यहां प्राप्त सुझावों को बजट का हिस्सा बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने के प्रयासों में सरकार के साथ समाज के सभी जिम्मेदार नागरिक एवं विषय विशेषज्ञों की भी बड़ी भूमि रहती है।


अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपसी संवाद की यह अभिनव पहल की गई है। इससे अर्थ व्यवस्था को मजबूती तथा विकास की गति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास, नागरिकों की क्षमता, योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना तथा नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के प्रयासों में ऐसे आयोजन प्रेरणा का भी कार्य करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान एवं मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने भी अपने विचार रखे।


इस अवसर पर जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, उत्तराखण्ड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संदीप साहनी, दून स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रो. ममगाई, सीआईआई की अध्यक्ष सुश्री सोनिया गर्ग, अध्यक्ष व्यापार मण्डल श्री अनिल गोयल, नथुवावाला वार्ड मेम्बर सुश्री स्वाति डोभाल, प्रधान संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष श्री भास्कर, आंचल समिति के अध्यक्ष श्री दुष्यंत सिंह रावत, एपल फेडरेशन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री विपिन पैन्यूली, चम्पावत के वागवान श्री हरीश चन्द्र जोशी, मौन उत्पादक संघ की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला नेगी, अध्यक्ष स्वर्णा जैविक बासमती उत्पादक संघ श्री यशपाल सिंह राणा आदि शामिल थे।


इस अवसर पर सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री दिलीप जावलकर, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

 



एसआईटी जांच की लापरवाही पाए जाने पर सीबीआई जांच की मांग और तेज की जाएगी।

 यूकेडी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अंकिता हत्याकांड हड़ताल को लेकर वनंत्रा  रिजॉर्ट से जुड़े ग्रामीणों, स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों से मिली तथा वनंत्रा रिजॉर्ट का भी दौरा किया।


 इस दौरान कमेटी के सदस्यों को कुछ नए तथ्य हाथ लगे हैं जो हत्याकांड से जुड़े मामले में अहम साबित हो सकते हैं।


 कमेटी ने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने अंकिता हत्याकांड से जुड़े उन मसलों की एक बार फिर से पड़ताल की है जो अभी तक सामने नहीं आ पाए थे।


 कुछ नए तथ्यों को एसआईटी के समक्ष भी रखा जाएगा और कमेटी की रिपोर्ट पूरी होने पर मीडिया से भी साझा किया जाएगा।


 कमेटी के सदस्य मोहन असवाल ने बताया कि वनंत्रा  रिजॉर्ट में सफारी व्यवसाय से जुड़े लोगों और अन्य वेंडरों से मुलाकात करके कुछ जानकारियां मिली हैं।


 कमेटी के सदस्य तथा पत्रकार योगेश डिमरी ने बताया कि कमेटी के सदस्य पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल से भी इस मामले में डिस्कशन करेंग। उन्होंने रिजॉर्ट से जुड़े फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी मुलाकात करने की बात कही है।


 भाजपा से निष्कासित की गई नेत्री उषा चौहान को भी यूकेडी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अंकिता हत्याकांड से जुड़े दोषियों को सजा दिलाने के मामले में बयान देने के बाद भाजपा से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। उषा चौहान ने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित किए बगैर सुबह चुप नहीं बैठेंगे। 


कमेटी के सदस्य प्रमोद डोभाल ने बताया कि इन सभी तथ्यों को एसआईटी जांच टीम की लीडर तथा डीआईजी पी रेणुका देवी से साझा करने के बाद मीडिया के सामने रखा जाएगा।


 उसके बाद यदि एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो फिर सीबीआई जांच की मांग और तेज की जाएगी।


 कमेटी में शिव प्रसाद सेमवाल, मोहन असवाल, उषा चौहान, योगेश डिमरी, प्रमोद डोभाल, शकुंतला मौजूद रहे ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंंद्र सिंह रावत से बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत से संस्थान की प्रगति व मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी हासिल की, इस दौरान सीएम रावत ने प्रतिदिन ह​जारों रोगियों की सेवा के साथ एम्स के बेहतर संचालन के लिए निदेशक पद्मश्री रवि कांत को शुभकामनाएं दी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स निदेशक रवि कांत से संस्थान में रिसर्च व टर्सरी केयर बढ़ाने को कहा। जिससे ऋषिकेश एम्स राज्य ही नहीं देश का बेहतरीन अस्पताल बन सके।

