ऋषिकेश
:
छिद्दरवाला क्षेत्र के आशाप्लाट में शनिवार सुबह एक हाथी आबादी क्षेत्र में चहलकदमी करता दिखाई दिया। घनी आबादी के बीच हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
आशाप्लाट क्षेत्र का एक छोर बड़कोट रेंज से लगा हुआ है, जबकि दूसरे छोर पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा है। वन सीमा से सटे होने के कारण क्षेत्र में अक्सर हाथियों सहित अन्य जंगली जानवरों की धमक बनी रहती है। जंगली जानवरों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से वन सीमा से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है, ताकि जंगली जानवरों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही पर अंकुश लग सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
.png)

एक टिप्पणी भेजें