Halloween party ideas 2015


हंसूवाला (डोईवाला)।

career councelling lakshy foundation dehraun


 लक्ष्य फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा *28 नवंबर 2026, शनिवार* को सुबह *09:45 बजे* से रेडिएंट पब्लिक स्कूल, हंसूवाला, प्रेमनगर, डोईवाला में भव्य *करियर काउंसलिंग प्रोग्राम* का आयोजन किया जा रहा है।


कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सही करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन देना है। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, रिसर्च और सिविल सर्विसेज सहित विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में वैज्ञानिक हेतराम जी, आकाश इंस्टीट्यूट से गीतांजलि जी, स्वास्थ्य निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. पंकज सिंह, ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. गुंजन मलिक और आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर अमर पाल सिंह लोधी (IRS) सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।


*कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:*


- *10:50 बजे -* कोचिंग और करियर की तैयारी पर आकाश इंस्टीट्यूट का सेशन

- *11:10 बजे -* मोबाइल का सही उपयोग, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली पर डॉ. पंकज सिंह का संबोधन

- *11:35 बजे -* करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेशन - डॉ. गुंजन मलिक

- *12:20 बजे -* ओवरऑल करियर गाइडेंस - अमर पाल सिंह लोधी (IRS)


कार्यक्रम का संचालन रजत लोधी और रमोना कपूर करेंगे। स्वागत भाषण एडवोकेट रामेश्वर लोधी देंगे, जबकि कार्यक्रम के उद्देश्य पर लोधी वीरेंद्र वर्मा प्रकाश डालेंगे।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.