उन्होंने एम्स में मरीजों की सेवा में जुटे देश के कलकत्ता, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल आदि हिस्सों से आए सैकड़ों विशेषज्ञ चिकित्सकों के सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने मुख्यमंत्री रावत को बताया कि एम्स में ब्रेस्ट कैंसर का इंटीग्रेटेड सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां पर मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जिससे उन्हें विभिन्न विभागों में परेशान नहीं होना पड़े,इसके बाद उन्हें शीघ्र आॅपरेशन की डेट दे दी जा ती है।

 निदेशक एम्स ने बताया कि इसके अलावा संस्थान में कैंसर की सर्जरी, रेडियोथैरेपी व कीमोथैरेपी की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स में मेडिकल गैस पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, इसके तत्काल बाद क्रिटिकल केयर सेंटर का विस्तार किया जाएगा।

 निदेशक प्रो.रवि कांत ने बताया  कि एम्स संस्थान आउट रीच सेल के माध्यम से अस्पताल के अलावा दूर दराज के इलाकों  पिंडरघाटी के थराली, पीपलकोटी जोशीमठ, केदारनाथ के समीप नारायणकोटी,हरबर्टपुर आदि क्षेत्रों में मरीजों काे नियमित ​शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। साथ ही गंभीर रोगियों को कैंप से रेफर कर एम्स में उपचार दिया जा रहा है।

 निदेशक एम्स ने बताया कि संस्थान की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में रोगियों में पाए जाने वाले कैंसर पर रिसर्च की जा रही है, साथ ही गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक गंगा जल में प्रदूषण पर अनुसंधान के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने एम्स निदेशक को मरीजों के हित में कार्य करने का सुझाव दिया है।



