Halloween party ideas 2015

 

 डोईवाला:

 

 *कोतवाली डोईवाला पर बिग स्क्रीन पर किया गया माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण*

 *एकता दिवस पर स्थानीय पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो एवं नागरिको द्वारा ग्राहण की गयी शपथ*

 



*श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* के दिशा-निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के शुभ अवसर पर राष्ट्र की अखंडता और एकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कोतवाली डोईवाला द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया,  देश की एकता और सामाजिक सरोकार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली डोईवाला परिसर में एक नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।  


                       इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा देशवासियों को दिए गए विशेष संबोधन का कोतवाली डोईवाला में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण कराया गया। इस सजीव प्रसारण को सुनने और देखने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय निवासियों और कोतवाली डोईवाला पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मचारियों की भारी उपस्थिति रही । प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व व0उ0नि0 डोईवाला द्वारा उक्त सभी कार्यक्रमो का सकुशल संचालन करते हुए आयोजन के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लेकर शपथ ग्रहण करायी गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.