Halloween party ideas 2015

 डोईवाला 


carrer counselling lakshy foundation doiwala


*बच्चों को भ्रमित होने से बचाएगी करियर काउंसलिंग: IRS अमर पाल सिंह लोधी*


*डोईवाला।* लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा शनिवार को रेडिएंट पब्लिक स्कूल, हंसूवाला में मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक और आयकर विभाग भारत सरकार के अपर निदेशक इन्वेस्टिगेशन (IRS) अमर पाल सिंह लोधी रहे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ करियर काउंसलिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर बच्चे को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वह अपनी रुचि के अनुसार किसी भी फील्ड में अपना करियर बना सकता है और देश का नाम रोशन कर सकता है।


*प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा - भटकाव से बचाएगा फाउंडेशन*

लक्ष्य शिक्षा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि आजकल बच्चे पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहते हैं। जब तक वे करियर के बारे में गंभीरता से सोचते हैं, तब तक काफी समय निकल चुका होता है। उन्होंने घोषणा की कि लक्ष्य फाउंडेशन आगे भी ऐसे करियर गाइडेंस प्रोग्राम पूरे प्रदेश में आयोजित करता रहेगा।


*एक्सपर्ट्स ने दिए करियर टिप्स*

कार्यक्रम में पहुंचे देश के नामी एक्सपर्ट्स ने बच्चों का मार्गदर्शन किया -

- *वैज्ञानिक हेतराम* ने रिसर्च और साइंस में करियर पर जानकारी दी

- *आकाश इंस्टीट्यूट की गीतांजलि* ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के टिप्स दिए

- *स्वास्थ्य निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. पंकज सिंह* ने मोबाइल का सही उपयोग और नशा मुक्ति पर जागरूक किया

- *क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. गुंजन मलिक* ने स्ट्रेस मैनेजमेंट और करियर चयन पर मोटिवेशनल सेशन लिया


कार्यक्रम को भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने भी संबोधित किया।


*ये रहे मौजूद:* लक्ष्य महामंत्री अजय प्रताप सिंह, संजीव लोधी, पवन लोधी, तिलक सिंह, सुषमा, माया, प्रीतम वर्मा, उत्तम लोधी, नगीना रानी, , ग्राम प्रधान अंजू देवी

हरियाली सिंह, जोगिंदर, उमेश लोधी,  जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजकुमार लोधी महामंत्री तीर्थ प्रकाश, अश्विनी, जयप्रकाश, अमित लोधी, चरण सिंह 

सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम का सफल संचालन रजत लोधी और रेनू कपूर ने किया।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.