केवल 21 वर्ष की आयु में वे मार्च, 1915 के नेव चापेल के युद्ध में हमला बल का हिस्सा बने। उस हमला बल में आधे से ज्यादा सैनिक भारतीय थे और यह पहली बड़ी कार्रवाई थी जब भारतीय सैन्यदल एक इकाई के रूप में ल‌ड़ा था। भारी क्षति के बावजूद वे एक प्रमुख दुश्मन की स्थिति लेने में कामयाब हुए, और इस युद्ध के दौरान उनकी वीरता के कारण ही गबर सिंह नेगी को मरणोपरांत विक्टोरिया क्रॉस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज हम ऐसे शहीद वीर गब्बर सिंह नेगी जी की जन्मभूमि में आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उक्त विचार समाज सेवी माताश्री मंगला जी ने शहीद वीसी गब्बर सिंह नेगी के शहादत के 104 वर्ष होने पर चम्बा जिला टेहरी गढ़वाल में आयोजित मेले में व्यक्त किए।
श्री देव सुमन रा. इ. कॉलेज चम्बा के प्रागण में आयोजित इस शहीद मेले में पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी ने शहीद गब्बर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि  10 मार्च, 1915 को नेव चापेल में सबसे विशिष्ट बहादुरी के लिए, जर्मन स्थिति पर एक हमले के दौरान, गबर सिंह नेगी बम साथ लिए संगीन से हमला करने वालों का एक हिस्सा थे जो दुश्मन के मुख्य मोर्चे में घुसकर हर बाधाओं को पार करने वाले पहले व्यक्ति थे, जिस कारण दुश्मन पीछे हटकर आखिरकार आत्मसमर्पण के लिए मजबूर हो गया। इस कार्रवाई के दौरान वे वीरगती को प्राप्त हो गए। ऐसे वीर योद्धाओं को हम प्रणाम करते हैं।
माता मंगला जी ने कहा कि हमारी भूमि वीरों की भूमि है। जो हमें गर्व करने के कई मौके देती है। उन्हीं में से आज का दिन भी है कि हम उस वीर  सैनिक को याद कर रहे हैं, शहीद गब्बर सिंह नेगी, (विक्टोरिया क्रॉस) को जिनका  जन्म आज ही के दिन 1895 में मंज्युड़ गाँव में हुआ था. 1913 में उन्होंने 39वीं गढ़वाल की दूसरी बटालियन में बतौर राइफलमैन ज्वाइन किया. इस बटालियन को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 में फ्रांस के न्यू चेपल इलाके में तैनात किया गया था. उस वक्त वहां जर्मनी का कब्जा था। नेगी ने संगीन की सहायता से खाइयों में छुपे बहुत से जर्मन सैनिकों को मार गिराया और उनकी असाधारण वीरता के कारण जर्मन सैनिकों को हथियार डालने पड़े थे। इस बीच गब्बर सिंह नेगी भी शहीद हो गए। उनकी असाधारण वीरता पर उस वक्त का सर्वोच्च पुरस्कार 'विक्टोरिया क्रॉस' मरणोपरांत दिया गया।
माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज ने इस आयोजन के लिए शहीद वीसी गब्बर सिंह नेगी मेला समिति टिहरी गढ़वाल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आज खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि आप के सौजन्य से हमे इस मंच पर आने का मौका मिला। माता मंगला जी ने कहा कि इस वीर भूमि के लिए हमें जो भी सेवा करने का मौका मिलेगा हम अपनी संस्था हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में जरूर करना चाहेंगे।
श्री देव सुमन रा. इ. कॉलेज चम्बा के प्रागण में आयोजित शहीद गब्बर सिंह नेगी जयंती के अवसर पर गढ़वाल राइफल्स का दस्ता भी लैंसडाउन,पौड़ी गढ़वाल से आकर अधिकारिक तौर पर शामिल हुआ एवं गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के जवानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल राइफल के  बैंड ने मधुर धुन के बीच रितलिंग परेड कर वीर गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया।
इस मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गांवों से आए लोगों ने स्मारक स्थल पर शहीद को याद किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, संयोजक रघुभाई जड़धारी, सभासद सदस्य शक्ति प्रसाद जोशी, सदस्य संजय बहुगुणा कोषाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी पालिकाध्यक्ष सुमन रमोला अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी बीजेपी नेता वीर सिंह पंवार एवं सांस्कृतिक सचिव रवि गुसाई आदि मौजूद थे।

डोईवाला;

  विधानसभा अध्यक्ष   प्रेम चन्द्र अग्रवाल  कनाडा मे आयोजित राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (COMMONWEALTTH PARLIAMENTARY ASSOCIATION) (CPA) की  बैठक मे देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद ,   वापस लौटे है।उनके वापस लौटने पर ,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुण्डीर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल का जोर दार नारेबाजी व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल  ऋषिकेश रवाना हो गए।इस अवसर पर  उनकी माता जी ,भाई ताराचंद्र अग्रवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल सहित उनके परिजन भी उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष  का स्वागत करने वालो में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर,प्रेदश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,जिला मंत्री राज कुमार,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंदोली,रविन्दर राणा,सुशील जयसवाल, मंदीप बजाज,गौरव जोशी,रोहित छेत्री,सतेंद्र चौधरी,सुशील अग्रवाल,रोशन लाल,सुबोध जायसवाल सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

डोईवाला;


थाना डोईवाला पुलिस  के द्वारा  धोखाधड़ी कर मृत व्यक्ति की जगह अन्य व्यक्ति को खड़ा कर लगभग 3 बीघा भूमि की रजिस्ट्री कराकर  25 लाख रुपए से अधिक रुपये हड़प लेने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

