Halloween party ideas 2015

 *मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अन्तर्गत बसंत बिहार सोसायटी के आन्तरिक मागों का बी०एम०/एस०डी०बी०सी० द्वारा सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 202.35 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक (श्री कैचीधाम बाईपास) मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 2173.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत स्थित राजकीय कारागार लोहाघाट के प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्य हेतु ₹ 6.73 करोड़, रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण हेतु ₹ 6233.44 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 1870.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

 सीएम धामी ने

*मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एकल महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक संबल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।


इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है।


राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या 10 लेखाशीर्षक 2022 पुलिस-00-101-अपराधिक अन्वेषण और सर्तकता-03 अभिसूचना अधिष्ठान के मानक मद 31-गुप्त सेवा व्यय में अनुपूरक के माध्यम से प्रावधानित धनराशि ₹ 01 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के अर्न्तगत थाना छाम के प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम का नामित किया गया जिसकी आगणित धनराशि ₹ 381.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाईप द्वितीय के 08 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 170.93 लाख अवमुक्त किये जाने के साथ ही मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौडी गढ़वाल के शासकीय प्रयोजन हेतु नये वाहन क्रय किये जाने हेतु ₹ 27.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.