Halloween party ideas 2015

 ऋषिकेश :  


sugarcane centre inaugurated chidderwala


छिद्दरवाला मैन चौक के समीप बुधवार को गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। 

केंद्र का उद्घाटन कृषि विभाग के सीसीएम सोम प्रकाश ने किया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल की बेहतर देखभाल, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और उन्नत खेती के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके और काश्तकारों को सीधा लाभ मिल सके। स्थानीय क्रय-विक्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई गई। इस मौके पर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, अरजिंदर सिंह, भगवान सिंह पोखरियाल, बलराज सिंह, बलविंदर सिंह, सोबन कैंतुरा, शैलेन्द्र रांगड़, अम्बर गुरुंग, समा पंवार आदि मौजूद रहे।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.