       पुलिस के अनुसार   शिकायतकर्ता श्री जगत सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी अंबाला सिटी को अभियुक्त गणों ने ग्राम खेरी की लगभग 3 बीघा भूमि को बेचने  का सौदा लगभग 25 लाख रुपए में तय किया। और उक्त भूमि की रजिस्ट्री करी, परंतु रजिस्ट्री के बावजूद भी ना तो शिकायत कर्ताओं को भूमि मिली, और न ही भूमि पर कब्जा मिला| वादी गणों ने आसपास के लोगों से जानकारी करी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त गणों ने   जिस भूमि की रजिस्ट्री  उनके नाम करवाई है  उनके भूमि स्वामी  की मृत्यु  रजिस्ट्री करने से पूर्व  ही हो चुकी है  तथा अभियुक्त गणों  ने षडयंत्र रचकर  मृतक भूमि स्वामी की जगह  अन्य फर्जी व्यक्ति को  भूमि स्वामी दर्शाते हुए  फर्जी दस्तावेजों के आधार पर  वादी गणों  को  भूमि की  रजिस्ट्री करवा दी, जिस पर  वादी ने शिकायती प्रार्थना पत्र  एसआईटी भूमि  गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून में दिया । प्रारंभिक जांच पर आरोप सही पाए जाने पर एसआईटी की जांच के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 264/18 धारा 420 467 468 471 120 बी आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ| दौराने विवेचना बयानों एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 20.04.19 को अभियुक्तगण जो काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए  छिप रहे थे, को मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्त गणों को आज गिरफ्तार किया गया | अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष  पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में  जिला कारागार  सुद्दोवाला भेजे गये |
 

 अभियुक्त  मनजीत सिंह पुत्र खेम सिंह 94 मिस्सरवाला डोईवाला जनपद देहरादून और शकील अहमद उर्फ शकील हुसैन पुत्र फकीर अहमद उर्फ फक्कर निवासी ग्राम बाजावाला थाना डोईवाला देहरादून को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुसांई  और उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी
कानि0 शशिकांत, विकास कुमार, कानि0 प्रमोद SOGऔर कानि0 अनिल कुमार ने  गिरफ्तार कर जेल भिजवाया।

एम्स से निष्कासित कर्मचारियों का धरना 55वाँ दिन भी जारी रहा आमरण अनशन 27वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन में बैठी सोनिया चंद के अनशन का आज तीसरा दिन रहा। आज स्वास्थ्य टीम डॉक्टर पंत आये अनशनकारी सोनिया के स्वास्थ्य का चेकअप किया। आज क्रमिक अनशन पर बैठने वाले दीपक रयाल साधना नौडियाल अनिता भंडारी बैठी।

 समर्थन देने वालो में राइट टू हेल्थ अरविंद हटवाल दाता राम ममगाई बेरोजगार संघ के सलाहकार ई.नवीन शर्मा राज्य आंदोलनकारी मंच के सलाहकार विक्रम भंडारी गीताराम उनियाल अटल सेना मीडिया प्रभारी रेखा रावत पूनम सैनी मनीषा सतीश चंचल पूजा कठैत सरवेश्वरी अमित बलोनी साधना नौडियल अनिता भंडारी पंकज सिंह चौहान  कुमार रमन कुसुमलता नागेंद्र नेगी कवींद्र अशोक कुमार दिलीप चौहान रमा भावना भाकुनी दीपक डबराल आकाश जोशी कंचन कुमारी पपिन कुमार मनोज बिष्ट दीपक गुसाईं रूपा अत्रेश ममता रानी दाताराम ममगाई शिवानी कपरूवान राजीव राजपूत आदि।

काशीपुर:

 सतर्कता विभाग ने  काशीपुर में  विद्युत विभाग के एक अवर अभियंता को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए .रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया
सूत्रों के अनुसार  गोपीपुरा मोड़ चांदपुर निवासी हेमेंद्र ने आटाचक्की के लिए आठ किलोवाट का विद्युत कनेक्शन अप्लाई किया था .हेमेंद्र ने उपखण्ड कार्यालय प्रतापपुर क्षेत्र के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार से सम्पर्क किया था .हेमेंद्र ने बताया किकनेक्शन के लिए अवर अभियंता राजेंद्र ने उससे चालीस हज़ार रूपये कि मांग की.
. जबकि विभागीय फीस कुल नौ हजार रूपये थी .हेमेंद्र ने अवर अभियंता से रियायत की गुहार लगाई लेकिन उसने इंकार कर दिया .इस पर हेमेंद्र ने १५ अप्रैल को देहरादून विजिलेंस विभाग को मामले की जानकारी दी जहां से उन्हें हल्द्वानी स्थित विजिलेंस का नम्बर दिया गया .हेमेंद्र ने हल्द्वानी विजिलेंस के एस पी को शिकायत दर्ज कराई .एस पी ने मामले की जांच इन्स्पेटर अरुण कुमार को सौंपी जांच में मामला सही पाया गया

