Halloween party ideas 2015

 



रुद्रप्रयाग :




सुमाड़ी बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक गुलदार सीधे दिनेश थपलियाल के घर में घुस गया। गुलदार घर के कुत्ते को मारकर बाथरूम में ले गया, जहां मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद कर गुलदार को अंदर ही कैद कर दिया।


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की लगातार गतिविधि बनी हुई थी, लेकिन अब आबादी के बीच घरों में घुसने की घटना से ग्रामीणों में भारी भय और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब गुलदार घरों के भीतर तक पहुंचने लगा है, तो बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा बड़ा सवाल बन गई है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.