अवर अभियंता को हेमेंद्र ने आज पैसे देने को कहा जिस पर अवर अभ्यानता राजेंद्र कुमार ने आज गुड फ्राइडे का अवकाश होने के बावजूद उपखण्ड कार्यालय खुलवाया जैसे ही हेमेंद्र ने आरोपी अवर अभियंता को रूपये दिए विजिलेंस ने उसे रंगे  हाथो गिरफ्तार कर लिया .

विजिलेंस टीम में डी एस पी विजिलेंस अरविन्द डंगवाल ,इंस्पेक्टर अरुण कुमार ,संजय पांडे ,के अलावा कांस्टेबल जगदीश व नागेंद्र आदि शामिल थे 

आज एम्स निष्कासित निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में निष्कासित कर्मचारियों के धरना
व क्रमिक अनशन का 47वाँ दिन भी जारी रहा और आमरण अनशन का 20वाँ भी जारी रहा। डॉ की टीम द्वारा आमरण अनशन में बैठे निष्कासित कर्मचारी सुनील खंडूडी व ललित कुमार का छठवें दिन स्वाथ्य परीक्षण किया गया। ।
 एम्स प्रशासन की शुप्त रवैये के कारण सैकड़ो कर्मचारी रहे अपने अधिकारों से वंचित। आखिर कब तक रहना पड़ेगा कर्मचारियों को सड़कों पर।* क्रमिक अनशन में बैठे अमित बलोनी दयाराम सैनी पंकज सिंह चौहान अजित गैरोला रहे। समर्थन में कर्मचारी संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष दीपक रयाल अरविंद हटवाल राइट टू हेल्थ ई.नवीन शर्मा सलाहकार बेरोजगार संघ रोहित कुमार रूपा कुमार रामन दीपक डबराल विकास रावत मनोज बिष्ट नागेंद्र नेगी कवींद्र भावना भाकुनी ज्योति सिंह अशोक कुमार ममता रानी सरिता सरिता कुमार रतन कुसुमलता पंकज सिंह चौहान माया सकलानी किरण देवी सीतल स्वाती प्रतिभा मोनिका शर्मा अनिता भंडारी ज्योति सरवेश्वरी पैन्यूली साधना नौडियल कुलदीप मंमगाई गोवर्धन बलोनी दीपक गुसाईं मोनिका दीपक डबराल भावना भाकुनी प्रतिभा वर्मा जितार सिंह बिष्ट आशुतोष डंगवाल गीताराम उनियाल प्रतिभा सरिता आदि।

  ऋषिकेश :


एम्स से निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का धरने में 33 दिन चल धरना जारी । जिसमें   आमरण अनशन का छटवे दिन कंचन कुमारी व साधना नौटियाल का  डाक्टर की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया । क्रमिक अनशन पर ललित कुमार शिवानी, पापिन कुमार दाताराम ममगाई सरोज बैठे रहे।  धरने को समर्थन देने वालो में अरविंद हटवाल, नवीन शर्मा, दीपक रयाल ,प्रदेश सचिव कोंग्रेस कमेटी के भगवती प्रसाद सेमवाल , प्रदेश महामंत्री डीएस गुसाईं, विक्रम सिंह भंडारी, आंदोलनकारी मंच के सलाहकार युद्धवीर सिंह चौहान, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ उक्रांद,  सोबन सिंह कैंतुरा, करमचंद गुसाईं, दिनेश, कुलदीप ममगाई, सुनील खंडूरी, अमित बलोनी, गोवर्धन बलोनी, मनोज बिष्ट ,ममता रानी, रोहित चौबे, दीपक गुसाईं, मनीषा, गीताराम उनियाल, कुसुमलता, प्रतिभा, सोनिया चंद ,दीपक डबराल, आकाश जोशी, मोनिका ,ज्योति ,अजित गैरोला ,आशुतोष डंगवाल, उर्मिला डबराल ,सरिता, पंकज सिंह चौहान, सुमन दयाराम सैनी, पूनम सैनी, सर्वेशवरी अशोक कुमार
मौजूद रहे ।

देहरादून:

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने छात्र संघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के पदाधिकारियों से महाविद्यालयों में अनुकूल शैक्षणिक माहौल एवं अनुशासन बनाये रखने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का अनुकूल शैक्षणिक माहौल छात्रों के बेहतर भविष्य के निर्माण में मददगार रहते है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने की भी है। इसमें शिक्षकों व छात्रों के साथ ही छात्र संगठनो को भी सहयोग देना चाहिए। जीवन में कामयाबी के लिये अच्छी शिक्षा व तालीम जरूरी है। 
इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष निशान्त मिश्रा, महासचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष निधि शर्मा, छात्रा प्रमुख सिमरन रावत के साथ ही बडी संख्या में छात्रगण उपस्थित थे। 


हरिद्वार:
 स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में 14 अगस्त की प्रातः विभिन्न वर्गों में बालक-बालिकाओं की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को जनपद में स्थित स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों उनके आश्रितों आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। हरकी पैड़ी पर आर्मी बैंड/सीआईएसएफ बैंड द्वारा देशभक्तिपूर्ण धुनों को बजाया गया।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने अपने कार्यालय रोशनाबाद में प्रातः 9:30 ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने नये भारत निर्माण का संकल्प स्वंय दोहाराया व सभी उपस्थित अधीनस्थों को नये भारत निर्माण का संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी की उपस्थिति में छात्रों ने देश के सम्मान में राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गा कर अपनी प्रस्तुति  दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को व विभिन्न निजी  संस्थाओं से आये प्रतिनिधियों कोे सम्बोधित करते हुए कहा आजाद देश में हम सबको अपनी बात कहने तथा किसी बात पर असहमति  जताने का अधिकार है।. अब हमारे समय है कि इस आजादी को हमेशा बरकरार रखा जाये। इसके लिए हमें अपने पास से देने की आदत को विकसित करना चाहिएि। देश के सभी नागरिकों का जीवन स्तर एक समान नहीं है तो जिसके पास हमसे कम ज्ञान हैं उसको शिक्षित बनायें, जागरूक करे। हम में से कई के पास अतिरिक्त साधन है तो जरूरतमंद को वो साधन, सुविधा, उपकरण हम अतिरिक्त में से देने के आदत बनायें तो हमारे पास अनावश्यक नहीं होगा, और जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। हमें अग्रेजो के जमाने में अपनाये गये मिथकों से भी खुद को अब स्वतंत्र कर लेना चाहिए। बड़े, छोटे, उंचे नीचे के भेद को अपनी जीवन शैली से हटाकर सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। 
स्वतंत्रता दिवस के 15 अगस्त पर विद्यालयी छात्रों व शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। सभी जिला स्तरीय कार्यालयध्यक्षों द्वारा अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया तथा जिला चिकित्सालय, टीबी अस्पताल, कुष्ठ आश्रमों में फल एवं मिष्ठान वितरण किया। 
  जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सेवकों तथा उत्कृष्ट कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
प्रशस्ति पत्र पाने वाले लोक सेवकों में अपर जिलाधिकारी वित्त तथा राज्सव, ललित नारायण मिश्र,डा0 वीसी कर्नाटक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,इन्द्रपाल सिंह कुशवाह,मुख्य उद्यान अधिकारी,डा0 पुरूषोत्तम कुमार, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र धनोरी, अजय कुमार अधिशासी अभियन्ता, मदन सिंह रावत, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लक्सर,अजय कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी भगवानपुर, मुकुल चैधरी लक्सर डीपीओ,अनिल कुमार प्रर्वतन सिपाही, अश्वनी कुमार प्रर्वतन सिपाही,आदि 30 से अधिक कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.